रीवा नगर निगम ने ऊर्जा ऑडिट की दिशा में कदम बढ़ाते हुए शहर की स्ट्रीट लाइटों को ऑटोमैटिक ऑन-ऑफ करने का सिस्टम शुरू किया है। स्मार्ट मीटरिंग और सीसीएमएस पैनल से बिजली की खपत में करीब 30% कमी आने की संभावना है। यह पायलट प्रोजेक्ट प्रदेश के अन्य 413 नगरीय निकायों के लिए भी मॉडल बनेगा।

हाइलाइट्स
रीवा, स्टार समाचार वेब
नगर निगम रीवा ने फिजूलखर्ची रोकने और बिजली बचत के लिए ऊर्जा ऑडिट की दिशा में महत्वपूर्ण कदम उठाते हुए ऊर्जा दक्षता बढ़ाने का कार्य प्रारंभ कर दिया है। निगम आयुक्त डॉ. सौरभ सोनवणे की पहल पर निगम रीवा में एनर्जी ऑडिट से बिजली बिल में कमी और आत्मनिर्भर निकाय की दिशा में महत्वपूर्ण प्रयास किया जा रहा है।
निगम क्षेत्र में अब तक कुल 295 एलटी एवं 4 एचटी कनेक्शनों को चिन्हित किया जा चुका है। अब तक 155 स्मार्ट एनर्जी मीटर स्थापित किए जा चुके हैं। वहीं 4 हाईटेंशन कनेक्शनों का एनर्जी ऑडिट डेटा संकलन पूर्ण कर लिया गया है। एलटी कनेक्शनों का डेटा संग्रहण नियमित रूप से किया जा रहा है। निगम द्वारा 200 स्मार्ट सीसीएमएस पैनल स्थापित किए गए हैं। जिनसे एलईडी स्ट्रीट लाइटों का ऑटोमैटिक ऑन-ऑफ नियंत्रण होगा। सभी मैनुअल स्विचिंग प्वाइंट्स को ऑटोमैटिक सिस्टम में बदला जा रहा है। जिससे बिजली की खपत में उल्लेखनीय कमी आएगी।
सवा करोड़ रुपये आता है बिल
शहर में वर्तमान एलटी लाइन बिजली बिलिंग में लगभग 1 से 1.2 करोड़ प्रतिमाह का बिजली बिल आता है। स्मार्ट एनर्जी मीटरिंग एवं एनर्जी ऑडिट कार्य पूरे होने के बाद बिजली खर्च में करीब 30 प्रतिशत तक कमी आने की संभावना है। इसके साथ ही एनर्जी ऑडिट कार्य प्रॉपर सर्किट-बैलेंस्ड लोड डिस्ट्रिब्यूशन एवं इलेक्ट्रिकल इन्फ्रास्ट्रक्चर स्ट्रेंगथनिंग वर्क के साथ किया जा रहा है, ताकि भविष्य में स्मार्ट एनर्जी मीटर स्थापना के बाद ओवरलोडिंग या अन्य तकनीकी समस्याएं न आएं।
पायलट प्रोजेक्ट के तहत हुआ शुरू
प्रदेश स्तर पर नगर निगम रीवा को एनर्जी ऑडिट का पायलट प्रोजेक्ट बनाया गया है। यहां से प्राप्त अनुभव और सुझावों को आगे प्रदेश के अन्य 413 नगरीय निकायों में लागू किया जाएगा। निजी एजेंसियां प्रत्येक कनेक्शन का रिकॉर्ड तैयार करेंगी और रिपोर्ट के आधार पर फिजूलखर्ची रोकने तथा ऊर्जा दक्षता बढ़ाने के सुझाव दिए जाएंगे। निगम आयुक्त ने बताया कि एनर्जी ऑडिट से बिजली बचत, पारदर्शिता और संसाधनों के बेहतर उपयोग को बढ़ावा मिलेगा। स्मार्ट मीटरिंग और सीसीएमएस पैनल से स्ट्रीट लाइटिंग सिस्टम में भी सुधार होगा और नगर निगम रीवा के आत्मनिर्भरता की दिशा में एक बड़ा कदम साबित होगा।


जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

MP College Admission 2026: ई-प्रवेश दूसरे चरण की अलॉटमेंट लिस्ट जारी, 13 जून तक जमा करें फीस

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह
रक्षाबंधन पर भोपाल और रीवा के बीच सफर करने वाले यात्रियों के लिए बड़ी खुशखबरी। पश्चिम मध्य रेलवे ने 25 से 31 अगस्त तक विशेष ट्रेनें चलाने का ऐलान किया है। साथ ही, रीवा-रानी कमलापति वंदे भारत एक्सप्रेस में 16 कोच लगाए गए हैं। जानिए ट्रेनों का पूरा शेड्यूल, रूट और समय।
भोपाल के बोट क्लब पर राजा भोज मल्टी क्लास नेशनल सेलिंग चैंपियनशिप का समापन हुआ। सीएम डॉ. मोहन यादव ने सभी 230 विधानसभाओं में स्टेडियम बनाने और खेल बजट बढ़ाने की बात कही।
स्वतंत्रता दिवस-2026 के अवसर पर मुख्यमंत्री निवास में आयोजित एक गरिमामय समारोह में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने मध्य प्रदेश पुलिस और होमगार्ड्स के 47 अधिकारियों-कर्मचारियों को राष्ट्रपति के विशिष्ट सेवा पदक, सराहनीय सेवा पदक तथा सर्वोत्तम जीवन रक्षा पदक से अलंकृत कर सम्मानित किया।
मध्यप्रदेश के मुरैना जिले की पोरसा तहसील के नगरा घाट पर आज यानी रविवार की सुबह चीख-पुकार और दहशत के माहौल के साथ शुरू हुई। चंबल नदी के उफान और तेज बहाव के बीच 150 से अधिक यात्रियों और 50 मोटरसाइकिलों को ले जा रहा एक स्टीमर अचानक बीच नदी में बंद हो गया।
मध्यप्रदेश में खाद की बिक्री पर लगाई गई अस्थायी रोक के बाद सरकार ने वितरण शुरू करने की समय-सीमा तय कर दी है। किसान कल्याण एवं कृषि विकास विभाग के अनुसार भारत सरकार के आईएफएमएस पोर्टल पर दर्ज उर्वरक स्टॉक और प्रदेश के खाद विक्रेताओं के वास्तविक भौतिक स्टॉक का मिलान आज रविवार को शाम तक पूरा कर लिया जाएगा।
माधव नेशनल पार्क में स्वतंत्रता दिवस के दिन एक और खुशखबरी आई है। पन्ना से लाई गई मादा बाघिन एमटी-4 ने शावकों को जन्म दिया है, जिसकी एक शावक के साथ पहली तस्वीर सामने आई है। इस नए मेहमान के आगमन के साथ ही रिजर्व में बाघों का कुनबा बढ़कर अब 9 हो गया है।
मध्य प्रदेश उच्च न्यायालय ने 34 करोड़ के धान परिवहन घोटाले पर कड़ा रुख अपनाते हुए पूरे राज्य में व्यापक जांच के निर्देश दिए हैं। फर्जी वाहनों से धान ढुलाई के मामले में सभी जिलों के कलेक्टरों और EOW से रिपोर्ट तलब की गई है।
भोपाल के कोलार रोड पर मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के नेतृत्व में 'कर्मश्री' संस्था द्वारा भव्य तिरंगा यात्रा निकाली गई। प्रधानमंत्री मोदी के विजन और वर्ष 2027 को 'युवा वर्ष' के रूप में मनाने की घोषणा से जुड़ी पूरी विस्तृत रिपोर्ट यहाँ पढ़ें।
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने भोपाल के शौर्य स्मारक में 'हर घर तिरंगा' और 'विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस' पर आयोजित कार्यक्रम को संबोधित किया।
स्वतंत्रता दिवस की 80वीं वर्षगांठ के ऐतिहासिक अवसर पर राजधानी दिल्ली स्थित राष्ट्रपति भवन में आयोजित होने वाला पारंपरिक एट होम समारोह इस बार मध्यप्रदेश की समृद्ध और विविधतापूर्ण जनजातीय संस्कृति के रंगों से सराबोर रहेगा।