रीवा में लोकायुक्त ने पीडब्ल्यूडी के प्रभारी मुख्य अभियंता केके लच्छे और सहयोगी धर्मवीर भारती को 50 हजार रुपए रिश्वत लेते पकड़ा। गुणवत्ता जांच का काम दिलाने के बदले एक लाख मासिक मांगने का आरोप।

हाइलाइट्स:
रीवा, स्टार समाचार वेब
लोकायुक्त पुलिस ने भ्रष्टाचार के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए लोक निर्माण विभाग रीवा के प्रभारी मुख्य अभियंता केके लच्छे एवं उनके सहकर्मी धर्मवीर भारती को उनके सरकारी आवास पर 50 हजार रुपए की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। आरोपी अधिकारी सतना की एक प्राइवेट फर्म के मैनेजर से गुणवत्ता जांच का काम दिलाने की एवज में हर महीने एक लाख रुपए की घूस मांग रहे थे। बताया गया है कि ठेकेदार सोनू सिंह से रिश्वत के नाम पर 50 हजार रुपए पहले ले चुके थे। जबकि बाकी के 50 हजार रुपए मंगलवार को लेते दबोच लिये गये।
लोकायुक्त एसपी योगेश्वर शर्मा ने बताया कि सतना स्थित पीटीएलटीडी फर्म के मैनेजर सोनू सिंह ने प्रभारी मुख्य अभियंता केके लच्छे के खिलाफ 4 अगस्त को इस बात की शिकायत की गई थी कि प्रभारी मुख्य अभियंता केके लच्छे द्वारा क्वालिटी जांच का काम दिलाने के नाम पर 1 लाख रुपए महीने रिश्वत की मांग की जा रही है। उनके द्वारा 50 हजार रुपए दे दिए गए हैं बाकी की राशि देने के लिए दबाव बनाया जा रहा है। लोकायुक्त एसपी द्वारा शिकायत की पुष्टि के लिए वाइस रिकार्डिंग कराई गई। जिसमें शिकायत सही पाई गई। ऐसी स्थिति में उनके द्वारा ट्रेप टीम का गठन किया गया, जिसकी जिम्मेदारी डीएसपी प्रवीण सिंह परिहार को दी गई। मंगलवार को जैसे ही बकाया 50 हजार रुपए देने के लिए प्रभारी अभियंता केके लच्छे के सिविल लाइन स्थित सरकारी आवास फर्म मैनेजर सोनू सिंह पहुंचे और घूस की राशि उन्हें दी तो वहां पहले से जाल बिछाकर बैठी लोकायुक्त टीम ने दबिश देकर आरोपी अधिकारी केके लच्छे और उनके सहयोगी धर्मवीर भारती को रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों धर दबोचा।
लेनदेन के लिये साथ रखते थे पुराना मित्र
स्थानीय सूत्रों और संविदाकारों की मानें तो जब से उक्त अधिकारी ने रीवा लोक निर्माण विभाग में प्रभारी मुख्य अभियंता का पद संभाला था, तब से ही वे लगातार भ्रष्टाचार और अवैध वसूली के आरोपों में घिरे हुए थे। बताया गया है कि लेन देन के लिए वह अपने पुराने मित्र धर्मवीर भारती को अपने साथ रखते थे। जिनके द्वारा वसूली एवं रिश्वत की रकम तय की जाती थी।
हर काम का फिक्स है कमीशन
विभाग में चर्चा है कि गुणवत्ता जांच के अलावा टेंडर मैनेज करने, चहेती फर्मों को काम दिलाने और बिलों के भुगतान की एवज में लाखों रुपए का लेन देन किया जाता था। लोकायुक्त पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर लिया है। इस कार्रवाई के बाद लोक निर्माण विभाग के कार्यालय में हड़कम्प मचा हुआ है।
प्रभारी की कुर्सी और भ्रष्टाचार का स्थाई खेल
लोक निर्माण विभाग के प्रभारी मुख्य अभियंता का रिश्वत लेते पकड़ा जाना कोई हैरान करने वाली खबर नहीं है, बल्कि उस भ्रष्ट व्यवस्था की एक और गंदी तस्वीर है जो सरकारी विभागों में गहरी जड़ें जमा चुकी है। हर महीने 1 लाख रुपए का हफ्ता और काम की गुणवत्ता के नाम पर वसूली यह साफ बताता है कि विकास कार्यों में घटिया निर्माण और घटिया सोच की असल वजह कौन है। चौंकाने वाली बात तो यह है कि प्रभारी पद संभालते ही साहब ने भ्रष्टाचार का पूरा तंत्र खड़ा कर दिया। टेंडर मैनेजिंग से लेकर गुणवत्ता की एनओसी तक हर चीज का दाम तय था। सवाल यह उठता है कि जब आम ठेकेदार से लेकर विभागीय गलियारों तक सब जानते थे कि क्या चल रहा है, तब शासन और प्रशासन की आंखें क्यों बंद थीं। क्या लोकायुक्त की ट्रेप कार्रवाई ही ऐसे अफसरों पर लगाम लगाने का जरिया बची है। जनता के टैक्स के पैसे से बनने वाली सड़कों और इमारतों की गुणवत्ता अगर 1 लाख रुपए महीने की घूस पर टिकी हो तो पुलों का ढहना और सड़कों का बहना लाजिमी है। लोकायुक्त की यह कार्रवाई सराहनीय है लेकिन जरूरत इस बात की है कि केवल एफआईआर तक मामला न सिमटे बल्कि ऐसे अफसरों की काली कमाई और विभागीय सांठगांठ की परतें भी उधाड़ी जाएं ताकि लोक निर्माण विभाग जैसे महत्वपूर्ण विभागों में पारदर्शिता बहाल हो सके।

