रीवा के जवा थाना क्षेत्र में युवक से कथित मारपीट के मामले में आरक्षक और डॉयल 112 के तीन चालकों पर एफआईआर दर्ज की गई है। ऑडियो सामने आने के बाद पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।

हाइलाइट्स
रीवा, स्टार समाचार वेब
जिले के तराई अंचल जवा कस्बे में गैस वितरण एजेंसी के सामने युवक के साथ की गई मारपीट के मामले में पुलिस अधीक्षक ने बड़ा एक्शन लिया है। पीड़ित की शिकायत पर आरक्षक और डॉयल 112 के चालक समेत चार के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली गई है। वहीं मामले की विस्तृत जांच भी की जा रही है। घटनाक्रम से जुड़ा एक आॅडियो भी सामने आया है।
जानकारी के अनुसार जवा निवासी विपिन सिंह नाम का युवक बुधवार को गैस सिलेण्डर लेने के लिये एजेंसी पहुंचा था। जहां कुछ विवाद की स्थिति निर्मित हुई थी। इस दौरान मौके पर पहुंची जवा थाना की डॉयल 112 पुलिस ने युवक को पकड़ लिया था और उसे अपने साथ थाना के पीछे बने एक कमरे में ले गई थी। जहां पर पुलिसकर्मियों ने उसके साथ ना सिर्फ मारपीट किया था, बल्कि मुकदमा दर्ज करने की धमकी भी दिये थे। इसके बाद युवक को छोड़ दिया गया था। इस घटना की जानकारी जब परिजनों को हुई तो वह गुरुवार को जवा थाना पहुंचे और घेराव करते हुये प्रदर्शन शुरू कर दिये। हंगामा की स्थिति को देखते हुये मौके पर एएसपी ग्रामीण संदीप मिश्रा समेत आसपास के थाना प्रभारी दल बल के साथ मौके पर पहुंचे। इस दौरान प्रदर्शन कर रहे लोगों की मांग थी कि दोषी पुलिसकर्मी और डॉयल 112 के चालकों को निलंबित करते हुये एफआईआर दर्ज की जाये। लिहाजा मामला एसपी गुुरुकरण सिंह के संज्ञान में आया। उन्होंने वस्तुस्थिति की जानकारी ली और एफआईआर दर्ज करने का निर्देश दिया। जिसके बाद जवा थाना में आरक्षक धीरज तिवारी, डॉयल 112 के चालक मनीष तिवारी, बृजेश मिश्रा और संपूर्णानन तिवारी पर मारपीट की विभिन्न धाराओं के तहत प्रकरण दर्ज कर लिया गया है।
तीन घंटे तक चला हंगामा
एफआईआर की मांग लेकर परिजन करीब तीन घंटे तक जवा थाना के सामने प्रदर्शन करते रहे। इस दौरान जब एएसपी संदीप मिश्रा पहुंचे तो उन्होंने परिजनों से बात की और आश्वासन दिया कि दोषियों को किसी भी हाल में छोड़ा नहीं जायेगा। ऐसे में परिजनों का आक्रोश शांत हुआ और प्रदर्शन समाप्त हो सका। इस बीच आरक्षक समेत चालकों पर एफआईआर दर्ज की गई।
युवक ने स्वयं रिकार्ड किया ऑडियो
दरअसल पीड़ित युवक ने एक ऑडियो भी पुलिस अधिकारियों को सौंपा है, जिसमें मारपीट के दौरान की गई पूरी बातचीत रिकार्ड है। इसमें ना सिर्फ आरक्षक और डॉयल 112 के चालक गाली-गलौच करते सुने जा रहे हैं, बल्कि मुकदमें फंसाने की बात भी कर रहे हैं। बाद में जब युवक ने मांफी मांगी तो उसे छोड़ दिया गया।
जवा में एक युवक के साथ मारपीट का मामला सामने आया है। पीड़ित युवक ने आरक्षक और डॉयल 112 के चालकों पर आरोप लगाया है। जिन पर जवा थाना में मारपीट का प्रकरण दर्ज कर लिया गया है। आगे की जांच कराई जा रही है। जिसमें जो तथ्य सामने आयेंगे, उसके आधार पर कार्रवाई की जायेगी।
- गुरुकरण सिंह, एसपी रीवा

