कल्पना मिश्रा की मौत के बाद रीवा मेडिकल कॉलेज में बड़ा प्रशासनिक बदलाव हुआ। डीन डॉ. सुनील अग्रवाल को सतना भेजा गया, जबकि डॉ. शशिधर गर्ग ने पदभार संभालते ही व्यवस्थाओं की समीक्षा शुरू की।

हाइलाइट्स:
रीवा, स्टार समाचार वेब
कल्पना मिश्रा की मौत ने भूचाल मचा दिया। अधीक्षक की कुर्सी बदली लेकिन मामला शांत नहीं हुआ। परिजन डीन पर कार्रवाई की मांग पर अड़े थे। रविवार को वह भी हो गया। सुबह डिप्टी सीएम ने मेडिकल कॉलेज में बैठक ली और दोपहर में डीन बदलने का आदेश जारी हो गया। रीवा के डीन डॉ सुनील अग्रवाल को हटा दिया गया। उन्हें सतना भेज दिया गया और सतना के डीन डॉ शशिधर गर्ग को रीवा की जिम्मेदारी सौंप दी गई। आदेश जारी होने के चंद घंटे बाद डॉ गर्ग ने कार्यालय पहुंच कर पदभार भी ग्रहण कर लिया और काम भी शुरू कर दिया।
आपको बता दें कि श्याम शाह मेडिलक कॉलेज में डीन के पद पर डॉ सुनील अग्रवाल की पदस्थाना वर्ष 2024 में हुई है। डॉ सुनील अग्रवाल के रीवा आने के बाद से शिक्षा से लेकर स्वास्थ्य सेवाओं पर बुरा असर पड़ा। लोगों को इसका खामियाजा भुगतना पड़ा। डॉक्टरों पर डीन का कंट्रोल नहीं था। इसी का नतीजा रहा कि कल्पना मिश्रा की मौत के बाद हालात बिगड़ गए। डिप्टी सीएम ने इस मामले को गंभीरता से लिया और अधीक्षक के बाद डीन को भी हटा दिया। डॉ सुनील अग्रवाल के साथ डिप्टी सीएम ने सुबह बैठक की। दोपहर में ही आदेश जारी हो गया। उनका स्थानांतरण सतना मेडिकल कॉलेज कर दिया गया। वहीं सतना मेडिकल कॉलेज के डीन डॉ शशिधर गर्ग को रीवा पदस्थ कर दिया गया है। उन्होंने कार्यभार भी ग्रहण कर लिया।
डीन डॉ सुनील अग्रवाल ने 28 अप्रैल 2024 को ज्वाइन किया था
श्याम शाह मेडिकल कॉलेज के डीन की सीधी भर्ती हुई थी। प्रदेश के कई मेडिकल कॉलेजों के साथ ही रीवा में भी डीन की नियुक्ति की गई थी। यहां डॉ सुनील अग्रवाल को पदस्थ किया गया था। उन्होंने रीवा में 18 अप्रैल 2024 को ज्वाइन किया था। तब से अब तक वहीं रीवा में पदस्थ रहे। करीब 2 साल 4 महीने बाद उन्हें हटाया गया। उनके यहां आने के बाद से वह सुर्खियों में आने लगे थे। शिक्षा, स्वास्थ्य सब चौपट हो गया था।
डॉ शशिधर ने पदभार ग्रहण करते ही लगा दी सबकी क्लास
सतना में डीन रहे डॉ शशिधर गर्ग 5 सितंबर से अवकाश पर थे। हालाकि उनका आदेश रीवा मेडिकल कॉलेज के डीन पद पर होते ही उन्होंने शाम को आमद दर्ज कराई। डीन का चार्ज लिया और काम पर जुट गए। उन्होंने पदभार ग्रहण करते ही सभी एचओडी की क्लास लगा दी। सभी को निर्देशित किया कि अब पहले जैसी भर्रेशाही नहीं चलेगी। जिसकी जिस दिन ड्यूटी है। वह समय पर ओपीडी पहुंचेगा और पूरे समय तक रहेगा। सीनियर डाक्टरों को राउंड पर पहुंचने के भी निर्देश दिए हैं। करीब एक घंटे तक सभी सीनियर चिकित्सकों के साथ नए डीन ने बैठक की।
नए डीन ने किया अस्पताल का निरीक्षण, व्यवस्था बनाने के निर्देश दिए
नए डीन ने पदभार ग्रहण करने के बाद सबसे पहले एचओडी की क्लास लगाई। उन्हें जिम्मेदारियों के साथ काम करने का अल्टीमेटम दिया। इसके बाद संजय गांधी अस्पताल के वार्डों का निरीक्षण किया। डॉ शशिधर गर्ग ने सबसे पहले कैजुअल्टी की व्यवस्था देखी। वहां डॉक्टरों की मौजूदगी, सीएमओ की पदस्थापना देखी। सभी को जिम्मेदारी से काम करने के निर्देश दिए। इसके बाद उन्होंने मेडिसिन और फिर गायनी विभाग का भी निरीक्षण किया। गायनी विभाग में ड्यूटी डॉक्टरों से भी मिले और मरीजों से भी मुलाकात कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। मेडिसिन विभाग पहुंचकर व्यवस्थाओं का आंकलन किया।
मेडिसिन विभाग के एचओडी बदले गए
नए डीन ने आते ही मेडिसिन विभाग के एचओडी की कुर्सी में भी बदलाव कर दिया। डॉ के एचओडी अभी तक डॉ पीके बघेल थे। उनसे प्रभार लेकर डॉ मनोज इंदूलकर को दे दिया गया। अब मेडिसिन विभाग के एचओडी डॉ मनोज इंदूलकर रहेंगे। डॉ मनोज इंदूलकर को प्रभारी बनाए जाने के पीछे की वजह उनका मरीजों के प्रति समर्पण माना जा रहा है। इसके अलावा डॉ शशिधर गर्ग सोमवार से अवकाश पर जा रहे हैं। इस दौरान प्रभारी डीन भी डॉ मनोज इंदूलकर ही होंगे।
जनवरी 2024 में सतना डीन बने थे डॉ शशिधर
डॉ शशिधर गर्ग रीवा मेडिकल कॉलेज के ही पढ़े हुए हैं। उन्होंने यहीं से एमबीबीएस किया था। यहीं पर फोरेंसिक विभाग के एचओडी भी रहे। कई सालों तक सेवाएं दी। इसके बाद उन्हें अधीक्षक संजय गांधी अस्पताल बनने का भी मौका मिला। करीब एक साल अधीक्षक रहे। इसके अलावा प्रभारी डीन के तौर पर भी श्याम शाह मेडिकल कॉलेज में काम किए। जनवरी 2024 में उनकी पोस्टिंग डीन के तौर पर सतना मेडिकल कॉलेज में हुई। तब से वहीं पर थे। अब रीवा मेडिकल कॉलेज सम्हालेंगे।

, विवाद बढ़ता देख विधायक शर्मा ने तुरंत सफाई देते हुए स्पष्ट किया कि उनका आशय भोपाल के स्थानीय काजी कैंप से नहीं, बल्कि "इस्लामाबाद वाले काजी कैंप" से था।
मध्य प्रदेश में स्टाइपेंड ₹14,337 से बढ़ाकर ₹30,000 करने की मांग को लेकर हमीदिया अस्पताल के इंटर्न डॉक्टरों का उग्र प्रदर्शन। मुख्यमंत्री आवास मार्च के दौरान पुलिस से झड़प और वाटर कैनन का इस्तेमाल।
मध्य प्रदेश के सागर जिले में जहरीली शराब पीने से 22 लोगों की मौत हो गई है, जिसमें पिता-पुत्र भी शामिल हैं। 112 लोग अस्पताल में भर्ती हैं। पुलिस ने 30 आरोपियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर 10 को गिरफ्तार किया है।
कल्पना मिश्रा की मौत के बाद रीवा मेडिकल कॉलेज में बड़ा प्रशासनिक बदलाव हुआ। डीन डॉ. सुनील अग्रवाल को सतना भेजा गया, जबकि डॉ. शशिधर गर्ग ने पदभार संभालते ही व्यवस्थाओं की समीक्षा शुरू की।
उप मुख्यमंत्री राजेंद्र शुक्ल ने रीवा मेडिकल कॉलेज में स्वास्थ्य सेवाओं की समीक्षा कर गंभीर मरीजों के उपचार की सघन मॉनीटरिंग के निर्देश दिए। सीनियर डॉक्टरों की जिम्मेदारी तय होगी और नर्सों की भर्ती होगी।
रीवा कमिश्नरी के सामने स्वास्थ्य सेवाओं की बदहाली और अस्पतालों में कथित लापरवाही के खिलाफ कांग्रेस ने प्रदर्शन किया। विक्रांत भूरिया ने स्वास्थ्य मंत्री राजेंद्र शुक्ल पर निशाना साधते हुए इस्तीफे की मांग उठाई।
सीधी में तेंदुए की खाल बरामद होने के बाद एसटीएफ और वन विभाग की जांच मऊगंज तक पहुंची। पिपराही से तीन संदिग्ध हिरासत में लिए गए। तस्करी नेटवर्क के अंतरराज्यीय कनेक्शन खंगाले जा रहे हैं।
सिंगरौली के विंध्यनगर में तेज रफ्तार कार की चपेट में आने से आठ वर्षीय बच्ची आयुषी की मौत हो गई। चालक वाहन सहित फरार है। पुलिस सीसीटीवी फुटेज से आरोपी की तलाश कर रही है।
सतना जिले के बाढ़ प्रभावित गांवों में स्वास्थ्य विभाग ने घर-घर फीवर सर्वे शुरू करने के निर्देश दिए हैं। मेडिकल टीमें मरीजों की जांच करेंगी, जबकि कुओं और हैंडपंपों का क्लोरीनेशन कर संक्रमण रोकने प्रयास होगा।
पति से अचानक संपर्क टूटने के बाद दुबई से सतना पहुंची महिला ने महिला थाने में शिकायत दी। महिला का आरोप है कि पति परिवार के साथ मौजूद है, लेकिन उससे संपर्क नहीं कराया जा रहा।

जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

MP College Admission 2026: ई-प्रवेश दूसरे चरण की अलॉटमेंट लिस्ट जारी, 13 जून तक जमा करें फीस

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह