रीवा से मुंबई के बीच नई सुपरफास्ट ट्रेन का शुभारंभ हुआ। सांसद जनार्दन मिश्रा ने फ्लैग ऑफ किया। नियमित सेवा से क्षेत्र को बेहतर कनेक्टिविटी, रोजगार और व्यापार के नए अवसर मिलेंगे।

हाइलाइट्स:
रीवा, स्टार समाचार वेब
चार वर्ष पहले स्पेशल के रूप में शुरू हुई रीवा-मुंबई ट्रेन गुरुवार को पहली बार अपने पुरानी समय सारिणी के साथ नए नम्बर से सुपरफास्ट के रूप में एक गरिमामय कार्यक्रम के साथ रवाना की गई। इस दौरान संसद सदस्य जनार्दन मिश्रा व एडीआरएम ने फ्लैग ऑफ किया। यात्रियों ने इस ट्रेन के नियमित कर दिए जाने पर हर्ष व्यक्त किया। जबलपुर रेल मंडल के अंतर्गत रीवा रेलवे स्टेशन पर गुरुवार को गाड़ी संख्या 20154/ 20153 रीवा-सीएसएमटी मुंबई एक्सप्रेस को नियमित सेवा के रूप में प्रारंभ किया गया। यह क्षेत्र के लिए एक महत्वपूर्ण उपलब्धि है। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में सांसद जनार्दन मिश्रा उपस्थित रहे। इस अवसर पर अपर मंडल रेल प्रबंधक आनंद कुमार, वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक शशांक गुप्ता, एएससी बीपी कुशवाहा, राजीव खण्डेलवाल सहित अन्य अधिकारीगण मौजूद रहे। इस ट्रेन के नियमित संचालन से रीवा क्षेत्र को मुंबई सीएसएमटी एवं जबलपुर जैसे प्रमुख शहरों से सीधा रेल संपर्क प्राप्त हुआ है, जिससे क्षेत्र में आवागमन, व्यापार, शिक्षा एवं रोजगार के नए अवसर सृजित होंगे।
लम्बे समय बाद पूरी हुई मांग
फ्लैग आॅफ कार्यक्रम लगभग 3.30 बजे शुरू हुआ और 20 मिनट के संक्षिप्त कार्यक्रम में सांसद जनार्दन मिश्रा ने अपने उद्बोधन में कहा कि आज का दिन रीवा एवं आसपास के क्षेत्र के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण और ऐतिहासिक है। लंबे समय से क्षेत्रवासियों द्वारा इस ट्रेन की मांग की जा रही थी, जो आज पूरी हुई है। उन्होंने कहा कि यह ट्रेन केवल एक परिवहन सुविधा नहीं, बल्कि क्षेत्र के समग्र विकास का माध्यम है। इसके माध्यम से क्षेत्र के लोगों को मुंबई जैसे महानगर एवं जबलपुर जैसे औद्योगिक शहरों से सीधा संपर्क मिलेगा, जिससे व्यापार, रोजगार, शिक्षा एवं स्वास्थ्य सेवाओं तक पहुंच आसान होगी। उन्होंने भारतीय रेलवे एवं जबलपुर रेल मंडल के अधिकारियों एवं कर्मचारियों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि रेलवे द्वारा जनसुविधाओं को प्राथमिकता देते हुए लगातार सकारात्मक कदम उठाए जा रहे हैं। उन्होंने यह भी आश्वस्त किया कि भविष्य में क्षेत्र के विकास एवं रेल सुविधाओं के विस्तार हेतु वे निरंतर प्रयासरत रहेंगे।
रेलवे बेहतर सेवा के लिए प्रतिबद्ध
अपर मंडल रेल प्रबंधक आनंद कुमार ने स्वागत भाषण में सभी प्रतिनिधियों, अतिथिगण, मीडिया प्रतिनिधिगण एवं उपस्थित सभी नागरिकों का जबलपुर रेल मंडल की ओर से हार्दिक स्वागत एवं अभिनंदन किया। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि जबलपुर रेल मंडल सदैव यात्रियों की सुविधा, सुरक्षा एवं बेहतर सेवाएं प्रदान करने के लिए प्रतिबद्ध रहा है। वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक शशांक गुप्ता ने आभार व्यक्त किया।
24 कोच की है सुपरफास्ट ट्रेन
रीवा से मुंबई के बीच नियमित रूप से चलने वाली गाड़ी संख्या 20153-54 दोनों दिशाओं में रीवा, सतना, मैहर, कटनी, जबलपुर, नरसिंहपुर, गाडरवारा, पिपरिया, इटारसी, हरदा, खंडवा, भुसावल, जलगांव, मनमाड़, नासिक रोड, कल्याण, दादर होकर सीएसएमटी स्टेशन पहुंचेगी। जबकि उक्त ट्रेन में 24 कोच शामिल किए गए हैं। जिसमें फर्स्ट एसी 1, सेकेंड एसी 1, थर्ड एसी 4, स्लीपर कोच 12, जनरल कोच 4 व एसएलआर के 2 कोच शामिल हैं।


जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

MP College Admission 2026: ई-प्रवेश दूसरे चरण की अलॉटमेंट लिस्ट जारी, 13 जून तक जमा करें फीस

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह
जबलपुर में लगातार बारिश के बाद बरगी बांध का जलस्तर 101% पार हो गया है। जलस्तर नियंत्रित करने के लिए 5 गेट खोले गए हैं, जिससे नर्मदा के घाटों पर जलस्तर बढ़ने की संभावना है।
भोपाल के अवधपुरी में कांग्रेस के पूर्व पार्षद मुकेश गजभिए ने फांसी लगाकर आत्महत्या की। वे लंबे समय से सिकल सेल बीमारी से पीड़ित थे और उनका इलाज चल रहा था। पुलिस जांच में जुटी।
त्योहारी सीजन में यात्रियों की भीड़ को देखते हुए रेलवे ने भोपाल मंडल से गुजरने वाली 3 जोड़ी स्पेशल ट्रेनों के फेरे बढ़ा दिए हैं। इसके अलावा, नॉन-इंटरलॉकिंग कार्य के कारण 2 ट्रेनों के मार्ग भी बदले गए हैं।
मध्य प्रदेश के इंदौर में 3 से 5 अक्टूबर तक राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) की अखिल भारतीय कार्यकारी मंडल बैठक होने जा रही है। शताब्दी वर्ष के समापन और संगठनात्मक बदलावों पर चर्चा के लिए पढ़ें पूरी रिपोर्ट।
मंडला नगर पालिका CMO गजानन नाफड़े 2 लाख रुपए की रिश्वत लेते लोकायुक्त द्वारा रंगे हाथ गिरफ्तार। 15 लाख के भुगतान के एवज में मांग रहे थे कमिशन।
सतना में शिक्षक दंपती के सूने मकान का ताला तोड़कर जेवर और नकदी चोरी करने वाले चार आरोपी गिरफ्तार हुए। पुलिस ने करीब आठ लाख रुपये का सामान बरामद किया, सराफा कारोबारी फरार है।
सतना में शादी से इनकार करने पर महिला पर दिनदहाड़े चाकू से हमला किया गया। पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपी को गिरफ्तार कर हत्या के प्रयास का मामला दर्ज किया।
गोरसरी पहाड़ में डेरा जमाए नर हाथी ई-5 को सुरक्षित पकड़ने वन विभाग का रेस्क्यू अभियान जारी है। मैहर के मां शारदा मंदिर की त्रिकूट पहाड़ी पर तेंदुए की आवाजाही सीढ़ियों तक पहुंच गई।
मध्य प्रदेश में 21 साल बाद सरकारी बस सेवा की धमाकेदार वापसी हुई है। भोपाल, इंदौर समेत 7 शहरों में 351 बसों के साथ 'मुख्यमंत्री सुगम परिवहन सेवा' की शुरुआत की गई है। जानिए किराए, रूट, इलेक्ट्रिक बसों की खासियत और सरकार के आगामी लक्ष्यों के बारे में पूरी जानकारी।
सतना जिला अस्पताल में 24 घंटे में तीन गर्भस्थ शिशुओं की मौत और छह माह में 14 मातृ मृत्यु के बाद स्वास्थ्य विभाग ने समीक्षा बैठक बुलाई है। उपचार, रेफरल, संसाधनों और व्यवस्थाओं की जांच होगी।