रीवा शहर में समग्र आईडी फर्जीवाड़े से आबादी 19 हजार अधिक दर्ज। ई-केवाईसी की धीमी रफ्तार नगर निगम की लापरवाही उजागर कर रही है।

योजनाओं का लाभ लेने के लिए फर्जीवाड़ा
रीवा, स्टार समाचार वेब
समग्र डाटा में शहर की आबादी करीब 19 हजार बढ़ गई है। आपात्र लोगों ने योजनाओं का लाभ लेने के लिये दोहरी आईडी बनवा ली है। इसका खुलासा शहर की आबादी और समग्र आईडी की संख्या के बीच के अंतर से पता चलता है। शहर में अनुमान के अनुसार वर्ष 2024 में आबादी करी 3 लाख 33 हजार होनी चाहिये, जबकि समग्र 3 लाख 51 हजार से अधिक लोगों का बना है।
उल्लेखनीय है कि सरकार ने इन दोहरी आईडी को रिजेक्ट अथवा समाप्त करने के लिये समग्र का आधार से लिंक यानी ई-केवाईसी कराना अनिवार्य कर दिया है। इसकी अंतिम तिथि 30 जून निर्धारित की गई है। लेकिन इसके बाद भी शहर में अब तक मात्र 41. 51 प्रतिशत समग्र आईडी ही आधार से लिंक हो पाये हैं। जबकि 58.49 प्रतिशत आईडी का अभी भी ई-केवाईसी नहीं हो पाया है, जिसके लिये महज 5 दिन ही शेष बचे हैं। ऐसे में सवाल यह है कि पिछले दो माह में जब 50 प्रतिशत ई-केवाईसी नहीं हो पाये तो क्या बचे हुये पांच दिनों में 58 प्रतिशत आईडी आधार से लिंक हो पायेंगी? बहरहाल ईकेवाईसी की सुस्त प्रगति नगर निगम की लापरवाही को दर्शाता है।
समग्र आईडी से यह होता है फायदा
मध्य प्रदेश सरकार ने यहां के निवासियों के लिये एक विशिष्ट संख्या जारी करने के लिये समग्र की शुरुआत किया था। जिसमें कई तरह के लाभ मिलते हैं। इसमें मुख्य रूप से छात्रवृत्ति, पेंशन, सार्वजनिक वितरण प्रणाली, सामाजिक सुरक्षा योजना, शैक्षणिक संस्थानों में प्रवेश, वित्तीय सहायता, बिजली, पानी आदि में सब्सिडी आदि शामिल हैं। समग्र आईडी के जरिये लोग खुद को बीपीएल हितग्राही बता कर उक्त योजनाओं का लाभ ले रहे हैं।
वोटर कार्ड की तर्ज पर बनवाया आईडी
जानकारों का कहना है कि वोटर आईडी की तर्ज पर ही लोगों ने दोहरी आईडी बनवा रखी है। जिससे उन्हें सरकारी योजनाआें का मानमाफिक लाभ मिल सके। हालांकि नगर निगम की ओर से ईकेवाईसी के दौरान ऐसी आईडी को रिजेक्ट करने का काम भी किया जा रहा है। लेकिन अब तक महज 494 आईडी ही रिजेक्ट की गई हैं। वहीं 633 पेंडिंग में है, जिनकी जांच-पड़ताल की जा रही है।
समग्र आईडी को आधार से लिंक करने का काम किया जा रहा है। प्रयास है कि तय समय सीमा में ई-केवाईसी पूरी कर ली जाये। इसके लिये वार्ड प्रभारियों को निर्देशित किया गया है। डबल आईडी को भी चिन्हित किया जा रहा है, जिसे डिलीट किया जायेगा। कई सारे लोगों ने इस तरह की डबल आईडी बनवा रखी है।
प्रज्ञा भारती तिवारी, समग्र सुरक्षा विस्तार अधिकारी, नगर निगम रीवा


जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

MP College Admission 2026: ई-प्रवेश दूसरे चरण की अलॉटमेंट लिस्ट जारी, 13 जून तक जमा करें फीस

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह 2-3 अक्टूबर को भोपाल दौरे पर रहेंगे। वे भेल मैदान में गोपालक सम्मेलन, नए आपराधिक कानूनों की प्रदर्शनी और IISER परिसर का शिलान्यास करेंगे।
मध्य प्रदेश भाजपा के नए प्रभारी बिप्लब कुमार देब ने भोपाल में कोर कमेटी और पदाधिकारियों की बैठक ली। उन्होंने नेताओं के स्वागत में जेसीबी से फूल बरसाने पर रोक लगाने और 3 महीने के भीतर गुटबाजी खत्म करने के निर्देश दिए हैं।
मध्यप्रदेश में शिक्षकों का आंदोलन हुआ उग्र। टीईटी अनिवार्यता, ई-अटेंडेंस और वरिष्ठता जैसी 3 सूत्रीय मांगों को लेकर भोपाल के नीलम पार्क में प्रदर्शन। 2 अक्टूबर को प्रदेशभर में होगा उपवास और सत्याग्रह।
उज्जैन शाही मस्जिद विवाद पर जमीयत उलमा मप्र के अध्यक्ष हाजी मोहम्मद हारून ने कोर्ट में तथ्य छिपाने, सड़क चौड़ीकरण के लिए तीन फीट जमीन के वैकल्पिक उपायों और गिरफ्तारियों पर तीखे सवाल उठाए हैं।
मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने नई दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने राज्य के विकास कार्यों, ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट 2027 और 'सेवा संकल्प अभियान' की जानकारी दी।
इंदौर के भागीरथपुरा दूषित पेयजल मामले में आयोग की रिपोर्ट सामने आ गई है। लापरवाही और देरी के कारण 36 से अधिक लोगों की मौत के लिए 8 अधिकारियों को दोषी ठहराया गया है, जबकि जनप्रतिनिधियों को क्लीन चिट मिल गई है।
मध्य प्रदेश में नशे के अवैध कारोबार पर लगाम कसने के लिए मुख्यमंत्री मोहन यादव ने सख्त निर्देश दिए हैं। स्कूल-कॉलेजों के आसपास निगरानी, हॉट स्पॉट की पहचान और हेल्पलाइन नंबर जैसी अहम जानकारियों के साथ पूरी रिपोर्ट पढ़ें।
कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने गुरुवार को मध्य प्रदेश के बालाघाट जिले के जगला गांव का दौरा किया। उन्होंने कुपोषण और मलेरिया से जान गंवाने वाले आदिवासी बच्चों के परिवारों से मुलाकात कर उनका हाल जाना।
मध्य प्रदेश में विधानसभा चुनाव 2028 में होने हैं। चुनाव में अभी दो वर्ष से अधिक का समय बाकी है, लेकिन कांग्रेस अभी से तैयारी में जुट गई है। लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी एक पखवाड़े के भीतर दूसरी बार मध्य प्रदेश आ रहे हैं। वह आज बालाघाट के बैहर विकासखंड के जागला गांव में कुपोषण, मलेरिया और खसरा से प्रभावित बैगा आदिवासी बच्चों के परिजनों से मुलाकात करेंगे।
विश्व प्रसिद्ध बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व में नए पर्यटन सत्र का गुरुवार को उत्साहपूर्ण आगाज हुआ। पर्यटन सत्र के पहले दिन ताला, मगधी और खितौली गेट को आकर्षक ढंग से सजाया गया। पार्क प्रबंधन और वन विभाग के अधिकारियों ने पर्यटकों का पारंपरिक अंदाज में स्वागत किया।