रीवा से पुणे नई ट्रेन कब दौड़ेगी? रैक तैयार, टाइम टेबल घोषित, बस बोर्ड की मंजूरी का इंतजार

सतना, स्टार समाचार वेब
एजुकेशनल एवं एम्प्लायमेंट हब पुणे के लिए रीवा से एक नई ट्रेन चलाने की घोषणा रेल मंत्री ने पिछले माह की थी। 26 दिनों का वक्त बीतने को है और रीवा-पुणे ट्रेन का अभी तक कुछ अता-पता नहीं है कि आखिर गाड़ी कब से पटरी पर दौड़ेगी। उल्लेखनीय है कि 29 मई को रेल मंत्री अश्वनी वैश्णव ने मप्र से रीवा- पुणे समेत तीन नई ट्रेन चलाने की घोषणा की थी। इस ट्रेन को संचालित करने के लिए रेलवे ने ट्रेन नंबर एवं टाइमिंग जारी कर दी है। बस अब यात्रियों को इस बात का इंतजार बेसब्री से है कि यह गाड़ी आखिर कब से शुरू होगी। पश्चिम मध्य रेलवे जोन से मिली जानकारी के अनुसार जबलपुर जोन से रीवा-पुणे नई ट्रेन का संचालन जल्द से जल्द शुरू करने के लिए रेलवे बोर्ड से स्वीकृत मांगी गई है। चलने की तिथि निर्धारित होते ही गाड़ी संचालन को लेकर ग्रीन सिग्नल मिल जाएगा। बताया गया कि गाड़ी के लिए तुर्की स्टेशन में एक नया रैक खड़ा है। माना जा रहा है कि इस हफ्ते अगर स्वीकृति मिल गई तो अगले माह से ट्रेन संचालन शुरू हो जाएगा।
इस तरह है अभी प्रस्तावित टाइमिंग
बताया गया कि अप-डाउन की गाड़ी संख्या 20151/52 रीवा-पुणे नई साप्ताहिक एक्सप्रेस ट्रेन चलेगी। अप गाड़ी संख्या 20152 रीवा-पुणे एक्सप्रेस हफ्ते के प्रत्येक बुधवार को रीवा से सुबह 6.45 पर चलेगी जो सतना साढ़े 7 बजे आएगी और अगले दिन पुणे सुबह 9.45 पर पहुंचेगी। वहीं डाउन गाड़ी संख्या 20151 पुणे-रीवा एक्सप्रेस हफ्ते के प्रत्येक गुरुवार को पुणे से दोपहर 3.15 पर चलेगी जो अगले दिन सतना शाम 4.32 पर आएगी और रीवा साढ़े 5 बजे पहुंचेगी।
मैहर में स्टापेज नहीं
रीवा- पुणे एक्सप्रेस ट्रेन मैहर स्टेशन में नहीं रुकेगी। अप- डाउन की यह गाड़ी सतना, कटनी, जबलपुर, नयनपुर, बालाघाट, गोंदिया, नागपुर, वर्धा, भुसावल, मनमाड़, कोपरगांव, अहमद नगर, दौड़ कार्डलाइन स्टेशनों पर ठहराव होगा।
नागपुर जाने वाले यात्रियों को होगा फायदा
इस नई ट्रेन के चलने से जहां पुणे की राह आसान होगी वहीं नागपुर जाने वाले यात्रियों के लिए भी राहत मिलेगी। विंध्य क्षेत्र से काफी संख्या में लोग गंभीर बीमारी के इलाज के लिए नागपुर का रुख अपनाते हैं। नई ट्रेन के नागपुर रूट से चलने से यात्रियों को एक और ट्रेन का विकल्प मिलेगा। बताया गया कि पुणे के लिए सतना स्टेशन से अभी हफ्ते के सातों दिन केवल एकमात्र ट्रेन दानापुर- पुणे ट्रेन हैं तो वहीं साप्ताहिक गाड़ी में गोरखपुर- पुणे, दरभंगा- पुणे, जसीडीह- पुणे, ज्ञानगंगा ट्रेन है। ये लम्बी दूरी की गाड़ियां हैं जिसके चलते सतना, मैहर के यात्रियों को पुणे के लिए कई बार कन्फर्म टिकट नहीं मिल पाती। नई ट्रेन रीवा- पुणे में जनरल से लेकर स्लीपर व एसी कोच रहेंगे।
रीवा-पुणे नई ट्रेन को जल्द से जल्द संचालित करने के लिए रेलवे बोर्ड को पत्र लिखा गया है। स्वीकृति मिलते ही संभवत: अगले माह से ट्रेन का संचालन शुरू हो सकेगा।
हर्षित श्रीवास्तव, मुख्य जनसंपर्क अधिकारी, पमरे

जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

MP College Admission 2026: ई-प्रवेश दूसरे चरण की अलॉटमेंट लिस्ट जारी, 13 जून तक जमा करें फीस

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह
रक्षाबंधन पर भोपाल और रीवा के बीच सफर करने वाले यात्रियों के लिए बड़ी खुशखबरी। पश्चिम मध्य रेलवे ने 25 से 31 अगस्त तक विशेष ट्रेनें चलाने का ऐलान किया है। साथ ही, रीवा-रानी कमलापति वंदे भारत एक्सप्रेस में 16 कोच लगाए गए हैं। जानिए ट्रेनों का पूरा शेड्यूल, रूट और समय।
भोपाल के बोट क्लब पर राजा भोज मल्टी क्लास नेशनल सेलिंग चैंपियनशिप का समापन हुआ। सीएम डॉ. मोहन यादव ने सभी 230 विधानसभाओं में स्टेडियम बनाने और खेल बजट बढ़ाने की बात कही।
स्वतंत्रता दिवस-2026 के अवसर पर मुख्यमंत्री निवास में आयोजित एक गरिमामय समारोह में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने मध्य प्रदेश पुलिस और होमगार्ड्स के 47 अधिकारियों-कर्मचारियों को राष्ट्रपति के विशिष्ट सेवा पदक, सराहनीय सेवा पदक तथा सर्वोत्तम जीवन रक्षा पदक से अलंकृत कर सम्मानित किया।
मध्यप्रदेश के मुरैना जिले की पोरसा तहसील के नगरा घाट पर आज यानी रविवार की सुबह चीख-पुकार और दहशत के माहौल के साथ शुरू हुई। चंबल नदी के उफान और तेज बहाव के बीच 150 से अधिक यात्रियों और 50 मोटरसाइकिलों को ले जा रहा एक स्टीमर अचानक बीच नदी में बंद हो गया।
मध्यप्रदेश में खाद की बिक्री पर लगाई गई अस्थायी रोक के बाद सरकार ने वितरण शुरू करने की समय-सीमा तय कर दी है। किसान कल्याण एवं कृषि विकास विभाग के अनुसार भारत सरकार के आईएफएमएस पोर्टल पर दर्ज उर्वरक स्टॉक और प्रदेश के खाद विक्रेताओं के वास्तविक भौतिक स्टॉक का मिलान आज रविवार को शाम तक पूरा कर लिया जाएगा।
माधव नेशनल पार्क में स्वतंत्रता दिवस के दिन एक और खुशखबरी आई है। पन्ना से लाई गई मादा बाघिन एमटी-4 ने शावकों को जन्म दिया है, जिसकी एक शावक के साथ पहली तस्वीर सामने आई है। इस नए मेहमान के आगमन के साथ ही रिजर्व में बाघों का कुनबा बढ़कर अब 9 हो गया है।
मध्य प्रदेश उच्च न्यायालय ने 34 करोड़ के धान परिवहन घोटाले पर कड़ा रुख अपनाते हुए पूरे राज्य में व्यापक जांच के निर्देश दिए हैं। फर्जी वाहनों से धान ढुलाई के मामले में सभी जिलों के कलेक्टरों और EOW से रिपोर्ट तलब की गई है।
भोपाल के कोलार रोड पर मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के नेतृत्व में 'कर्मश्री' संस्था द्वारा भव्य तिरंगा यात्रा निकाली गई। प्रधानमंत्री मोदी के विजन और वर्ष 2027 को 'युवा वर्ष' के रूप में मनाने की घोषणा से जुड़ी पूरी विस्तृत रिपोर्ट यहाँ पढ़ें।
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने भोपाल के शौर्य स्मारक में 'हर घर तिरंगा' और 'विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस' पर आयोजित कार्यक्रम को संबोधित किया।
स्वतंत्रता दिवस की 80वीं वर्षगांठ के ऐतिहासिक अवसर पर राजधानी दिल्ली स्थित राष्ट्रपति भवन में आयोजित होने वाला पारंपरिक एट होम समारोह इस बार मध्यप्रदेश की समृद्ध और विविधतापूर्ण जनजातीय संस्कृति के रंगों से सराबोर रहेगा।