रीवा के बेलौहन टोला में स्कूल संचालक और चिकित्सक के घर चोरों ने वारदात को अंजाम दिया। दोनों घटनाओं में 50 लाख रुपये से अधिक के जेवरात और नकदी चोरी होने की जानकारी है। पुलिस सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है।

हाइलाइट्स
रीवा, स्टार समाचार वेब
बेखौफ बदमाशों ने शहर के समान थाना अंतर्गत बेलौहन टोला में चोरी की दो बड़ी वारदात को अंजाम देकर सनसनी फैला दी है। बदमाशों ने यहां स्थित स्कूल संचालक और चिकित्सक के घर को निशाना बनाते हुये 50 लाख से अधिक की चोरी की है। घटना की जानकारी होने पर पुलिस बल मौके पर पहुंची और मौका मुआयना कर बदमाशों की तलाश शुरू कर दिया है। उक्त दोनों घटनाओं को अंजाम बाइक सवार बदमाशों ने दिया है।
जानकारी के अनुसार वार्ड क्रमांक 26 बेलौहन टोला निवासी असीम कुमार सिंह और उनके भाई आशीष कुमार सिंह निजी स्कूल संचालित करते हैं। 24 अक्टूबर को वे स्कूल के बच्चों को ट्रिप में लेकर पचमढ़ी गई थे। परिवार के लोग भी इस ट्रिप में शामिल थे। ऐसे में घर पर ताला लगा हुआ था। जिसकी जानकारी बदमाशों को हो गई और वह देर रात घर में घुस कर चोरी की घटना को अंजाम दे दिये। इस दौरान बदमाशों ने घर में रखे लाखों रुपये के जेवरात और नकदी पार कर दिये। पड़ोसियों ने घटना की जानकारी स्कूल संचालक को दी। जिसके बाद वह रीवा पहुंचे। पीड़ित ने बताया कि बदमाश यहां से करीब 20 तोला सोना और ढाई किलो चांदी के जेवरात पार कर दिये हैं। इसके साथ ही डेढ़ लाख रुपये नकद भी ले गये हैं।
डॉक्टर के घर से ले गये 20 लाख के जेवरात
इसी प्रकार पास में ही रहने वाले चिकित्सक डॉ. सुरेन्द्र कुमार दुबे के घर में भी बीती रात चोरी की घटना हुई थी। चोरी के वक्त उनके घर में भी ताला लगा हुआ था। चिकित्सक परिवार समेत आश्रम गये हुये थे। चिकित्सक ने बताया कि बदमाश घर में रखी आॅलमारी का ताला तोड़ कर करीब 16 तोला सोना और दो किलो चांदी के जेवरात ले गये हैं। इसके अलावा कुछ नकदी भी ले गये हैं। जिसकी शिकायत समान थाना में दर्ज करा दी गई है।
पुलिस की कार्यप्रणाली पर उठे सवाल
एक ही मोहल्ले में दो रात में चोरी की दो बड़ी वारदात होना पुलिस की कार्यप्रणाली पर सवाल उठा रही है। इतना ही नहीं क्षेत्र में लगातार लूटपाट की घटनाएं भी हो रही हैं। जिस पर अंकुश नहीं लग रहा है। ऐसे में क्षेत्र में रहने वाले लोगों के मन में पुलिस के खिलाफ आक्रोश पनप रहा है।
पड़ोसी के पहुंचने पर भागे बदमाश
स्कूल संचालक ने बताया कि उन्हें रात करीब सवा 2 बजे पड़ोस मे रहने वाले एक बुजुर्ग ने घर में बदमाशों के घुसे होने की सूचना दी थी। उन्होंने ही शोर मचाते हुये आसपास के लोगों को एकत्रित किया। जैसे ही इसकी जानकारी बदमाशों को हुई तो वह घर से बाहर निकल कर 50 मीटर दूर खड़ी बाइक में सवार हुये और भाग निकले। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि बदमाशों की संख्या तीन थी। चिकित्सक के घर में भी चोरी करने वाले बदमाशों की संख्या तीन थी। ऐसे में माना जा रहा है कि उक्त दोनों घटनाओं को अंजाम एक ही गिरोह ने दिया है। फिलहाल पुलिस सीसीटीव्ही कैमरों की मदद से बदमाशों की तलाश में जुट गई है।

