रीवा के शुकुलगवां गांव में चोरी की जांच करने पहुंची पुलिस टीम से ग्रामीणों की झड़प हो गई। पुलिसकर्मियों की वर्दी फाड़ी गई, अतिरिक्त बल पहुंचने पर स्थिति काबू में आई और संदेही महिला को थाना ले जाया गया।

हाइलाइट्स:
रीवा, स्टार समाचार वेब
चोरी के एक मामले की जांच करने पहुंची पुलिस टीम को ग्रामीणों ने घेर लिया। इस बीच ना सिर्फ पुलिसकर्मियों से झूमाझटकी की गई, बल्कि उनकी वर्दी तक फाड़ दी गई। विवाद की जानकारी मिलते ही मऊगंज से अतिरिक्त पुलिस बल पहुंचा, जिसके बाद स्थिति काबू में आ सकी। मामला लौर थाना क्षेत्र के शुकुलगवां गांव का है। घंटों मशक्कत के बाद संदेही महिला को थाना ले जाने में पुलिस को सफल हुई।
जानकारी के मुताबिक मऊगंज थाना क्षेत्र के ग्राम कुल बहेरिया निवासी रामलखन शर्मा पुत्र कालू शर्मा के घर में कुछ माह पूर्व चोरी हुई थी। आॅलमारी का लॉक टूटे बगैर करीब 40 हजार रुपये नकद और गहने गायब हो गये थे। घटना की जानकारी होने पर रामलखन शर्मा मऊगंज थाना पहुंचे थे और शिकायत की थी। पुलिस ने 14 अप्रैल को केस दर्ज कर जांच शुरू किया था। पीड़ित रामलखन ने अपनी बहू प्रियंका शर्मा पर चोरी करने का संदेह जताया था। लिहाजा पुलिस ने कई बार पूछताछ के लिये प्रियंका को थाना बुलाया था, लेकिन वह नहीं आई। यही वजह है कि अब पुलिस मंगलवार को प्रियंका के मायके शुकुलगवां नोटिस तामिल करने पहुंची थी। लेकिन यहां पर प्रियंका के घर वालों ने पुलिस को घेर लिया। इस दौरान जमकर हुज्जतबाजी की। दो पुलिसकर्मियों की वर्दी तक फाड़ दी। वाहन के सामने लेट गये। ऐसे में जानकारी वरिष्ठ अधिकारियों को दी गई। लिहाजा कुछ ही देर में मऊगंज से भारी पुलिस बल शुकुलगवां पहुंचा, तब जाकर स्थिति को नियंत्रित किया गया। इसके बाद संदेही महिला को पूछताछ के लिये थाना ले जाया गया है।
बंधक बनाने का किया प्रयास
पुलिस के अनुसार ग्रामीणों ने घेर कर ना सिर्फ झूमाझटकी की बल्कि उन्हें बंधक बनाने का प्रयास भी किया। इस दौरान पुलिसकर्मियों के साथ जमकर गाली-गलौच भी की गई। हमले का प्रयास किया गया। लेकिन समय रहते अतिरिक्त पुलिस बल पहुंच गया, जिसके बाद स्थिति काबू में आई।
अलग से एफआईआर दर्ज करेगी पुलिस
मामले को लेकर मऊगंज थाना प्रभारी रीना सिंह ने बताया कि संदेही महिला के परिजनों ने पुलिस के कार्य में बाधा डालने का प्रयास किया है। ऐसे में उनके खिलाफ अलग से एफआईआर करने की प्रक्रिया की जा रही है। वरिष्ठ अधिकारियों से मार्गदर्शन मांगा गया है। फिलहाल संदेही महिला से चोरी के संबंध में पूछताछ की जा रही है।


जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

MP College Admission 2026: ई-प्रवेश दूसरे चरण की अलॉटमेंट लिस्ट जारी, 13 जून तक जमा करें फीस

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह 2-3 अक्टूबर को भोपाल दौरे पर रहेंगे। वे भेल मैदान में गोपालक सम्मेलन, नए आपराधिक कानूनों की प्रदर्शनी और IISER परिसर का शिलान्यास करेंगे।
मध्य प्रदेश भाजपा के नए प्रभारी बिप्लब कुमार देब ने भोपाल में कोर कमेटी और पदाधिकारियों की बैठक ली। उन्होंने नेताओं के स्वागत में जेसीबी से फूल बरसाने पर रोक लगाने और 3 महीने के भीतर गुटबाजी खत्म करने के निर्देश दिए हैं।
मध्यप्रदेश में शिक्षकों का आंदोलन हुआ उग्र। टीईटी अनिवार्यता, ई-अटेंडेंस और वरिष्ठता जैसी 3 सूत्रीय मांगों को लेकर भोपाल के नीलम पार्क में प्रदर्शन। 2 अक्टूबर को प्रदेशभर में होगा उपवास और सत्याग्रह।
उज्जैन शाही मस्जिद विवाद पर जमीयत उलमा मप्र के अध्यक्ष हाजी मोहम्मद हारून ने कोर्ट में तथ्य छिपाने, सड़क चौड़ीकरण के लिए तीन फीट जमीन के वैकल्पिक उपायों और गिरफ्तारियों पर तीखे सवाल उठाए हैं।
मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने नई दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने राज्य के विकास कार्यों, ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट 2027 और 'सेवा संकल्प अभियान' की जानकारी दी।
इंदौर के भागीरथपुरा दूषित पेयजल मामले में आयोग की रिपोर्ट सामने आ गई है। लापरवाही और देरी के कारण 36 से अधिक लोगों की मौत के लिए 8 अधिकारियों को दोषी ठहराया गया है, जबकि जनप्रतिनिधियों को क्लीन चिट मिल गई है।
मध्य प्रदेश में नशे के अवैध कारोबार पर लगाम कसने के लिए मुख्यमंत्री मोहन यादव ने सख्त निर्देश दिए हैं। स्कूल-कॉलेजों के आसपास निगरानी, हॉट स्पॉट की पहचान और हेल्पलाइन नंबर जैसी अहम जानकारियों के साथ पूरी रिपोर्ट पढ़ें।
कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने गुरुवार को मध्य प्रदेश के बालाघाट जिले के जगला गांव का दौरा किया। उन्होंने कुपोषण और मलेरिया से जान गंवाने वाले आदिवासी बच्चों के परिवारों से मुलाकात कर उनका हाल जाना।
मध्य प्रदेश में विधानसभा चुनाव 2028 में होने हैं। चुनाव में अभी दो वर्ष से अधिक का समय बाकी है, लेकिन कांग्रेस अभी से तैयारी में जुट गई है। लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी एक पखवाड़े के भीतर दूसरी बार मध्य प्रदेश आ रहे हैं। वह आज बालाघाट के बैहर विकासखंड के जागला गांव में कुपोषण, मलेरिया और खसरा से प्रभावित बैगा आदिवासी बच्चों के परिजनों से मुलाकात करेंगे।
विश्व प्रसिद्ध बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व में नए पर्यटन सत्र का गुरुवार को उत्साहपूर्ण आगाज हुआ। पर्यटन सत्र के पहले दिन ताला, मगधी और खितौली गेट को आकर्षक ढंग से सजाया गया। पार्क प्रबंधन और वन विभाग के अधिकारियों ने पर्यटकों का पारंपरिक अंदाज में स्वागत किया।