रीवा में एनएसयूआई के भाजपा कार्यालय घेराव के दौरान हंगामा हुआ। पुलिस ने आंसू गैस और वाटर कैनन का इस्तेमाल किया। बैरीकेट तोड़ने की कोशिश पर कई कार्यकर्ता गिरफ्तार किए गए।

हाइलाइट्स:
रीवा, स्टार समाचार वेब
शहर में सोमवार को भारतीय राष्ट्रीय छात्र संगठन (एनएसयूआई) ने भाजपा कार्यालय का घेराव करने का प्रयास किया। लेकिन रास्ते में ही पुलिस ने बैरीकेटिंग कर सभी को रोक दिया। इस दौरान पुलिस व एनएसयूआई कार्यकर्ताओं के बीच तीखी झड़प भी हुई। प्रदर्शनकारियों ने बैरीकेट्स तोड़ने का प्रयास किया। ऐसे में पुलिस को आंशू गैस के गोले छोड़ने पड़े। भीड़ को तितर-बितर करने के लिये वाटर कैनन चलानी पड़ी। इस दौरान दर्जन भर से अधिक कार्यकर्ताओं को गिरफ्तार कर लिया गया।
विभिन्न मुद्दों को लेकर एनएसयूआई ने सोमवार को भाजपा कार्यालय का घेराव करने का आह्वन किया था। इसी सिलसिले में एनएसयूआई जिलाध्यक्ष पंकज उपाध्याय के नेतृत्व में सैकड़ों कार्यकर्ता बैजू धर्मशाला में एकत्रित हुये और वहां से रैली के माध्यम से भाजपा कार्यालय ढेकहा की ओर कूच किये। लेकिन पुलिस ने एनएसयूआई कार्यकर्ताओं को राजपूत गन फैक्ट्री के पास ही बैरीकेटिंग कर रोक लिया। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने बैरीकेट्स तोड़ कर आगे बढ़ने का प्रयास किया। लिहाजा पुलिस के साथ जमकर झूमाझटकी हुई। कार्यकर्ताओं की भीड़ को तितर-बितर करने के लिये पुलिस को आंशू गैस के गोले दागने पड़े। इससे भी बात नहीं बनी तो वाटर कैनन का इस्तेमाल करना पड़ा। करीब आधे घंटे तक चली जद्दोजहद के बाद प्रदर्शनकारियों का आक्रोश शांत हो गया। वह थक गये। इसके बाद पुलिस ने जिलाध्यक्ष समेत दर्जन भर से अधिक कार्यकर्ताओं को हिरासत में लिया। उनकी गिरफ्तारी की गई। बाद में मुचलका भरवा कर छोड़ दिया गया।
भारी संख्या में तैनात रहा पुलिस बल
एनएसयूआई के प्रदर्शन की जानकारी पुलिस व प्रशासन को पहले से ही थी। ऐसे में पुलिस ने उन्हें रोकने का पूरा इंतेजाम कर रखा था। राजपूत गन फैक्ट्री ढेकहा के पास बैरीकेट्स लगाये गये थे। मौके पर दो फायर ब्रिगेड को भी तैनात किया गया था। इसके अलावा भारी संख्या में पुलिस बल तैनात था। सीएसपी कोतवाली राजीव पाठक, सीएसपी रितु उपाध्याय समेत शहर के तमाम थाना प्रभारी अपने बल के साथ मौजूद थे। जिसकी वजह से एनएसयूआई के कार्यकर्ता आगे नहीं बढ़ पाये।
ट्रैफिक किया गया डायवर्ट
एनएसयूआई के प्रदर्शन को देखते हुये ट्रैफिक को भी डायवर्ट किया गया था। जय स्तभं से ट्रैफिक को बड़ी पुल की ओर मोड़ दिया गया था। जबकि रेलवे स्टेशन से बस स्टैंड की ओर जाने वाले ट्रैफिक को एजी कॉलेज चौराहा से डायवर्ट किया गया था। जय स्तंभ से राजपूत गन फैक्ट्री तक के मार्ग को खाली रखा गया था। यहां पर केवल पुलिस तैनात थी।
इन मुद्दों को लेकर किया प्रदर्शन
एनएसयूआई जिलाध्यक्ष पंकज उपाध्याय ने कहा कि वर्तमान में भाजपा की सरकार शिक्षण संस्थानों को राजनीति का आखाड़ा बना दिया है। यहां पर छात्रों को यूजीसी के माध्यम से दो गुटों में बांटने का प्रयास किया गया है। इसके अलावा सरकार के इशारे पर शिक्षण संस्थानों के छात्र-छात्राओं को जबरिया भाजपा के कार्यक्रमों में शामिल होने का दबाव बनाया जाता है। यह पूरी तरह से गलत है। केंद्र सरकार की अमेरिका से हुई ट्रेड डील पूरी तरह से किसान विरोधी है। उक्त तमाम मुद्दों को लेकर ही आज भाजपा कार्यालय का घेराव किया जाना था। लेकिन पुलिस ने बल पूर्वक छात्रों के आंदोलन को कुचल दिया है।


जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

MP College Admission 2026: ई-प्रवेश दूसरे चरण की अलॉटमेंट लिस्ट जारी, 13 जून तक जमा करें फीस

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह
मध्य प्रदेश के इंदौर में 3 से 5 अक्टूबर तक राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) की अखिल भारतीय कार्यकारी मंडल बैठक होने जा रही है। शताब्दी वर्ष के समापन और संगठनात्मक बदलावों पर चर्चा के लिए पढ़ें पूरी रिपोर्ट।
मंडला नगर पालिका CMO गजानन नाफड़े 2 लाख रुपए की रिश्वत लेते लोकायुक्त द्वारा रंगे हाथ गिरफ्तार। 15 लाख के भुगतान के एवज में मांग रहे थे कमिशन।
सतना में शिक्षक दंपती के सूने मकान का ताला तोड़कर जेवर और नकदी चोरी करने वाले चार आरोपी गिरफ्तार हुए। पुलिस ने करीब आठ लाख रुपये का सामान बरामद किया, सराफा कारोबारी फरार है।
सतना में शादी से इनकार करने पर महिला पर दिनदहाड़े चाकू से हमला किया गया। पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपी को गिरफ्तार कर हत्या के प्रयास का मामला दर्ज किया।
गोरसरी पहाड़ में डेरा जमाए नर हाथी ई-5 को सुरक्षित पकड़ने वन विभाग का रेस्क्यू अभियान जारी है। मैहर के मां शारदा मंदिर की त्रिकूट पहाड़ी पर तेंदुए की आवाजाही सीढ़ियों तक पहुंच गई।
मध्य प्रदेश में 21 साल बाद सरकारी बस सेवा की धमाकेदार वापसी हुई है। भोपाल, इंदौर समेत 7 शहरों में 351 बसों के साथ 'मुख्यमंत्री सुगम परिवहन सेवा' की शुरुआत की गई है। जानिए किराए, रूट, इलेक्ट्रिक बसों की खासियत और सरकार के आगामी लक्ष्यों के बारे में पूरी जानकारी।
सतना जिला अस्पताल में 24 घंटे में तीन गर्भस्थ शिशुओं की मौत और छह माह में 14 मातृ मृत्यु के बाद स्वास्थ्य विभाग ने समीक्षा बैठक बुलाई है। उपचार, रेफरल, संसाधनों और व्यवस्थाओं की जांच होगी।
सतना जिले में पांच स्वास्थ्य केन्द्रों के उन्नयन का प्रस्ताव तैयार हो रहा है। कोठी सीएचसी को 50 बिस्तरीय सिविल अस्पताल, सिंहपुर और परसमनिया को सीएचसी बनाने का प्रस्ताव है।
सीएम हेल्पलाइन एवं मुख्यमंत्री जनकल्याण संबल योजना से जुड़े प्रकरणों की समीक्षा के दौरान श्रम सचिव रघुराज राजेन्द्रन ने लंबित प्रकरणों के समय-सीमा में निराकरण सुनिश्चित करने के लिए अधिकारियों को निर्देश दिए गए हैं।
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने देवास के पुंजापुरा में 'सेवा संकल्प बाइक यात्रा' का स्वागत किया और प्रधानमंत्री मोदी के 25 वर्षों के कार्यकाल को सराहा। साथ ही 35 लाख पेंशनर्स के खाते में राशि अंतरित की।