राजधानी भोपाल में लोक आस्था के महापर्व छठ पर उमड़ी श्रद्धा की भीड़। मंत्री विश्वास सारंग ने विभिन्न छठ घाटों पर पहुंचकर की पूजा-अर्चना। जानिए शीतलदास की बगिया सहित प्रमुख घाटों के विशेष आयोजन और पारण की पूरी जानकारी।
रीवा मेडिकल कॉलेज के मेडिसिन विभाग के विभागाध्यक्ष और पूर्व डीन डॉ. मनोज इंदुलकर पर एक महिला द्वारा मानसिक उत्पीड़न और छेड़छाड़ के गंभीर आरोप लगे हैं। जूनियर डॉक्टरों के प्रदर्शन और प्रशासनिक कार्रवाई की पूरी रिपोर्ट यहाँ पढ़ें।
ग्वालियर के बहोड़ापुर इलाके में आठवीं कक्षा की 13 वर्षीय छात्रा के साथ गैंगरेप का मामला सामने आया है। आरोपियों ने कोचिंग से लौटते वक्त उसे जबरन स्कूटी पर बैठाकर दरगाह के पास स्थित एक खाली तलघर में इस जघन्य वारदात को अंजाम दिया। पुलिस ने पॉक्सो एक्ट और अन्य धाराओं में केस दर्ज कर फरार आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।
ग्वालियर के बहोड़ापुर थाना पुलिस ने ट्रांसपोर्ट नगर में चल रहे ऑनलाइन गेमिंग रैकेट का खुलासा किया है। 'LOTUS-247' के जरिए हो रही ठगी में लंदन और मुंबई कनेक्शन सामने आया है।
भोपाल के जहांगीराबाद में रविवार तड़के गोवंश काटे जाने की सूचना से तनाव फैल गया। बजरंग दल व विहिप के प्रदर्शन के बाद प्रशासन ने आरोपी के अवैध अतिक्रमण को तोड़ने की कार्रवाई शुरू कर दी है।
भोपाल के भदभदा चौराहे पर रैपिडो बाइक से ऑफिस जा रही ट्रेनी पत्रकार सपना कुमारी की डंपर से कुचलकर मौत। कट मारने के बाद असंतुलित होकर गिरी थीं सड़क पर।
मध्य प्रदेश सरकार ने सरकारी विभागों में नियमित पदों पर काम कर रहे आउटसोर्स कर्मचारियों की सेवाएं मार्च 2027 तक समाप्त करने के निर्देश दिए हैं। इस फैसले से चतुर्थ श्रेणी को छोड़कर प्रदेश के करीब 2 से 2.5 लाख आउटसोर्स कर्मचारियों की नौकरी पर संकट गहरा गया है। पढ़ें पूरी खबर और नए भर्ती नियम।
वन विकास निगम लामता परियोजना मंडल बालाघाट के परियोजना परिक्षेत्र वारासिवनी अंतर्गत कटंगी-तुमसर नागपुर रेलवे ट्रैक पर पौनिया गांव के पास मालगाड़ी की चपेट में आने से तीन वर्षीय बाघ शावक की मौत हो गई। घटना दरमियानी रात करीब तीन बजे की बताई जा रही है।
लोकायुक्त पुलिस ने सतपुड़ा टाइगर रिजर्व के SDO संजीव शर्मा के पचमढ़ी और छिंदवाड़ा स्थित आवासों पर छापा मारा। तलाशी में 2.5 किलो सोना, 26 लाख नकद, दो होटल-रिसॉर्ट और जमीन के 28 दस्तावेजों समेत 7.60 करोड़ की संपत्ति का खुलासा हुआ है।
इंदौर नगर निगम ने 10 साल की सेवा पूरी कर चुके दैनिक वेतनभोगी और सफाई कर्मचारियों को विनियमित (नियमित) करने का संकल्प पारित किया है। जानें मेयर पुष्यमित्र भार्गव की इस घोषणा और 2016 के सर्कुलर से जुड़ी पूरी जानकारी।

जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

MP College Admission 2026: ई-प्रवेश दूसरे चरण की अलॉटमेंट लिस्ट जारी, 13 जून तक जमा करें फीस

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह