रीवा मेडिकल कॉलेज में नए स्पेशलिस्ट और पीजी कोर्स के लिए जबलपुर विवि की टीम ने चार विभागों का निरीक्षण किया। डीएम मेडिकल गैस्ट्रोएंटेरोलॉजी कोर्स के शुरू होने की संभावना बढ़ी।

हाइलाइट्स:
रीवा, स्टार समाचार वेब
श्याम शाह मेडिकल कॉलेज के तीन विभागों में नए स्पेशलिस्ट और पीजी कोर्स शुरू होंगे। एक विभाग की पीजी सीटें बढ़ेंगी। नए कोर्स को शुरू करने की मान्यता का निरीक्षण करने जबलपुर विवि की टीम ने सोमवार को निरीक्षण किया। 5 सदस्यीय टीम ने दिन भी विभागों का निरीक्षण किया। अस्पताल में आईपीडी, ओपीडी देखी। अस्पताल की व्यवस्थाओं का भी निरीक्षण किया। इसके बाद शाम को रिपोर्ट तैयार कर वापस लौट गए।
आपको बता दे कि सरकार सभी मेडिकल कॉलेज में एमबीबीएस की सीटों से ज्यादा पीजी की सीटें बढ़ाने पर जोर दे रही है। जहां भी सीटें बढ़ाने की गुंजाइश है, वह कमियों को पूरा कर निरीक्षण कराया ज रहा है। रीवा मेडिकल कॉलेज में जहां पीजी की सीटें नाममात्र की थी, अब यह बढ़ कर 132 पहुंच गई है। फिलहाल यह संख्या यहीं पर रुकने वाली नहीं है। कई ऐसे विभाग भी हैं जहां डीएम का भी कोर्स शुरू करने की कवायद शुरू हो गई है। इसमें मेडिकल गैस्ट्रोएंटेरोलॉजी विभाग भी शामिल है। डीएम मेडिकल गैस्ट्रोएंटेरोलॉजी का कोर्स शुरू किया जाना है। प्रारंभिक निरीक्षण हो चुका है। एसेंटिअलिटी सर्टीफिकेट मिल चुका है। अब आयुर्विज्ञान विश्वविद्यालय जबलपुर से मान्यता मिलनी है। इसी का निरीक्षण करने टीम जबलपुर से रीवा पहुंची थी। सोमवार को 5 सदस्यीय टीम ने चार विभागों में पहुंच कर निरीक्षण किया। निरीक्षण करने के बाद टीम वापस लौट गई है।
इन चार विभागों का किया गया निरीक्षण
जबलपुर आयुर्विज्ञान विश्वविद्यालय की टीम ने चार विभागों का निरीक्षण किया। इसमें रेस्पिरेटरी मेडिसिन, मेडिसिन गैस्ट्रोएंटेरोलॉजी विभाग, बर्न प्लास्टिक सर्जरी और फार्मेकोलॉजी विभाग में निरीक्षण किया गया। तीन विभाग में स्पेशलिस्ट कोर्स शुरू करने के लिए निरीक्षण हुआ। वहीं एक विभाग में पीजी की सीटें बढ़ाने के लिए निरीक्षण किया गया।
प्रदेश का तीसरा कॉलेज बन जाएगा
मप्र में गैस्ट्रोएंटेरोलॉजी विभाग में डीएम का कोर्स सिर्फ दो मेडिकल कॉलेजों में ही संचालित है। भोपाल और इंदौर को मिलाकर सिर्फ 5 सीटें ही हैं। ऐसे में यदि एनएमसी से रीवा मेडिकल कॉलेज को डीएम की मान्यता मिल जाती है तो यहां भी तीन सीटें शुरू हो जाएंगी। डीएम मेडिकल गैस्ट्रोएंटेरोलॉजी की शुरूआत हो जाएगी। यहीं से स्पेशलिस्ट तैयार होंगे। रीवा मप्र में तीसरा ऐसा करने वाला कॉलेज बन जाएगा।
विभागों की सुविधाओं का किया टीम ने निरीक्षण
टीम के सदस्यों ने डिपार्टमेंट की व्यवस्थाएं, लाइब्रेरी और ओपीडी, आईपीडी का भी निरीक्षण किया। सुबह टीम 10.30 बजे पहुंच गई थी। इसके बाद टीम ने निरीक्षण शुरू कर दी थी। दो टीमें पहुंची थी। टीम ने रेस्पिरेटरी मेडिसिन से शुरूआत की। शाम 5 बजे तक टीम ने निरीक्षण किया। विभागों और ओपीडी का निरीक्षण करने के बाद स्टाफ और फैकल्टी के दस्तावेजों का भी परीक्षण किया गया। शाम को रिपोर्ट तैयार कर टीम वापस लौट गई।


जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

आहत जनता को राहत...निचले स्तर पर आई थोक महंगाई

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह
उत्तर भारत में इन दिनों गर्मी का प्रकोप देखने को मिल रहा है। देश के कई राज्य भीषण गर्मी से तप रहे हैं। उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश, हरियाणा से लेकर राजस्थान और महाराष्ट्र के कई जिलों में लोगों का गर्मी से बुरा हाल रहा। यूपी का बांदा 46.7 के साथ और एमपी का राजगढ़ जिला 45 डिग्री के साथ सबसे गर्म शहर रहा।
भोजशाला मामले में MP के पूर्व CM दिग्विजय सिंह ने हाईकोर्ट के फैसले को अस्पष्ट बताते हुए कहा कि ASI को मंदिर के सबूत नहीं मिले। वहीं भोज उत्सव समिति ने दिग्विजय सरकार पर पूजा प्रतिबंधित करने का आरोप लगाया है। पढ़ें पूरी खबर।
भोपाल में रिटायर्ड जज गिरिबाला सिंह की बहू ट्विशा शर्मा सुसाइड केस में नया मोड़। मायके वालों ने शव लेने से किया इनकार, दिल्ली AIIMS में दोबारा पोस्टमार्टम की मांग को लेकर सीएम हाउस के सामने किया प्रदर्शन।
मध्यप्रदेश के ग्वालियर जिले के डबरा के जंगीपुरा रोड स्थित मदरसा रोड पर देर रात एक इलेक्ट्रॉनिक दुकान और मकान में भीषण आग लग गई। आग इतनी तेजी से फैली कि दुकान में रखे इलेक्ट्रॉनिक सामान और एसी रिपेयरिंग के सिलेंडरों में धमाके होने लगे। धमाकों से पूरे इलाके में दहशत फैल गई।
मध्य प्रदेश की मोहन सरकार ने प्रदेश के अफसर और कर्मचारियों के अवकाश नियमों में बड़ा बदलाव किया है। दरअसल, वित्त विभाग द्वारा मप्र सिविल सेवा अवकाश नियम 2025 के तहत अवकाश मंजूरी के अधिकारों को विभाजित कर दिया है।
मध्यप्रदेश के देवास जिले के पीपलरावा थाना क्षेत्र में बैराखेड़ी गांव के समीप प्याज से भरा एक मिनी ट्रक मोड़ पर अनियंत्रित होकर पलट गया। हादसे में ट्रक के ऊपर सो रहे तीन मजदूरों की मौत हो गई। दो अन्य लोग घायल हो गए।
सुबह से ही श्रद्धालुओं का उत्साह देखते बन रहा था। ढोल-नगाड़ों, बैंड-बाजों और जयघोष के साथ श्रद्धालुओं ने भोजशाला परिसर में प्रवेश किया। महिलाएं, युवा, बुजुर्ग और बच्चे हाथों में मां सरस्वती के चित्र और धार्मिक ध्वज लिए पहुंचे।
मध्यप्रदेश के रतलाम में आज भीषण टेन हादसा हो गया। राहत की बात यह है कि सभी यात्रियों को सुरक्षित उतार लिया गया। दरअसल, दिल्ली निजामुद्दीन की ओर जा रही राजधानी एक्सप्रेस (12431) के दो कोच में रविवार सुबह आग लगने से अफरा-तफरी मच गई।
दमोह (तेंदूखेड़ा) के आईईएस पब्लिक स्कूल में शिक्षिका की कथित मारपीट के शिकार 9 वर्षीय छात्र काव्य नामदेव की भोपाल एम्स में मौत। परिजनों ने शव के साथ एसपी ऑफिस घेरा, SIT करेगी जांच।
भोपाल के DPI परिसर में शिक्षक भर्ती परीक्षा-2025 के अभ्यर्थियों का उग्र प्रदर्शन। पदवृद्धि और जॉइनिंग की मांग पर अड़े वर्ग 2-3 के परीक्षार्थी। तेज धूप में महिला अभ्यर्थी की तबीयत बिगड़ी।