रीवा के त्योंथर तहसील कार्यालय में किसान को जमीन से बेदखली का डर दिखाकर रिश्वत मांगने वाले बाबू अनिल त्रिपाठी को लोकायुक्त टीम ने रंगे हाथों गिरफ्तार किया। आरोपी के खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया है।

हाइलाइट्स:
रीवा, स्टार समाचार वेब
जब व्यवस्था के रखवाले ही भक्षक बन जाएं तो आम आदमी की उम्मीदें टूटने लगती हैं। कुछ ऐसा ही मंजर जिले की त्योंथर तहसील में देखने को मिल रहा था जहां एक अदद न्याय के लिए भटक रहे किसान को बेदखली का डर दिखाकर उसकी विवशता का सौदा किया जा रहा था। लेकिन गुरुवार को लोकायुक्त रीवा की टीम ने इस काले खेल का पर्दाफाश कर दिया। लोकायुक्त कार्यालय से मिली जानकारी में बताया गया है कि शिकायतकर्ता अजय मिश्रा जो अपने स्व. पिता रामकृष्ण मिश्रा के बाद अपने परिवार और जमीन की लड़ाई लड़ रहे हैं। उनके लिए तहसील कार्यालय न्याय की चौखट थी। लेकिन वहां पदस्थ बाबू अनिल त्रिपाठी ने इसे कमाई का जरिया बना लिया। आरोपी बाबू ने अजय को डराया कि उसे उसकी जमीन से बेदखल कर दिया जाएगा। इस बेदखली को रोकने और प्रकरण को पक्ष में करने के बदले 80 हजार रुपए की भारी भरकम राशि मांगी गई थी। हालांकि एक ग्रामीण के लिए यह राशि चुकाना न सिर्फ मुश्किल था बल्कि उसके स्वाभिमान पर भी चोट थी।
लोकायुक्त की घेराबंदी और रंगे हाथों गिरफ्तारी
भ्रष्टाचार के दलदल में फंसने के बजाय अजय मिश्रा ने साहस दिखाया और लोकायुक्त कार्यालय रीवा की शरण ली। महानिदेशक योगेश देशमुख और डीआईजी मनोज सिंह के कड़े रुख के बाद पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में एक विशेष जाल बिछाया गया। गुरुवार को जैसे ही अजय मिश्रा ने रिश्वत की किश्त के रूप में 9 हजार 5सौ रुपए बाबू अनिल त्रिपाठी को थमाए, वैसे ही सतर्क खड़ी लोकायुक्त टीम ने उसे दबोच लिया। लोकायुक्त की टीम को देखते ही कार्यालय में हड़कम्प मच गया और रिश्वतखोर बाबू के चेहरे की हवाइयां उड़ गर्इं।
कार्रवाई का विवरण
12 सदस्यीय टीम ने की कार्रवाई
इस पूरी कार्रवाई को अत्यंत गोपनीय और सटीक तरीके से उप पुलिस अधीक्षक प्रवीण सिंह परिहार के नेतृत्व में अंजाम दिया गया। टीम में निरीक्षक एसआर मरावी सहित 12 जाबाज सदस्य और स्वतंत्र शासकीय गवाह शामिल रहे। जिन्होंने भ्रष्टाचार के इस गठजोड़ को छिन्न भिन्न कर दिया। यह कार्रवाई उन तमाम भ्रष्ट अधिकारियों के लिए एक चेतावनी है जो आम जनता की मजबूरी का फायदा उठाते हैं। लोकायुक्त रीवा की इस त्वरित कार्रवाई ने आम जनमानस में यह विश्वास जगाया है कि यदि आप हिम्मत दिखाएं तो कानून आपके साथ खड़ा है।


जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

MP College Admission 2026: ई-प्रवेश दूसरे चरण की अलॉटमेंट लिस्ट जारी, 13 जून तक जमा करें फीस

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने देवास के पुंजापुरा में 'सेवा संकल्प बाइक यात्रा' का स्वागत किया और प्रधानमंत्री मोदी के 25 वर्षों के कार्यकाल को सराहा। साथ ही 35 लाख पेंशनर्स के खाते में राशि अंतरित की।
रामपुर बाघेलान के माधवगढ़ और जैतवारा वितरण क्षेत्रों में बिजली चोरी और बकाया वसूली के लिए सघन जांच अभियान चला। माधवगढ़ में 39 और जैतवारा क्षेत्र में 104 प्रकरण दर्ज किए गए।
सतना और मैहर स्टेशनों पर जल्द एम-यूटीएस सहायक यात्रियों के बीच पहुंचकर जनरल टिकट जारी करेंगे। मोबाइल और ब्लूटूथ प्रिंटर से टिकट मिलने पर काउंटर की लंबी कतार, समय और खुले पैसे की परेशानी घटेगी।
दशहरा और नवरात्रि से पहले सतना शहर में बिजली व्यवस्था सुधारने का अभियान शुरू हुआ। बाजार में झुके तार ऊंचे किए जा रहे हैं, जबकि फीडर और डीटीआर स्तर पर लाइन लॉस की जांच होगी।
भोपाल के जहांगीराबाद थाने में वकील से मारपीट और विवाद के बाद निलंबित किए गए TI राजन सिंह अहिरवार का वीडियो सामने आया है। उन्होंने महिला अधिकारी पर गंभीर आरोप लगाए और खुद को बेकसूर बताया।
मध्य प्रदेश के 70 हजार शिक्षकों के लिए बड़ी राहत! जबलपुर हाईकोर्ट ने पहली नियुक्ति से सेवा जोड़ने और 4 हफ्ते में आदेश पालन के दिए निर्देश। जानिए एरियर, वेतन वृद्धि और पूरी खबर।
इंदौर के लसूड़िया थाना क्षेत्र में फ्लैट में हुए विवाद के बाद पुलिस ने छापेमारी कर 55 ग्राम MD ड्रग्स के साथ 6 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। राजस्थान से ड्रग्स सप्लाई करने वाले मुख्य आरोपी का 4 दिन बाद निकाह था, जिसे पुलिस ने इंदौर बुलाकर धर दबोचा।
मध्य प्रदेश बीजेपी में करीब 8 महीने बाद पूर्णकालिक प्रदेश संगठन महामंत्री की नियुक्ति हो गई है। आरएसएस पृष्ठभूमि के चंद्रशेखर को यह जिम्मेदारी सौंपी गई है। जानिए कौन हैं चंद्रशेखर और उनका राजनीतिक सफर।
मध्य प्रदेश में 25 सितंबर 2026 से ‘मुख्यमंत्री सुगम परिवहन सेवा’ की शुरुआत होगी। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव भोपाल से 351 बसों को हरी झंडी दिखाएंगे। जानिए रूट, सुविधाएं और योजना की पूरी जानकारी।
अमरपाटन के निजी स्कूल में फीस बकाया होने पर कक्षा 10वीं के छात्र को परीक्षा से रोकने का आरोप है। विवाद के बाद छात्र और भाई से मारपीट मामले में पुलिस ने एफआईआर दर्ज की।