रीवा के मनगवां में पुलिस ने ट्रक से 20 क्विंटल 30 किलो गांजा बरामद किया। मक्का की बोरियों की आड़ में तस्करी की जा रही थी। दो आरोपी गिरफ्तार, कुल जब्ती 4.61 करोड़ रुपये की।

हाइलाइट्स:
रीवा, स्टार समाचार वेब
नशे के खिलाफ पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। मक्का लोड ट्रक में छुपाकर तस्कर गांजा ले जा रहे थे। ट्रक में 20 क्विंटल 30 किलो गांजा लोड था। पुलिस ने ट्रक सहित सारा माल जब्त कर लिया है। दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। दोनों यूपी के है। जब्त गांजा की अनुमानित कीमत 4 करोड़ आंकी गई है। पुलिस मामले के तार जोड़ने में लगी है।
मिली जानकारी के अनुसार पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि एक ट्रक क्रमांक यूपी 63 टी 3170 से गांजा की तस्करी की जा रही है। गांजा यूपी की तरफ ले जाया जा रहा है। मुखबिर से सूचन मिलने के बाद आईजी, एसपी के निर्देश पर मनगवां पुलिस अलर्ट मोड पर आई। थाना प्रभारी पुष्पेन्द्र मिश्रा ने दल बल के साथ हाइवे पर नाकेबंदी कर दी। पुलिस हर वाहन पर नजर रख रही थी।
जैसे ही ट्रक हाइवे से गुजरा पुलिस ने रोक लिया। पुलिस ने जब ट्रक की जांच की तो उसमें सामने की तरफ मक्का की बोरियां लदी हुई थी। जब पुलिस ने मक्का की बोरियों को हटाया तो पीछे गांजा की बोरियों का ढेर लगा था। इतनी बोरियां थी कि पुलिस के होश ही उड़ गए। पुलिस ने ट्रक जब्त कर दो आरोपियों को भी गिरफ्तार कर लिया। ट्रक को पुलिस मनगवां थाना परिसर ले आई। इसके बाद गांजा की बोरियों को अनलोड कर उनकी तौल कराई गई। सारा माल जब्त कर लिया गया है। फिलहाल मामले की जांच जारी है।
5 लाख का मक्का था और 4 करोड़ का गांजा
ट्रक में मिली गांजा की बोरियों की जब तौल कराई गई तो पुलिस के भी होश उड़ गए। ट्रक में सिर्फ दिखावे के लिए ही मक्का की बोरियां लादी गर्इं थी। असली तस्करी तो गांजा की चल रही थी। गांजा का जब वजन कराया गया तो पूरा माल करीब 20 क्विंटल 30 किलोग्राम निकला। इसकी अनुमानित कीमत करीब 4 करोड़ 6 लाख रुपए आंकी गई है। वहीं मक्का की कीमत सिर्फ 5 लाख ही निकली। कुल जब्त मसरूका 4 करोड़ 61 लाख रुपए का बताया जा रहा है।
गांजा तस्करी के तार जोड़ने में लगी है पुलिस
भारी मात्रा में पकड़े गए गांजा की खेप को लेकर अब पुलिस पूरे नेटवर्क की कड़ी को जोड़ने में लग गई है। गांजा कहां से लाया जा रहा था। कहा जाने वाला था। किसने मंगाया था। कहां कहां डिलिवर होने वाला था। बीच रास्ते में कहां कहां उतारा गया। रीवा से भी कनेक्शन जोड़कर पुलिस जांच में जुटी हुई है। गांजा की खेप उड़ीसा से यूपी ले जाई जा रही थी। पकड़े गए ट्रक में पहलवान रोड लाइंस लिखा हुआ है। फिलहाल यह पता नही ंचला है कि इस पूरे रैकेट का मुख्य सरगना कौन है। किसने यह खेप मंगवाई थी।
पकड़े गए दोनों आरोपी यूपी के हैं
पुलिस ने जिन दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। वह दोनों ही यूपी के हैं। इनमें से एक का नाम मनोज कुमार हरिजन उम्र 25 वर्ष निवासी अटारी थाना मनिहार जिला मिर्जापुर हैं। वहीं दूसरे का नाम सुनील कुमार कोल उम्र 35 वर्ष निवासी अटारी थाना मनिहार जिला मिर्जापुर है। पुलिस इनके और साथियों की तलाश में जुटी हुई है।


जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

MP College Admission 2026: ई-प्रवेश दूसरे चरण की अलॉटमेंट लिस्ट जारी, 13 जून तक जमा करें फीस

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह
राजधानी भोपाल में लोक आस्था के महापर्व छठ पर उमड़ी श्रद्धा की भीड़। मंत्री विश्वास सारंग ने विभिन्न छठ घाटों पर पहुंचकर की पूजा-अर्चना। जानिए शीतलदास की बगिया सहित प्रमुख घाटों के विशेष आयोजन और पारण की पूरी जानकारी।
रीवा मेडिकल कॉलेज के मेडिसिन विभाग के विभागाध्यक्ष और पूर्व डीन डॉ. मनोज इंदुलकर पर एक महिला द्वारा मानसिक उत्पीड़न और छेड़छाड़ के गंभीर आरोप लगे हैं। जूनियर डॉक्टरों के प्रदर्शन और प्रशासनिक कार्रवाई की पूरी रिपोर्ट यहाँ पढ़ें।
ग्वालियर के बहोड़ापुर इलाके में आठवीं कक्षा की 13 वर्षीय छात्रा के साथ गैंगरेप का मामला सामने आया है। आरोपियों ने कोचिंग से लौटते वक्त उसे जबरन स्कूटी पर बैठाकर दरगाह के पास स्थित एक खाली तलघर में इस जघन्य वारदात को अंजाम दिया। पुलिस ने पॉक्सो एक्ट और अन्य धाराओं में केस दर्ज कर फरार आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।
ग्वालियर के बहोड़ापुर थाना पुलिस ने ट्रांसपोर्ट नगर में चल रहे ऑनलाइन गेमिंग रैकेट का खुलासा किया है। 'LOTUS-247' के जरिए हो रही ठगी में लंदन और मुंबई कनेक्शन सामने आया है।
भोपाल के जहांगीराबाद में रविवार तड़के गोवंश काटे जाने की सूचना से तनाव फैल गया। बजरंग दल व विहिप के प्रदर्शन के बाद प्रशासन ने आरोपी के अवैध अतिक्रमण को तोड़ने की कार्रवाई शुरू कर दी है।
भोपाल के भदभदा चौराहे पर रैपिडो बाइक से ऑफिस जा रही ट्रेनी पत्रकार सपना कुमारी की डंपर से कुचलकर मौत। कट मारने के बाद असंतुलित होकर गिरी थीं सड़क पर।
मध्य प्रदेश सरकार ने सरकारी विभागों में नियमित पदों पर काम कर रहे आउटसोर्स कर्मचारियों की सेवाएं मार्च 2027 तक समाप्त करने के निर्देश दिए हैं। इस फैसले से चतुर्थ श्रेणी को छोड़कर प्रदेश के करीब 2 से 2.5 लाख आउटसोर्स कर्मचारियों की नौकरी पर संकट गहरा गया है। पढ़ें पूरी खबर और नए भर्ती नियम।
वन विकास निगम लामता परियोजना मंडल बालाघाट के परियोजना परिक्षेत्र वारासिवनी अंतर्गत कटंगी-तुमसर नागपुर रेलवे ट्रैक पर पौनिया गांव के पास मालगाड़ी की चपेट में आने से तीन वर्षीय बाघ शावक की मौत हो गई। घटना दरमियानी रात करीब तीन बजे की बताई जा रही है।
लोकायुक्त पुलिस ने सतपुड़ा टाइगर रिजर्व के SDO संजीव शर्मा के पचमढ़ी और छिंदवाड़ा स्थित आवासों पर छापा मारा। तलाशी में 2.5 किलो सोना, 26 लाख नकद, दो होटल-रिसॉर्ट और जमीन के 28 दस्तावेजों समेत 7.60 करोड़ की संपत्ति का खुलासा हुआ है।
इंदौर नगर निगम ने 10 साल की सेवा पूरी कर चुके दैनिक वेतनभोगी और सफाई कर्मचारियों को विनियमित (नियमित) करने का संकल्प पारित किया है। जानें मेयर पुष्यमित्र भार्गव की इस घोषणा और 2016 के सर्कुलर से जुड़ी पूरी जानकारी।