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने शिक्षक दिवस 2026 पर मध्यप्रदेश के 6 उत्कृष्ट शिक्षकों को नेशनल टीचर अवार्ड से सम्मानित किया। जानिए इन शिक्षकों के नाम और उनके विशेष योगदान के बारे में।
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने एसडीआरएफ स्टेट कमांड सेंटर पहुंचकर प्रदेश में वर्षाजनित परिस्थितियों और राहत कार्यों की समीक्षा की। उन्होंने बाढ़ प्रभावितों को तत्काल भोजन, कपड़ा और राहत सामग्री उपलब्ध कराने के निर्देश दिए हैं।
भोपाल के मास्टर प्लान को लेकर सियासत तेज हो गई है। कांग्रेस विधायक आरिफ मसूद ने सरकार की सैद्धांतिक अनुमति पर सवाल उठाए हैं और पुराने ड्राफ्ट का हवाला देते हुए 9 सितंबर को डेढ़ किलोमीटर लंबी 'रन फॉर मास्टर प्लान' दौड़ का ऐलान किया है।
मध्य प्रदेश में शिक्षक वर्ग 1, 2 और 3 के अभ्यर्थी पिछले 15 दिनों से नीलम पार्क, भोपाल में भूख हड़ताल कर रहे हैं। पद बढ़ाने और काउंसलिंग की मांग को लेकर चल रहे इस आंदोलन में अब राजनीति तेज हो गई है।
शिक्षक दिवस के अवसर पर भोपाल स्थित आरसीवीपी नरोन्हा प्रशासन अकादमी में राज्य स्तरीय शिक्षक सम्मान समारोह का भव्य आयोजन किया गया। राज्यपाल मंगूभाई पटेल और मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया।
मंदिर पर जन्माष्टमी का त्योहार मनाने के बाद पैदल घर जा रही तीन महिलाओं को कंटेनर ने कुचल दिया। हादसे में एक महिला की मौके पर ही मौत हो गई, दो ने इलाज के दौरान अस्पताल में दम तोड़ दिया।
मध्यप्रदेश शासन, संस्कृति विभाग अंतर्गत श्रीकृष्ण पाथेय न्यास द्वारा श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के अवसर पर मुख्यमंत्री निवास में आयोजित विशेष कार्यक्रम में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने विक्रमादित्य वैदिक घड़ी-2.0 के वॉल वर्जन का लोकार्पण किया।
भोपाल के निशातपुरा थाने ने डेयरी की आड़ में गोकशी करने वाले 48 दिन से फरार 3000 के इनामी आरोपी लम्बू उर्फ नफीस को गिरफ्तार कर लिया है। पढ़ें पूरी खबर।
बीना-आगासौद स्टेशन के बीच यार्ड रीमाडलिंग और तीसरी लाइन के काम के चलते 15 अक्टूबर तक भोपाल-दिल्ली और कटनी रूट की ट्रेनें प्रभावित रहेंगी। श्रीधाम और इंटरसिटी एक्सप्रेस रद, शताब्दी का रूट बदला।
मध्य प्रदेश के बालाघाट के बैहर-बिरसा क्षेत्र में बच्चों की मौत के दावे पर हाईकोर्ट में सुनवाई हुई। कोर्ट ने अखबारों के आधार पर PIL दाखिल करने पर नाराजगी जताई।

जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

MP College Admission 2026: ई-प्रवेश दूसरे चरण की अलॉटमेंट लिस्ट जारी, 13 जून तक जमा करें फीस

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह