रीवा के जेल रोड स्थित निजी अस्पताल के सामने आप के पूर्व नेता प्रमोद शर्मा समर्थकों संग प्रदर्शन करने पहुंचे। जबरन अस्पताल में प्रवेश के प्रयास पर पुलिस से बहस और धक्का-मुक्की हुई।

हाइलाइट्स:
रीवा, स्टार समाचार वेब
शहर के जेल रोड में संचालित निजी अस्पताल के सामने बुधवार की दोपहर हाई व्होल्टेज ड्रामा देखने को मिला। यहां आप के पूर्व नेता समेत कुछ लोग जबरिया प्रदर्शन करते हुये हंगामा किये। पुलिस ने रोकने का प्रयास किया तो धक्का-मुक्की हुई। इसके बाद पुलिस ने सभी को हिरासत में ले लिया। हालांकि कुछ देर बाद ही सभी को छोड़ भी दिया गया।
बताया गया है कि बुधवार की दोपहर आम आदमी पार्टी के पूर्व नेता प्रमोद शर्मा अपने आधा दर्जन समर्थकों के साथ जेल मार्ग में संचालित सिटी हॉस्पिटल पहुंच गये। यहां पर पहले तो उनके द्वारा जमकर नारेबाजी की गई और फिर अस्पताल में जांच करने के नाम पर जबरन घुसने का प्रयास किया गया। अस्पताल में हो रहे हंगामा की सूचना वरिष्ठ अधिकारियों को दी गई। जिसके बाद एसडीएम अनुराग तिवारी, तहसीलदार, एएसपी भावना मरावी, सीएसपी राजीव पाठक समेत भारी पुलिस बल मौके पर पहुंच गया। प्रदर्शनकारियों को शांतिपूर्ण वहां से जाने का आग्रह किया गया, लेकिन प्रदर्शनकारी मानने को तैयार नहीं थे। ऐसे में पुलिस से ना सिर्फ तीखी बहस हुई, बल्कि नौबत धक्का-मुक्की तक पहुंच गई। ऐसे में पुलिस ने आप के पूर्व नेता प्रमोद शर्मा समेत उनके चार समर्थकों को हिरासत में ले लिया। जिसके बाद अस्पताल के सामने चल रहा हंगामा शांत हुआ।
नहीं दिये थे प्रशासन को कोई सूचना
पुलिस की ओर से बताया गया है कि उक्त प्रदर्शनकारियों ने निजी अस्पताल के सामने प्रदर्शन करने की कोई पूर्व सूचना प्रशासन को नहीं दी थी। इतना ही नहीं उनका प्रदर्शन शांतिपूर्ण नहीं था, बल्कि उग्र था। प्रदर्शनकारी जबरिया अस्पताल में घुसने का प्रयास कर रहे थे। जिसके चलते उन्हें पुलिस वैन में बैठा कर बिछिया थाना तक ले जाना पड़ा।
बिछिया थाना में समझाइश देकर छोड़ा
बताया जा रहा है कि प्रदर्शनकारियों को पुलिस वैन के माध्यम से बिछिया थाना ले जाया गया। यहां काफी देर तक बैठाये रखा गया और बाद में समझाइश देकर छोड़ दिया गया। उनके खिलाफ किसी तरह का प्रकरण दर्ज नहीं किया गया। पुलिस ने जिन लोगों को हिरासत में लिया था, उसमें एक महिला भी शामिल थी। जिससे बहसबाजी का वीडियो भी सामने आया है।
कुछ लोग जबरिया निजी अस्पताल में घुस कर जबरिया पेपर बगैरह चेक करने का प्रयास कर रहे थे। यदि उनकी कोई शिकायत है तो वह सीएमएचओ से शिकायत कर सकते हैं, जिसकी एक प्रोसेस है, लेकिन जबरिया किसी अस्पताल में घुसना गलत है। इसीलिये इन प्रदर्शनकारियों को यहां से हटाया गया है।
-अनुराग तिवारी, एसडीएम रीवा