भोपाल के ईंटखेड़ी क्षेत्र के रायपुरा में सुरेंद्र सिलावट और पत्नी मोनाबाई ने फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली। घरेलू विवाद और प्रताड़ना के आरोपों के बीच पुलिस जांच में जुटी।
मध्य प्रदेश सरकार ने 5 IAS अधिकारियों के तबादले किए हैं। सागर कलेक्टर प्रतिमा पाल को पर्यटन विकास निगम का MD बनाया गया, वहीं देवास और सिवनी में नए कलेक्टर नियुक्त किए गए।
रीवा के सुपर स्पेशलिटी अस्पताल की 13 करोड़ रुपये की एमआरआई मशीन ढाई दिन बंद रही। सोमवार दोपहर जांच शुरू हुई। मरीजों को निजी सेंटरों का सहारा लेना पड़ा, जबकि अस्पताल में डेढ़ महीने तक की वेटिंग बताई जा रही है।
रीवा के श्याम शाह मेडिकल कॉलेज से जुड़े हृदय रोग विशेषज्ञ डॉ. केडी सिंह का कथित आपत्तिजनक वीडियो वायरल होने से मामला फिर चर्चा में है। आयुष्मान अस्पताल पर पूर्व कार्रवाई और न्यायालय से मिली राहत को लेकर सवाल उठ रहे हैं।
रीवा के बेलौहन टोला में स्कूल संचालक और चिकित्सक के घर चोरों ने वारदात को अंजाम दिया। दोनों घटनाओं में 50 लाख रुपये से अधिक के जेवरात और नकदी चोरी होने की जानकारी है। पुलिस सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है।
सीधी की गोपद नदी पर बने गोतरा पुल के तीसरे स्लैब में दरारें मिलने के बाद प्रशासन ने आवागमन प्रतिबंधित कर दिया। सुरक्षा जांच, बैरियर लगाने और वैकल्पिक मार्ग की जानकारी देने के निर्देश जारी किए गए हैं।
मैहर के सोनवारी गांव में किसान रज्जन पटेल की हत्या और परिजनों पर हमले का मामला अब तक अनसुलझा है। घटना के 16 दिन बाद खेत में परिवार की पेटी मिलने से जांच में नया सवाल खड़ा हुआ है।
सतना के ओम रिसॉर्ट में स्टार ग्रुप ने महिंद्रा ब्लेजो आई-टीआरके ट्रकों की भव्य लॉन्चिंग की। जीके ट्रांसपोर्ट ने 10 ट्रक खरीदे, जबकि अन्य कारोबारियों ने भी नई तकनीक, ईंधन दक्षता और आधुनिक सुविधाओं पर भरोसा जताया।
दिवाली की सफाई से उड़ती धूल और बदलते मौसम के बीच सतना में सांस संबंधी मरीजों की परेशानी बढ़ रही है। जिला अस्पताल की ओपीडी में रोज 170 मरीज पहुंच रहे हैं, जिनमें 100 एलर्जी से पीड़ित बताए गए हैं।
सतना के धवारी क्रिकेट स्टेडियम पर 8.39 करोड़ रुपये खर्च होने के बावजूद मैदान की गुणवत्ता और स्थानीय खिलाड़ियों की पहुंच पर सवाल उठ रहे हैं। क्रिकेट विरासत वाले शहर में खेल सुविधाओं की उपयोगिता पर बहस तेज है।

जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

MP College Admission 2026: ई-प्रवेश दूसरे चरण की अलॉटमेंट लिस्ट जारी, 13 जून तक जमा करें फीस

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह