रीवा के संजय गांधी अस्पताल में युवक-युवती के शव फ्रीजर की बजाय स्ट्रेचर पर पड़े रहे। दुर्गंध फैलने पर परिजन भड़क उठे। मर्चुरी प्रबंधन और अस्पताल व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े हुए।

हाइलाइट्स:
रीवा, स्टार समाचार वेब
विंध्य के सबसे बड़े संजय गांधी अस्पताल में मरीजों के साथ ही मृतकों का शव भी अमानवीयता का शिकार हो रहा है। यहां के मर्चुरी में रखे शव डिकम्पोज्ड हो रहे हैं। ताजा मामला होटल में मृत मिले युवक-युवती के शव का सामने आया है। शव स्ट्रेचर में ही पड़े रहे, जिससे दुर्गंध आने लगी थी। ऐसे में परिजनों भड़क उठे और अस्पताल प्रबंधन पर गंभीर आरोप लगाया है। साथ ही मामले की शिकायत अधीक्षक कार्यालयम में की है।
उल्लेखनीय है कि शहर के समान थाना अंतर्गत अंपायर होटल के एक कमरे में गुरुवार की दोपहर युवक और युवती का शव मिला था। पुलिस ने पंचनामा कार्रवाई उपरांत दोनों का शव पोस्टमार्टम के लिये संजय गांधी अस्पताल के मर्चुरी में शिफ्ट करा दिया था। शव को गर्मी के चलते फ्रीजर में रखना था, लेकिन जिम्मेदारों ने दोनों का शव गद्दे में लिपटा हुआ स्ट्रेचर पर ही छोड़ दिया था। ऐसे में दोनों शव डिकम्पोज्ड होने की स्थिति में पहुंच गये थे और उनसे दुर्गंध आने लगी थी। शुक्रवार को जब परिजन पोस्टमार्टम कराने मर्चुरी पहुंचे तो अपनों के शव की हालत देख भड़क उठे। परिजनों का कहना था कि शव स्ट्रेचर में गद्दे में लिपटे पड़े थे, जबकि उन्हें फ्रीजर में सुरक्षित रखना था। शव से दुर्गंध आ रही है। परिजनों ने इसे अमानवीय कृत्य करार देते हुये आक्रोश जाहिर किया। इतना ही नहीं अधीक्षक कार्यालय पहुंच कर मामले की शिकायत की।
लगातार सामने आ रही लापरवाही
संजय गांधी अस्पताल में इस तरह की यह कोई पहली लापरवाही नहीं है, इसके पूर्व भी कई मामले सामने आ चुके हैं, लेकिन इसके बाद भी जिम्मेदारों की आंख नहीं खुल रही है। चिकित्सा अधिकारी इसे गंभीरता नहीं ले रहे हैं, जिसके चलते मृतकों के शव की दुर्दशा हो रही है। सूत्रों की माने तो मर्चुरी में चूहों को भी आतंक है, जो शवों को कुतर रहे हैं।
जिम्मेदारों ने नहीं उठाया फोन
इस मामले में अस्पताल प्रबंधन का पक्ष जानने के लिये पहले अधीक्षक डॉ. राहुल मिश्रा को फोन किया गया, लेकिन उनका कॉल दूसरे नंबर पर व्यस्त आया और उन्होंने फोन नहीं रिसीव किया। इसके बाद सीएमओ व डीन से भी संपर्क किया गया, लेकिन नहीं हो पाया।
बंद रहते हैं फ्रीजर
ऐसा नहीं है कि संजय गांधी अस्पताल के मर्चुरी में फ्रीजर नहीं है। लेकिन इनमें से अधिकतर फ्रीजर बंद पड़े हैं। इनके मेंटीनेंस के नाम पर लाखों रुपये खर्च तो होता है, लेकिन वह केवल कागजों में। यही वजह है कि शवों को फ्रीजर के वजाय बाहर ही रखा जाता है। जो गर्मी के चलते डिकम्पोज्ड होने लगते हैं।


जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

MP College Admission 2026: ई-प्रवेश दूसरे चरण की अलॉटमेंट लिस्ट जारी, 13 जून तक जमा करें फीस

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह 2-3 अक्टूबर को भोपाल दौरे पर रहेंगे। वे भेल मैदान में गोपालक सम्मेलन, नए आपराधिक कानूनों की प्रदर्शनी और IISER परिसर का शिलान्यास करेंगे।
मध्य प्रदेश भाजपा के नए प्रभारी बिप्लब कुमार देब ने भोपाल में कोर कमेटी और पदाधिकारियों की बैठक ली। उन्होंने नेताओं के स्वागत में जेसीबी से फूल बरसाने पर रोक लगाने और 3 महीने के भीतर गुटबाजी खत्म करने के निर्देश दिए हैं।
मध्यप्रदेश में शिक्षकों का आंदोलन हुआ उग्र। टीईटी अनिवार्यता, ई-अटेंडेंस और वरिष्ठता जैसी 3 सूत्रीय मांगों को लेकर भोपाल के नीलम पार्क में प्रदर्शन। 2 अक्टूबर को प्रदेशभर में होगा उपवास और सत्याग्रह।
उज्जैन शाही मस्जिद विवाद पर जमीयत उलमा मप्र के अध्यक्ष हाजी मोहम्मद हारून ने कोर्ट में तथ्य छिपाने, सड़क चौड़ीकरण के लिए तीन फीट जमीन के वैकल्पिक उपायों और गिरफ्तारियों पर तीखे सवाल उठाए हैं।
मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने नई दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने राज्य के विकास कार्यों, ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट 2027 और 'सेवा संकल्प अभियान' की जानकारी दी।
इंदौर के भागीरथपुरा दूषित पेयजल मामले में आयोग की रिपोर्ट सामने आ गई है। लापरवाही और देरी के कारण 36 से अधिक लोगों की मौत के लिए 8 अधिकारियों को दोषी ठहराया गया है, जबकि जनप्रतिनिधियों को क्लीन चिट मिल गई है।
मध्य प्रदेश में नशे के अवैध कारोबार पर लगाम कसने के लिए मुख्यमंत्री मोहन यादव ने सख्त निर्देश दिए हैं। स्कूल-कॉलेजों के आसपास निगरानी, हॉट स्पॉट की पहचान और हेल्पलाइन नंबर जैसी अहम जानकारियों के साथ पूरी रिपोर्ट पढ़ें।
कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने गुरुवार को मध्य प्रदेश के बालाघाट जिले के जगला गांव का दौरा किया। उन्होंने कुपोषण और मलेरिया से जान गंवाने वाले आदिवासी बच्चों के परिवारों से मुलाकात कर उनका हाल जाना।
मध्य प्रदेश में विधानसभा चुनाव 2028 में होने हैं। चुनाव में अभी दो वर्ष से अधिक का समय बाकी है, लेकिन कांग्रेस अभी से तैयारी में जुट गई है। लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी एक पखवाड़े के भीतर दूसरी बार मध्य प्रदेश आ रहे हैं। वह आज बालाघाट के बैहर विकासखंड के जागला गांव में कुपोषण, मलेरिया और खसरा से प्रभावित बैगा आदिवासी बच्चों के परिजनों से मुलाकात करेंगे।
विश्व प्रसिद्ध बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व में नए पर्यटन सत्र का गुरुवार को उत्साहपूर्ण आगाज हुआ। पर्यटन सत्र के पहले दिन ताला, मगधी और खितौली गेट को आकर्षक ढंग से सजाया गया। पार्क प्रबंधन और वन विभाग के अधिकारियों ने पर्यटकों का पारंपरिक अंदाज में स्वागत किया।