रीवा में नौ महीने से पेंशन नहीं मिलने से परेशान रिटायर्ड कर्मचारी कॉलेज की छत पर चढ़ गया। आत्महत्या की कोशिश से हड़कंप मच गया। प्राचार्य ने समझाइश देकर उसे नीचे उतारा, पेंशन प्रकरण भोपाल भेजा गया।
रीवा के श्याम शाह मेडिकल कॉलेज में स्टाइपेंड बढ़ाने की मांग को लेकर सभी इंटर्न डॉक्टर दूसरे दिन भी हड़ताल पर रहे। मेडिकल टीचर एसोसिएशन ने समर्थन किया, ओपीडी सेवाएं बंद रहीं, भोपाल लाठीचार्ज का विरोध हुआ।
उज्जैन में सड़क चौड़ीकरण के दौरान सती गेट के खड़े हनुमान मंदिर को हटाने के प्रयास पर विवाद गहरा गया है। साध्वी हर्षानंद गिरि ने सरकार को 2 दिन का अल्टीमेटम दिया है। जानें पूरी खबर, IIT इंदौर की जांच और सोशल मीडिया के जरिए उमड़ रही भीड़ की रिपोर्ट।
कमिश्नर शीलेन्द्र सिंह ने योजनाओं की समीक्षा में पांच साल से पुराने राजस्व प्रकरणों के निराकरण, फार्मर आईडी, राहत वितरण और आवास पूर्णता के निर्देश दिए। हाईरिस्क गर्भवती महिलाओं के उपचार में लापरवाही पर कार्रवाई होगी।
रीवा के जेल रोड स्थित निजी अस्पताल के सामने आप के पूर्व नेता प्रमोद शर्मा समर्थकों संग प्रदर्शन करने पहुंचे। जबरन अस्पताल में प्रवेश के प्रयास पर पुलिस से बहस और धक्का-मुक्की हुई।
मध्य प्रदेश सरकार ने पेट्रोल, डीजल और CNG पंप संचालकों को लंबित टैक्स असेसमेंट में बड़ी राहत दी है। वित्तीय वर्ष 2024-25 के लिए स्व-घोषणा के आधार पर टैक्स निर्धारण की पूरी प्रक्रिया, पात्रता, दस्तावेज और नियमों की विस्तृत जानकारी यहाँ पढ़ें।
पन्ना के नवनिर्मित आयुष भवन में बारिश के दौरान छत से पानी टपकने और दीवारों में सीलन की समस्या सामने आई। दस्तावेज व सामान बाहर निकालना पड़ा। विभाग ने हाउसिंग बोर्ड को मरम्मत पत्र भेजा।
बांधवगढ़ से आया हाथी ई-5 गोरसरी पहाड़ के आसपास मौजूद है। आक्रामक व्यवहार को देखते हुए मैहर प्रशासन सतर्क है। ग्रामीणों को सुरक्षित स्थानों पर भेजा जा रहा, कुमकी हाथियों से रेस्क्यू की तैयारी।
प्रभारी मंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने चित्रकूट के बाढ़ प्रभावित परिवारों से मुलाकात कर राहत सामग्री और सहायता राशि वितरित की। उन्होंने दीनदयाल रसोई में भोजन की गुणवत्ता परखी और पुनर्वास कार्यों का जायजा लिया।
सीएमएचओ डॉ. मनोज शुक्ला ने गोबरांव बायपास के पास बीएलएस 108 एंबुलेंस का औचक निरीक्षण किया। चालक-ईएमटी से जानकारी लेकर मरीज के परिजन से फीडबैक लिया और नि:शुल्क, सुरक्षित सेवा के निर्देश दिए।

जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

MP College Admission 2026: ई-प्रवेश दूसरे चरण की अलॉटमेंट लिस्ट जारी, 13 जून तक जमा करें फीस

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह