रीवा के बाल सम्प्रेक्षण गृह में 17 वर्षीय किशोर की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत के बाद हड़कंप मच गया। पुलिस और प्रशासन ने जांच शुरू कर दी है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट तथा अन्य साक्ष्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई होगी।

हाइलाइट्स:
रीवा, स्टार समाचार वेब
शहर के समान स्थित बेलौहन टोला में संचालित बाल सम्प्रेक्षण गृह सुर्खियों में बना हुआ है। अभी कुछ माह पहले यहां से कई अपचारी बच्चे फरार होने में सफल हो गए थे तो वहीं मंगलवार को एक 17 वर्षीय किशोर ने देर शाम आत्मघाती कदम उठा लिया। इस घटना की जैसे ही जानकारी मिली तो सुरक्षा सहित प्रबंधन के हाथ पांव फूल गए। आनन-फानन में घटना की जानकारी वरिष्ठ अधिकारियों को दी गई। जिसके बाद पूरे घटना की बारीकी से छानबीन शुरू कर दी गई है।
घटना के संबंध में सूत्रों के हवाले से मिल रही जानकारी के मुताबिक अभी कुछ दिन पूर्व ही उक्त 17 वर्षीय किशोर को सीधी से रीवा लाया गया था। जहां उसकी उम्र कम होने की वजह से उसे बाल सम्प्रेक्षण गृह में रखा गया था। सूत्रों की मानें तो किशोर पर पास्को एक्ट का आरोप लगा हुआ है।
मौत के कुछ देर पहले हुई थी परिजनों से बात
सूत्रों से मिल रही जानकारी के मुताबिक बाल सम्प्रेक्षण गृह में सीधी के अमिलिया से पास्को एक्ट के तहत किशोर को लाया गया था। बताया जा रहा है कि जिस समय उसने यह आत्मघाती कदम उठाया उसके कुछ देर पहले परिजनों से बात कराई गई थी। दरअसल बताया ऐसा जा रहा है कि निर्धारित समय पर सभी बच्चों को भोजन के लिए बुलाया गया था। जब उक्त किशोर को बुलाने के लिए उसके कक्ष में रहने वाले अन्य बच्चे पहुंचे तो उसने यह कहकर उन्हें भेज दिया कि उसके पेट में दर्द हो रहा है और वह भोजन नहीं करेगा। जिसके बाद सभी बच्चे खाना खाने चले गए। जब वे खाना खाकर लौटे तो किशोर आत्मघाती कदम उठा चुका था।
जानकारी मिलते ही मचा हड़कम्प
बताया जा रहा है कि समान स्थित बेलौहन टोला में संचालित बाल सम्प्रेक्षण गृह में वैसे भी व्यवस्थाओं को लेकर सवालिया निशान लगते रहे हैं। वहीं एक किशोर द्वारा आत्मघाती कदम उठा लिए जाने के बाद परिसर में हड़कम्प मचा हुआ है। वहीं मृतक के परिजनों को भी घटना की जानकारी से अवगत कराया जा चुका है। शव का पोस्टमार्टम कराये जाने के बाद रिपोर्ट के आधार पर जांच आगे बढ़ेगी तो वहीं इस मामले में परिसर के भीतर से अन्य जानकारी जांच टीम द्वारा एकत्रित की जा रही है।


जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

MP College Admission 2026: ई-प्रवेश दूसरे चरण की अलॉटमेंट लिस्ट जारी, 13 जून तक जमा करें फीस

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह
मध्यप्रदेश के स्कूल शिक्षा विभाग में बड़े पैमाने पर नई भर्तियों और शैक्षणिक बुनियादी ढांचे को मजबूत करने की घोषणा की गई है। यही नहीं, शिक्षा के स्तर को बेहतर बनाने और आधुनिक संसाधनों से लैस करने के लिए सरकार ने कई बड़े कदम उठाए हैं। दरअसल, सीएम डॉ. मोहन यादव ने बुधवार को भोपाल के रवींद्र भवन में आयोजित कार्यक्रम में स्कूल शिक्षा विभाग में 20 हजार पदों पर नई भर्ती करने की घोषणा की।
पुलिस स्मृति दिवस के अवसर पर मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कर्तव्य की राह में अपने प्राण न्योछावर करने वाले 9 शहीद पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों को श्रद्धांजलि अर्पित की। भोपाल के लाल परेड मैदान में आयोजित राज्य स्तरीय समारोह में मुख्यमंत्री ने शहीद स्मारक पर पुष्पचक्र अर्पित कर वीर जवानों के सर्वोच्च बलिदान को नमन किया।
मध्य प्रदेश हाईकोर्ट ने भोपाल स्थित 95 करोड़ रुपये की शत्रु संपत्ति 'रियाज मंजिल' पर बेदखली की कार्रवाई पर रोक लगा दी है। कोर्ट ने याचिकाकर्ताओं को केंद्र सरकार के समक्ष पक्ष रखने के लिए 15 दिन का समय दिया है।
भोपाल में एमडी ड्रग्स तस्करी मामले में क्राइम ब्रांच ने मुख्य आरोपी वकील मुकुल ढोलपुरे और उसके साथियों का पर्दाफाश किया है। जानें दिल्ली और नाइजीरियाई कनेक्शन से जुड़े इस बड़े खुलासे की पूरी विस्तार से जानकारी।
मध्य प्रदेश कांग्रेस वोट चोरी और मतदाता सूची में गड़बड़ी को लेकर 25 अक्टूबर से प्रदेशव्यापी जनसंपर्क अभियान शुरू करने जा रही है। एक महीने तक चलने वाले इस अभियान के तहत पार्टी घर-घर जाकर वोटर्स का सत्यापन करेगी।
भोपाल स्थित बीएचईएल (BHEL) ऑफिसर्स क्लब में दो दिवसीय गरबा महोत्सव का आयोजन हुआ। जानिए विजेताओं के नाम और कार्यक्रम की पूरी झलकियाँ।
मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने उज्जैन में सिंहस्थ-2028 की तैयारियों की समीक्षा की। 20,000 करोड़ के 175 निर्माण कार्यों, घाटों के एप्रोच रोड, टेंट सिटी और प्रभावित व्यापारियों के पुनर्वास के लिए दिए अहम निर्देश।
मध्य प्रदेश के जबलपुर स्थित रिछाई औद्योगिक क्षेत्र की पारले-जी बिस्किट फैक्ट्री में सोमवार को भीषण आग लग गई। आग बुझाने के प्रयास जारी हैं।
मध्यप्रदेश सरकार ने बीती देर रात एक बार फिर बड़ा प्रशासनिक फेरबदल करते हुए चार आईएएस अधिकारियों के तबादले कर दिए हैं। इस अचानक हुए बदलाव के तहत भोपाल नगर निगम आयुक्त संस्कृति जैन को उनके पद से हटाकर मंत्रालय भेज दिया गया है।
उत्तर प्रदेश में वाराणसी के रूपापुर स्थित हाईवे के ओवरब्रिज पर आज सुबह ट्रक की टक्कर से स्कॉर्पियो सवार चार लोगों की मौत हो गई। हादसे में चार अन्य घायल हो गए, जिन्हें इलाज के लिए भर्ती कराया गया है। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पीएम के लिए भेज दिया है।