रीवा जिले के सिरमौर में यूरिया खाद संकट गहराया। किसान 6 दिन से लाइन में लग रहे हैं, लेकिन खाद नहीं मिल रही। धान की फसल पीली पड़ने लगी, पुलिस और प्रशासन पर लापरवाही व अभद्रता के आरोप।

हाइलाइट्स
सिरमौर, स्टार समाचार वेब
किसान की आय दुगुनी तो हुई नहीं, लेकिन यूरिया खाद के लिए लाइन में लगे-लगे सेहत आधी हो गई। यह खुद किसान अब कहने लगे हैं। वैसे तो यह स्थित पूरे प्रदेश में हैं। लेकिन रीवा जिले के सिरमौर में हालात बद से बदतर हो गये हैं। यहां किसान यूरिया के लिये 6 दिन से लाइन में खड़े हैं, लेकिन खाद नहीं मिल पा रही है। ऐसे में उनकी सेहत खराब हो रही है। लेकिन शासन प्रशासन इस अव्यवस्था को दूर करने का प्रयास नहीं कर रहा है।
राज्य सहकारी विपणन संघ शाखा सिरमौर उमरी में स्थित है। यहां की बात करें तो पूरे जिले के किसानों का खाद के लिए यहीं जमघट लगता है। लेकिन किसानों की भीड़ बयां करती है कि कई दिनों तक लाइन में लगने के बाद भी बिना खाद के लौट रहे हैं। सुबह 7 बजे उमरी केन्द्र के भ्रमण करने पर पता चला कि विपणन केन्द्र के गेट के अंदर 500 से भी ज्यादा किसानों की भीड़ जमा हो चुकी थी। पूंछने पर केन्द्र के बंद दरवाजे पर खड़े अमित मिश्रा, कमल नयन शुक्ला, कौशिल्या दुबे, प्रेमबती साकेत सहित सैकड़ों महिला एवं पुरुष किसानों का कहना था कि वे बीती रात 10 बजे से ही यहां आकर लाइन लगा लिए हैं। किसान सुधीर साकेत प्रमोद अग्निहोत्री व अन्य का कहना था कि वे निरंतर छ: दिनों से खाद के लिए चक्कर लगा रहे हैं लेकिन शाम को खाली हाथ लौट जाते हैं। कुल मिलाकर यहां शासन प्रशासन की बेरहम व्यवस्था के चलते अराजकता की स्थिति देखने को मिलती है।
पीली पड़ने लगी धान की फसल
खाद के बिना धान की फसल पीली पड़ने लगी है। किसानों का कहना है कि उन्हें मुनाफा तो दूर अब पूंजी डूबने का भी डर सताने लगा है। समय पर यूरिया खाद नहीं मिलने से फसल चौपट हो रही है। लेकिन शासन व प्रशासन को इसकी परहवाह नहीं है। किसानों का कहना है कि केंद्र व राज्य सरकार किसानों की आय दोगुनी करने का डंका पीट रहे हैं, लेकिन हकीकत इससे परे है।
पुलिस करती है अभद्रता
उमरी केंद्र में खाद के लिये किसानों की भीड़ जमा है। यहां स्वाभाविक है कि खाद नहीं मिलने से किसान परेशान हैं, ऐसे में वे शोर शराबा कर रहे हैं। लेकिन प्रशासन उनके दर्द को समझने की वजाय लाठी चार्ज करा रहा है। किसानों का कहना है कि यहां मौजूद पुलिस किसानों के साथ अभद्र व्यवहार कर रही है। इसके अलावा वितरण केंद्र के कर्मचारी व किसान भी मनमाना जबाव दे रहे हैं।


जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

MP College Admission 2026: ई-प्रवेश दूसरे चरण की अलॉटमेंट लिस्ट जारी, 13 जून तक जमा करें फीस

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह 2-3 अक्टूबर को भोपाल दौरे पर रहेंगे। वे भेल मैदान में गोपालक सम्मेलन, नए आपराधिक कानूनों की प्रदर्शनी और IISER परिसर का शिलान्यास करेंगे।
मध्य प्रदेश भाजपा के नए प्रभारी बिप्लब कुमार देब ने भोपाल में कोर कमेटी और पदाधिकारियों की बैठक ली। उन्होंने नेताओं के स्वागत में जेसीबी से फूल बरसाने पर रोक लगाने और 3 महीने के भीतर गुटबाजी खत्म करने के निर्देश दिए हैं।
मध्यप्रदेश में शिक्षकों का आंदोलन हुआ उग्र। टीईटी अनिवार्यता, ई-अटेंडेंस और वरिष्ठता जैसी 3 सूत्रीय मांगों को लेकर भोपाल के नीलम पार्क में प्रदर्शन। 2 अक्टूबर को प्रदेशभर में होगा उपवास और सत्याग्रह।
उज्जैन शाही मस्जिद विवाद पर जमीयत उलमा मप्र के अध्यक्ष हाजी मोहम्मद हारून ने कोर्ट में तथ्य छिपाने, सड़क चौड़ीकरण के लिए तीन फीट जमीन के वैकल्पिक उपायों और गिरफ्तारियों पर तीखे सवाल उठाए हैं।
मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने नई दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने राज्य के विकास कार्यों, ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट 2027 और 'सेवा संकल्प अभियान' की जानकारी दी।
इंदौर के भागीरथपुरा दूषित पेयजल मामले में आयोग की रिपोर्ट सामने आ गई है। लापरवाही और देरी के कारण 36 से अधिक लोगों की मौत के लिए 8 अधिकारियों को दोषी ठहराया गया है, जबकि जनप्रतिनिधियों को क्लीन चिट मिल गई है।
मध्य प्रदेश में नशे के अवैध कारोबार पर लगाम कसने के लिए मुख्यमंत्री मोहन यादव ने सख्त निर्देश दिए हैं। स्कूल-कॉलेजों के आसपास निगरानी, हॉट स्पॉट की पहचान और हेल्पलाइन नंबर जैसी अहम जानकारियों के साथ पूरी रिपोर्ट पढ़ें।
कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने गुरुवार को मध्य प्रदेश के बालाघाट जिले के जगला गांव का दौरा किया। उन्होंने कुपोषण और मलेरिया से जान गंवाने वाले आदिवासी बच्चों के परिवारों से मुलाकात कर उनका हाल जाना।
मध्य प्रदेश में विधानसभा चुनाव 2028 में होने हैं। चुनाव में अभी दो वर्ष से अधिक का समय बाकी है, लेकिन कांग्रेस अभी से तैयारी में जुट गई है। लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी एक पखवाड़े के भीतर दूसरी बार मध्य प्रदेश आ रहे हैं। वह आज बालाघाट के बैहर विकासखंड के जागला गांव में कुपोषण, मलेरिया और खसरा से प्रभावित बैगा आदिवासी बच्चों के परिजनों से मुलाकात करेंगे।
विश्व प्रसिद्ध बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व में नए पर्यटन सत्र का गुरुवार को उत्साहपूर्ण आगाज हुआ। पर्यटन सत्र के पहले दिन ताला, मगधी और खितौली गेट को आकर्षक ढंग से सजाया गया। पार्क प्रबंधन और वन विभाग के अधिकारियों ने पर्यटकों का पारंपरिक अंदाज में स्वागत किया।