रीवा के श्याम शाह मेडिकल कॉलेज में सीनियर रेसीडेंट पदों के विभागवार स्थानांतरण को लेकर विवाद गहरा गया है। मरीजों की जरूरत वाले विभागों से पद हटाने और चहेतों को लाभ पहुंचाने के आरोपों ने नई बहस छेड़ दी है।

हाइलाइट्स:
रीवा, स्टार समाचार वेब
श्याम शाह मेडिकल कॉलेज में सीनियर रेसीडेंट के पदों का खेल चल रहा। जिस विभाग में सबसे अधिक मरीज पहुंच रही। जहां लंबी लाइनें हैं, वहीं पर आरएस के पद गायब हो रहे। इन पदों पर चहेतों को लाया जा रहा। इन पदों का भी सौदा हो रहा। सुपर स्पेशलिटी अस्पताल के कई विभागों के एसआर पदों को भी खाली करने की तैयारी चल रही है। इन पदों को भी स्थानांतरित करने का प्रस्ताव भोपाल भेजा गया है। आपको बता दें कि मेडिकल की पढ़ाई में एमबीबीएस के बाद एक साल सरकारी अस्पताल या फिर ग्रामीण क्षेत्रों में सेवा देना अनिवार्य है। इसी तरह पीजी के बाद भी एक साल सेवाएं देना अनिवार्य है। पहले ग्रामीण क्षेत्रों में सेवा देने की बाध्यता था। अब थोड़ी सरकार ने इसमें रियायत दे दी है। अब जिस कॉलेज से पीजी छात्र करते हैं। वहीं से सीनियर रेसीडेंट के पद पर काम करने का इन्हें प्राथमिकता के साथ मौका दिया जाता है। पहले उसी कॉलेज से पढ़ने वालों को पदस्थ किया जाता है। यदि सीट बचती है तो बाहरी छात्रों को मौका देते हैं। श्याम शाह मेडिकल कॉलेज में सीनियर रेसीडेंट के पदों का ही अब सौदा होने लगा है। इन पदों को मेडिकल कॉलेज प्रबंधन अपने हिसाब से इधर से उधर कर फायदा उठा रहे हैं। अपने चहेतों को रीवा मेडिकल कॉलेज में लाने के लिए सीटों का सौदा तक कर रहे हैं। कई विभागों के सीनियर रेसीडेंसी के पद गायब हो गए हैं। अब इनकी नजर सुपर स्पेशलिटी अस्पताल के सीनियर रेसीडेंसी के पदों पर गड़ गई है। उन्हें भी शासन से स्वीकृति के बाद दूसरे विभागों में स्थानांतरित करने की कोशिशें शुरू हो गई हैं।
किस-किस विभाग में घटाई और बढ़ाई गई सीट
सुपर स्पेशलिटी अस्पताल के चार विभागों से पद स्थानांतरित करने की तैयारी
पॉवर का कर रहे दुरुपयोग
अभी तक सिर्फ एमबीबीएस प्रवेश परीक्षा में ही धांधलियां हुर्इं। अब नया मामला सीनियर रेसीडेंट के स्थानांतरण का भी सामने आ रहा है। श्याम शाह मेडिकल कॉलेज में सीनियर रेसीडेंट को चहेतों के लिए इधर से उधर किया जा रहा है। एसआर के पदों पर नियुक्ति के लिए वेकंसी निकाली जाती है। आवेदन मांगा जाता है। इसके लिए स्थानीय कॉलेज के अलावा बाहरी कॉलेज में पढ़ने वाले पीजी के छात्र आवेदन करते हैं। ऐसे में जिनका नंबर नहीं लग पाता। वह प्रबंधन से सीधे सांठगांठ कर पदों का इंतजाम कराने में सफल हो जाते हैं।
वर्ष 2017 में आया था आदेश, तब से बदल रहे विभाग
मेडिकल काउंसिल आॅफ इंडिया ने वर्ष 2017 में एक सर्कलर जारी किया था। इसें डीन को जेआर, एसआर की सीट घटाने और बढ़ाने का पॉवर दे दिया था। डीन स्वेच्छानुसार सीट घटा और बढ़ा सकते हैं। इसी का अब डीन फायदा उठा रहे हैं। अब इसी के हिसाब से एसआर और जेआर की सीटों को स्थानांतरित कर भरा जा रहा है। जिसकी जैसी सांठगांठ होती है, वैसे ही पदों को इधर उधर कर भर दिया जाता है। रीवा मेडिकल कॉलेज में कई एसआर के पदों पर सालों से डॉक्टर बने हुए हैं।


जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

MP College Admission 2026: ई-प्रवेश दूसरे चरण की अलॉटमेंट लिस्ट जारी, 13 जून तक जमा करें फीस

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह
मध्य प्रदेश के मेधावी विद्यार्थियों के लिए बड़ी खुशखबरी। सीएम डॉ. मोहन यादव ने भोपाल में आयोजित राज्य स्तरीय कार्यक्रम में 7,400 से अधिक छात्रों को ई-स्कूटी और मोटराइज्ड वाहन की राशि ट्रांसफर की। जानें योजना के नए नियम, बजट और पूरी जानकारी।
मैहर के बिगौड़ी गांव में शराब पीने के दौरान विवाद के बाद युवक को मारपीट कर कुएं में फेंकने से मौत हो गई। पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया, तनाव के चलते अतिरिक्त बल तैनात रहा।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर सतना-मैहर में सेवा संकल्प अभियान के तहत दीपोत्सव, स्वच्छता और रक्तदान कार्यक्रम हुए। सतना में 67 हजार से अधिक, मैहर में 2.51 लाख से ज्यादा दीप प्रज्ज्वलित किए गए।
स्टार समाचार ने 16 वर्ष पूरे कर 17वें वर्ष में प्रवेश किया। रेलवे स्टेशन पर समाचार विक्रेताओं के बीच स्थापना दिवस मनाया गया, मिठाई बांटी गई और घर-घर अखबार पहुंचाने वालों के योगदान को सम्मान मिला।
मानदेय वृद्धि, 25 हजार पर ईपीएफ और कलेक्टर रेट की मांग को लेकर कन्या कॉलेज में अतिथि विद्वानों व चतुर्थ श्रेणी कर्मचारियों का धरना दूसरे दिन भी जारी रहा। एसडीएम से बातचीत बेनतीजा रही।
नागौद सिविल अस्पताल में जन्म के बाद टीका लगाए गए नवजात की करीब 15 घंटे बाद तबीयत बिगड़ने पर जिला अस्पताल रेफर किया गया। परिजनों ने टीके के बाद झाग निकलने का आरोप लगाया, चिकित्सकों ने इलाज से सुधार बताया।
सच्चाई भी अच्छाई भी के ध्येय वाक्य के साथ स्टार समाचार ने पत्रकारिता के 16 वर्ष पूरे कर 17वें वर्ष में प्रवेश किया। कार्यालय में केक काटकर उपलब्धियों और कर्मचारियों के योगदान का उत्सव मनाया गया।
कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह ने आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत के उज्जैन में दिए गए अहंकार संबंधी बयान का समर्थन किया है। साथ ही, उन्होंने धर्म को राजनीति से दूर रखने की अपील की है।
मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने जबलपुर में अमर शहीद राजा शंकर शाह और कुंवर रघुनाथ शाह के बलिदान दिवस पर आयोजित कार्यक्रम को संबोधित किया। जानिए इस कार्यक्रम की मुख्य बातें, 'नमो प्रेरणा अभियान' और जनजातीय गौरव से जुड़ी खास जानकारियां।
इंदौर में 19 सितंबर को होने वाले राहुल गांधी के ‘छात्रों की गूंज’ कार्यक्रम की तैयारियों को लेकर कांग्रेस ने प्रेस कॉन्फ्रेंस की। हरीश चौधरी, जीतू पटवारी और उमंग सिंघार ने शिक्षा, रोजगार, 27% ओबीसी आरक्षण और बजट जैसे मुद्दों पर भाजपा सरकार पर तीखे हमले किए।