रीवा-रानी कमलापति रेवांचल एक्सप्रेस में कोच संरचना बदली जा रही है। एसी थ्री इकोनॉमी कोच जोड़ने से यात्रियों को सस्ती और आरामदायक यात्रा सुविधा मिलेगी, यह बदलाव जून से लागू होगा।

हाइलाइट्स:
रीवा, स्टार समाचार वेब
रेल यात्रियों को एक स्थान से दूसरे स्थान तक जाने के लिए रेल मार्ग एक बड़ा माध्यम है। रीवा से प्रदेश की राजधानी के लिए चलने वाली रेवांचल एक्सप्रेस में यात्रियों को बेहतर सुविधा मिले इसके लिए कोच संरचना में व्यापक तब्दीली की जा रही है। रेलवे सूत्रों की मानें तो सामान्य मुसाफिरों के लिए जनरल कोच को बढ़ाया जा रहा है तो वहीं दूसरी तरफ एसी के इकोनॉमी कोच की सुविधा भी दी जाने लगी है। इसके लिए रेलवे द्वारा चरणबद्ध तरीके से काम किया जा रहा है। रेलवे के जनसंपर्क सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार रीवा से रानी कमलापति के बीच नियमित चलने वाली रेवांचल एक्सप्रेस का एक कोच रिप्लेस किया जाएगा। जिसके लिए रेलवे द्वारा बकायदा व्यवस्था बना दी गई है।
नौकरीपेशा व छात्र-छात्राओं को मिलेगा लाभ
वर्तमान समय पर प्रदेश की राजधानी के लिए रेवांचल एक्सप्रेस के अलावा एक द्विसाप्ताहिक तथा वंदे भारत संचालित हो रही है। तीन ट्रेन होने के बाद भी यात्रियों को आकस्मिक यात्रा के दौरान रिजर्व टिकट मिलने में दिक्कत होती है। ऐसे में रेवांचल एक्सप्रेस में लगने जा रहे इकोनॉमी एसी कोच की वजह से एक बड़ा फायदा पहुंचेगा। एक तरफ जहां उन्हें गर्मी से निजात मिलेगी तो वहीं दूसरी तरफ लागत में भी राहत उपलब्ध रहेगी। आपको बता दें कि विंध्य क्षेत्र से काफी संख्या में लोग नियमित रूप से रानी कमलापति के लिए जाते हैं जिसमें उन लोगों की तादात पर्याप्त है जो वहां कोचिंग या अन्य शैक्षणिक कार्य से जुड़े हैं। इसके अलावा व्यवसाय तथा नौकरीपेशा लोगों की भी संख्या पर्याप्त है।
इस तिथि से लागू होगा बदलाव
पश्चिम मध्य रेलवे की 14 ट्रेनों में कोच संरचना में स्थाई परिवर्तन किया जा रहा है। जिसमें स्थाई आधार पर एक एसी थ्री टायर कोच की जगह एक एसी थ्री इकोनामी कोच जोड़ा जाएगा। बताया गया है कि गाड़ी संख्या 12185 रीवा-रानी कमलापति एक्सप्रेस में यह सुविधा आगामी 15 जून से लागू कर दी जाएगी। जबकि गाड़ी संख्या 12186 रीवा से चलकर रानी कमलापति की ओर जाने वाली एक्सप्रेस ट्रेन में यात्रियों को यह सुविधा 16 जून से मिल पाएगी। इसके अलावा भोपाल से सिंगरौली के बीच चलने वाली गाड़ी संख्या 22165 में 20 जून से तथा गाड़ी संख्या 22166 सिंगरौली-भोपाल एक्सप्रेस में यह सुविधा 23 जून से, गाड़ी संख्या 22167 सिंगरौली हजरत निजामुद्दीन एक्सप्रेस में 21 जून से तथा गाड़ी संख्या 22168 हजरत निजामुद्दीन से चलकर सिंगरौली जाने वाली एक्सप्रेस टेÑन में 22 जून से यह सुविधा लागू कर दी जाएगी। इस सुविधा का उद्देश्य रेल यात्रियों को अधिक किफायती एसी यात्रा सुविधा उपलब्ध कराना है। इतना ही नहीं स्थाई कोच संयोजन से यात्रियों को बेहतर व संतुलित यात्रा में सहायता मिलेगी।


जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

MP College Admission 2026: ई-प्रवेश दूसरे चरण की अलॉटमेंट लिस्ट जारी, 13 जून तक जमा करें फीस

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह 2-3 अक्टूबर को भोपाल दौरे पर रहेंगे। वे भेल मैदान में गोपालक सम्मेलन, नए आपराधिक कानूनों की प्रदर्शनी और IISER परिसर का शिलान्यास करेंगे।
मध्य प्रदेश भाजपा के नए प्रभारी बिप्लब कुमार देब ने भोपाल में कोर कमेटी और पदाधिकारियों की बैठक ली। उन्होंने नेताओं के स्वागत में जेसीबी से फूल बरसाने पर रोक लगाने और 3 महीने के भीतर गुटबाजी खत्म करने के निर्देश दिए हैं।
मध्यप्रदेश में शिक्षकों का आंदोलन हुआ उग्र। टीईटी अनिवार्यता, ई-अटेंडेंस और वरिष्ठता जैसी 3 सूत्रीय मांगों को लेकर भोपाल के नीलम पार्क में प्रदर्शन। 2 अक्टूबर को प्रदेशभर में होगा उपवास और सत्याग्रह।
उज्जैन शाही मस्जिद विवाद पर जमीयत उलमा मप्र के अध्यक्ष हाजी मोहम्मद हारून ने कोर्ट में तथ्य छिपाने, सड़क चौड़ीकरण के लिए तीन फीट जमीन के वैकल्पिक उपायों और गिरफ्तारियों पर तीखे सवाल उठाए हैं।
मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने नई दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने राज्य के विकास कार्यों, ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट 2027 और 'सेवा संकल्प अभियान' की जानकारी दी।
इंदौर के भागीरथपुरा दूषित पेयजल मामले में आयोग की रिपोर्ट सामने आ गई है। लापरवाही और देरी के कारण 36 से अधिक लोगों की मौत के लिए 8 अधिकारियों को दोषी ठहराया गया है, जबकि जनप्रतिनिधियों को क्लीन चिट मिल गई है।
मध्य प्रदेश में नशे के अवैध कारोबार पर लगाम कसने के लिए मुख्यमंत्री मोहन यादव ने सख्त निर्देश दिए हैं। स्कूल-कॉलेजों के आसपास निगरानी, हॉट स्पॉट की पहचान और हेल्पलाइन नंबर जैसी अहम जानकारियों के साथ पूरी रिपोर्ट पढ़ें।
कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने गुरुवार को मध्य प्रदेश के बालाघाट जिले के जगला गांव का दौरा किया। उन्होंने कुपोषण और मलेरिया से जान गंवाने वाले आदिवासी बच्चों के परिवारों से मुलाकात कर उनका हाल जाना।
मध्य प्रदेश में विधानसभा चुनाव 2028 में होने हैं। चुनाव में अभी दो वर्ष से अधिक का समय बाकी है, लेकिन कांग्रेस अभी से तैयारी में जुट गई है। लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी एक पखवाड़े के भीतर दूसरी बार मध्य प्रदेश आ रहे हैं। वह आज बालाघाट के बैहर विकासखंड के जागला गांव में कुपोषण, मलेरिया और खसरा से प्रभावित बैगा आदिवासी बच्चों के परिजनों से मुलाकात करेंगे।
विश्व प्रसिद्ध बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व में नए पर्यटन सत्र का गुरुवार को उत्साहपूर्ण आगाज हुआ। पर्यटन सत्र के पहले दिन ताला, मगधी और खितौली गेट को आकर्षक ढंग से सजाया गया। पार्क प्रबंधन और वन विभाग के अधिकारियों ने पर्यटकों का पारंपरिक अंदाज में स्वागत किया।