रीवा जिले के करहिया क्षेत्र में वर्षों से सड़क किनारे अतिक्रमण कर बनाई गई दुकानों को शुक्रवार को जिला प्रशासन ने जेसीबी से जमींदोज कर दिया। कार्रवाई के दौरान दुकानदारों ने विरोध किया, लेकिन प्रशासन ने अतिक्रमण हटाकर सड़क को मुक्त किया।

रीवा, स्टार समाचार वेब
शहर से लगे करहिया में शुक्रवार को जिला प्रशासन ने कार्रवाई करते हुए दो दर्जन से ज्यादा दुकानों को जमीदोज कर दिया है। यह दुकानें सड़क के किनारे अतिक्रमण कर बनाई गई थीं जहां से वह अपना व्यापार कर रहे थे। ग्राम पंचायत द्वारा जिला प्रशासन में की गई शिकायत के बाद पहले उन्हें अल्टीमेटम दिया गया जब दुकानों को खाली नहीं किया गया ऐसी स्थिति में तीन महीने बाद शुक्रवार को पुलिस बल के साथ पहुंची टीम ने पक्की दुकानों को जेसीबी से जमीदोज कर दिया है। इस दौरान दुकानदारों द्वारा काफी विरोध किया गया परंतु पुलिस ने विरोधियों को किनारे कर जेसीबी का रास्ता साफ कर दिया। यहां खास बात यह है कि सड़क के किनारे बनाई गई दुकानों से जहां यातायात में बाधा आ रही थी वहीं वह इलाका दुर्घटना क्षेत्र भी बन गया था।
कई वर्षों से था अतिक्रमण
शहर के समीपी क्षेत्र करहिया में कई वर्षों से सड़क के किनारे पटरी पर दुकान संचालित की जा रही थी। जिन्हें बाद में पक्का निर्माण करा लिया गया था। जहां पर दुकानें बनाई गई थीं वहां पर सड़क के किनारे संकरा स्थान था जिसमें आवागमन पर भी काफी समस्या आ रही थी। स्थानीय लोगों द्वारा दी गई जानकारी में बताया गया है कि यहां पर भीड़भाड़ के चलते कई बार एक्सीडेंट भी चुके हैं। ऐसी स्थिति में सरपंच द्वारा जिला प्रशासन को अतिक्रमण हटाने के लिए आवेदन दिया गया था। जिस पर अतिक्रमणकारियों को प्रशासन ने तीन महीने की मोहलत दी। जब उन्होंने दुकानें खाली नहीं की तब शुक्रवार को बगैर मौका दिए जेसीबी चला दी गई। इस दौरान दुकानदारों में अफरा-तफरी की स्थिति निर्मित हो गई और वह जल्दी-जल्दी दुकान के अंदर के सामान को बाहर निकालने लगे।
बाद में भी हो सकती थी कार्रवाई
जिला प्रशासन द्वारा अतिक्रमणकारियों की दुकानों पर चलाए गए बुलडोजर से नाराज दुकानदारों ने कहा कि बरसात लगते ही उनकी दुकानों को ध्वस्त कर दिया गया। यह कार्रवाई प्रशासन द्वारा बरसात के पहले या बाद में भी की जा सकती थी। बताया गया कि कई ऐसे भी दुकानदार थे जिनका दुकान के साथ-साथ वहीं पर रहन-सहन भी था, अब वह कहां जाएंगे।
जेसीबी के सामने आई महिला
जिला प्रशासन द्वारा अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई चल ही रही थी इसी दौरान स्थानीय लोगों द्वारा विरोध किया गया। वहीं एक महिला जेसीबी के सामने आ गई। महिला द्वारा दुकान न गिराने की चेतावनी दी जाती रही। आखिरकार मौके पर मौजूद पुलिस और प्रशासन ने महिला को जेसीबी के सामने से हटाकर कार्रवाई करते हुए सड़क की पटरी को अतिक्रमण मुक्त कर दिया।


जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

MP College Admission 2026: ई-प्रवेश दूसरे चरण की अलॉटमेंट लिस्ट जारी, 13 जून तक जमा करें फीस

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह 2-3 अक्टूबर को भोपाल दौरे पर रहेंगे। वे भेल मैदान में गोपालक सम्मेलन, नए आपराधिक कानूनों की प्रदर्शनी और IISER परिसर का शिलान्यास करेंगे।
मध्य प्रदेश भाजपा के नए प्रभारी बिप्लब कुमार देब ने भोपाल में कोर कमेटी और पदाधिकारियों की बैठक ली। उन्होंने नेताओं के स्वागत में जेसीबी से फूल बरसाने पर रोक लगाने और 3 महीने के भीतर गुटबाजी खत्म करने के निर्देश दिए हैं।
मध्यप्रदेश में शिक्षकों का आंदोलन हुआ उग्र। टीईटी अनिवार्यता, ई-अटेंडेंस और वरिष्ठता जैसी 3 सूत्रीय मांगों को लेकर भोपाल के नीलम पार्क में प्रदर्शन। 2 अक्टूबर को प्रदेशभर में होगा उपवास और सत्याग्रह।
उज्जैन शाही मस्जिद विवाद पर जमीयत उलमा मप्र के अध्यक्ष हाजी मोहम्मद हारून ने कोर्ट में तथ्य छिपाने, सड़क चौड़ीकरण के लिए तीन फीट जमीन के वैकल्पिक उपायों और गिरफ्तारियों पर तीखे सवाल उठाए हैं।
मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने नई दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने राज्य के विकास कार्यों, ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट 2027 और 'सेवा संकल्प अभियान' की जानकारी दी।
इंदौर के भागीरथपुरा दूषित पेयजल मामले में आयोग की रिपोर्ट सामने आ गई है। लापरवाही और देरी के कारण 36 से अधिक लोगों की मौत के लिए 8 अधिकारियों को दोषी ठहराया गया है, जबकि जनप्रतिनिधियों को क्लीन चिट मिल गई है।
मध्य प्रदेश में नशे के अवैध कारोबार पर लगाम कसने के लिए मुख्यमंत्री मोहन यादव ने सख्त निर्देश दिए हैं। स्कूल-कॉलेजों के आसपास निगरानी, हॉट स्पॉट की पहचान और हेल्पलाइन नंबर जैसी अहम जानकारियों के साथ पूरी रिपोर्ट पढ़ें।
कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने गुरुवार को मध्य प्रदेश के बालाघाट जिले के जगला गांव का दौरा किया। उन्होंने कुपोषण और मलेरिया से जान गंवाने वाले आदिवासी बच्चों के परिवारों से मुलाकात कर उनका हाल जाना।
मध्य प्रदेश में विधानसभा चुनाव 2028 में होने हैं। चुनाव में अभी दो वर्ष से अधिक का समय बाकी है, लेकिन कांग्रेस अभी से तैयारी में जुट गई है। लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी एक पखवाड़े के भीतर दूसरी बार मध्य प्रदेश आ रहे हैं। वह आज बालाघाट के बैहर विकासखंड के जागला गांव में कुपोषण, मलेरिया और खसरा से प्रभावित बैगा आदिवासी बच्चों के परिजनों से मुलाकात करेंगे।
विश्व प्रसिद्ध बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व में नए पर्यटन सत्र का गुरुवार को उत्साहपूर्ण आगाज हुआ। पर्यटन सत्र के पहले दिन ताला, मगधी और खितौली गेट को आकर्षक ढंग से सजाया गया। पार्क प्रबंधन और वन विभाग के अधिकारियों ने पर्यटकों का पारंपरिक अंदाज में स्वागत किया।