रीवा के संजय गांधी अस्पताल में डॉक्टरों के दुर्व्यवहार मामले में आरटीआई कार्यकर्ता कोर्ट पहुंचे, नौ चिकित्सकों को नोटिस, तीन हाजिर, अन्य ने वकील के जरिए जवाब दिया, जांच पर भी सवाल

हाइलाइट्स:
रीवा, स्टार समाचार वेब
संजय गांधी अस्पताल में एक आरटीआई कार्यकर्ता और उनकी मां के साथ हुए दुर्व्यवहार का मामला कोर्ट पहुंच गया है। आरटीआई कार्यकर्ता ने डाक्टरों के खिलाफ डीन सहित डीएमई और केन्द्र सरकार से शिकायतें की थी। शिकायतों पर कार्रवाई नहीं हुई तो वह कोर्ट पहुंच गए। कोर्ट से 9 चिकित्सकों को कोर्ट में हाजिर होने का नोटिस जारी किया गया था। इसमे ंतीन चिकित्सक उपस्थित हुए। वहीं शेष के अधिवक्ताओं ने मेमो आॅफ अपीयरेंस दाखिल किया है।
आपको बता दें कि आरटीआई एक्टिविस्ट डॉ. विवेक पाण्डेय अपने मां के गाल ब्लॉडर का आपरेशन कराने के लिए संजय गांधी अस्पताल में उन्हें भर्ती किए थे। आपरेशन थिएटर में जब उनकी मां को ले जाया गया तो हाथ में नेल पॉलिश को लेकर विवाद हो गया। डॉक्टरों के उनके साथ अभद्र व्यवहार किया था। बिना आपरेशन किए ही उनकी मां को आपरेशन थिएटर से बाहर कर दिया गया था। इसकी शिकायत डॉ विवेक पाण्उेय ने मेडिकल कॉलेज डीन से की थी। डीन ने आश्वासन दिया था कि कुछ समय बाद डॉक्टर आपरेशन करेंगे। 24 जुलाई 2024 को करीब 11 बजे मरीज को दोबारा ओटी में ले जाया गया। इस दौरान बीपी मरीज का बढ़ा हुआ था। इसकी वजह उनके पुत्र ने दुर्व्यवहार को कारण बताया।
इसी पर डॉक्टर भड़क गए और आरटीआई एक्टिविस्ट से दुर्व्यवहार करने लगे थे। गालीगलौज की गई। अपमानित भी किया गया था। इस दौरान 10 से 15 चिकित्सकों ने उन्हें घेर लिया था। धक्का मुक्की और गालीगलौज भी की र्ग। उन्हें सुरक्षाकर्मियों की मदद से बाहर निकाल दिया गया था। इसकी शिकायत उन्होंने डीन से की थी। इसके बाद आरटीआई से उन्होंने घटना दिनांक की सीसीटीवी मांगी। उन्हें फुटेज उपलब्ध नहीं कराया गया। रिकार्डिंग डिलीज होने की जानकारी दी गई। मामले की शिकायत के बाद जांच समिति बैठाई गई। इसमें डॉ प्रियंक शर्मा, डॉ यत्नेश त्रिपाठी, डॉ मनोज इंंदूरकर, डॉ अवतार सिंह और डॉ कल्पना यादव को शामिल किया गया। जांच टीम ने एक तरफा रिपोर्ट प्रस्तुत की । इससे विवेक पाण्डेय को न्याय नहीं मिला। उन्होंने नवंबर 2025 में रीवा न्यायालय में परिवाद दायर किया। इस मामले में कुल 9 लोगों को शामिल किया गया। इसमें मेडिकल कॉलेज डीन सहित जांच समिति के सदस्यीय और घटना के समय मौजूद डॉक्टर भी शामिल रहे। इसी मामले में कोर्ट ने सभी 9 चिकित्सकों को नोटिस जारी किया था। नोटिस जारी होने के बाद 9 में से तीन चिकित्सक कोर्ट में हाजिर हुए और अपना पक्ष रखे। वहीं शेष चिकित्सकों के अधिवक्ताओं ने कोर्ट में मेमो आॅफ अपीयरेंस दाखिल किया है।


जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

MP College Admission 2026: ई-प्रवेश दूसरे चरण की अलॉटमेंट लिस्ट जारी, 13 जून तक जमा करें फीस

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह
भोपाल में नर्सिंग काउंसिल के सामने NSO के बैनर तले छात्रों का अनिश्चितकालीन धरना जारी है। GNM-बीएससी नर्सिंग रिजल्ट और स्कॉलरशिप समेत कई मांगों को लेकर प्रदर्शन कर रहे हैं छात्र
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने अहमदाबाद में अरविंद लिमिटेड के वाइस चेयरमैन से चर्चा की। पीएम मित्र पार्क और बरलाई में निवेश से युवाओं को मिलेंगे रोजगार के अवसर
अवधेश प्रताप सिंह विश्वविद्यालय के पूर्व कुलसचिव प्रो. सुरेंद्र सिंह परिहार के पेंशन और स्वत्व भुगतान पर शिकायत के बाद रोक लगी है। जीडीसी प्राचार्य अब आयुक्त उच्च शिक्षा से मार्गदर्शन लेकर आगे निर्णय लेंगी।
रीवा में लोकायुक्त ने पीडब्ल्यूडी के प्रभारी मुख्य अभियंता केके लच्छे और सहयोगी धर्मवीर भारती को 50 हजार रुपए रिश्वत लेते पकड़ा। गुणवत्ता जांच का काम दिलाने के बदले एक लाख मासिक मांगने का आरोप।
रीवा में सिरमौर चौक से गंगा वाटिका तक विशाल तिरंगा यात्रा निकली। उपमुख्यमंत्री राजेंद्र शुक्ल सहित हजारों नागरिक शामिल हुए। पुलिस और केंद्रीय जेल ने भी रैलियां निकालीं, रंगोली से देशभक्ति का संदेश दिया।
देवास जिले के कमलापुर में प्रधानमंत्री आवास योजना की तीसरी किस्त जारी करने के बदले 5000 रुपये की रिश्वत लेते पंचायत सचिव ओमप्रकाश सारण को लोकायुक्त उज्जैन की टीम ने रंगे हाथों गिरफ्तार किया।
सिंगरौली के पुरैल गांव में महिला की फांसी से मौत के अगले दिन पति का शव जंगल में फंदे पर मिला। दोनों पक्षों ने हत्या के आरोप लगाए हैं। पुलिस एफएसएल और डॉग स्क्वायड से जांच कर रही है।
रीवा लोक निर्माण विभाग के प्रभारी मुख्य अभियंता केके लच्छे और सहयोगी धर्मवीर भारती को लोकायुक्त ने 50 हजार रुपए रिश्वत लेते पकड़ा। गुणवत्ता जांच का काम दिलाने के बदले हर माह एक लाख मांगने का आरोप।
चित्रकूट विधायक सुरेंद्र सिंह गहरवार ने पीडब्ल्यूडी अधिकारियों पर भ्रष्टाचार के आरोप लगाते हुए एसडीओ अश्वनी निगम को हटाने की मांग की। विरोध के बाद विभाग ने एसडीओ को प्रभार से हटा दिया।
सतना के परसमनिया प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में डॉक्टर, स्टाफ, जनरेटर और संसाधनों की कमी से ग्रामीण परेशान हैं। बारिश में खराब रास्ता गंभीर मरीजों के लिए जोखिम बढ़ाता है, 85 गांव प्रभावित हैं।