रीवा सुपर स्पेशलिटी अस्पताल की सीटी स्कैन प्रेशर इंजेक्टर मशीन दो माह से बंद है। जीई के इंकार के बाद अब हाइट्स अपने खर्च पर मरम्मत कराएगी, जिससे सीटी एंजियोग्राफी सेवाएं बहाल होने की उम्मीद है।

हाइलाइट्स:
रीवा, स्टार समाचार वेब
सुपर स्पेशलिटी अस्पताल के सीटी स्केन में लगी प्रेशर इंजेक्टर मशीन मेंटीनेंस कंपनी और अस्पताल की खींचतान के बीच फंसी हुई थी। जीई ने मशीन को सुधारने और बदलने से सीधे तौर पर इंकार कर दिया। अब इस मशीन को हाइट्स अपने खर्चे से सुधारेगी।
आपको बता दें कि सुपर स्पेशलिटी अस्पताल में करोड़ों रुपए की लागत से सीटी स्केन मशीन लगाई गई। इस मशीन का इंस्टालेशन जर्मन इलेक्ट्रानिक्स ने किया था। इसी कंपनी ने सीटी स्केन मशीन के साथ ही प्रेशर इंजेक्टर मशीन भी लगाया था। यह मशीन भी जीई ने ही इंस्टाल किया था। इस मशीन के जरिए टाइमर से मरीजो की नर्सों में कंट्रास्ट डाला जाता है। जिससे नर्से चमकदार रिपोर्ट में नजर आती है। इसका उपयोग उन मरीजों में किया जाता है, जिन्हें चिकित्सक सीटी इंजियोग्राफी के लिए लिखते हंै। रीवा के लिए यह मशीन सुखद नहीं रही। इंस्टाल होने के बाद से ही यह खराब होती रही। वैसे तो इसके मेंटीनेंस का जिम्मा भी इंस्टाल करने वाली कंपनी जीई को ही दिया गया था। कुछ महीने पहले प्रेशन इंजेक्टर मशीन बंद हो गई थी। पहले भी जीई ने इसे बनाने से इंकार किया था। हालांकि दबाव पड़ने पर सुधार कार्य कराई थी। प्रेशर इंजेक्टर मशीन का प्रिस्टन खराब हो गया था। कंपनी ने बड़ी मशक्कत के बाद सुधारा। कुछ दिन सुधरने के बाद प्रेशर इंजेक्टर मशीन ने काम किया। इसके बाद फिर बंद हो गई। प्रेशर इंजेक्टर मशीन का पिस्टन ही फूट गया। तब से अब तक प्रेशर इंजेक्टर मशीन बंद पड़ी है। मरीजों की सीटी इंजियोग्राफी जांच इस मशीन के कारण नहीं हो पा रही है।
करीब दो महीनों से चल रही है सिर्फ बातचीत
मशीन खराब होने के बाद जर्मन इलेक्ट्रानिक्स को मशीन सुधारने के निर्देश हाइट्स ने दिए। कंपनी ने जांच की तो पता चला कि मशीन में आई खराब फिजिकल डैमेज की वजह से हुआ है। यानि सही तरीके से मशीन का उपयोग नहीं किया गया और पिस्टन खराब हो गया। इसके कारण जीई ने इसे सुधारने से इंकार कर दिया। वहीं कंपनी के मना करने के बाद नई मशीन खरीदने के लिए कॉलेज प्रबंधन तैयार नहीं हुआ। वह हाइट्स पर ही सुधार कराने का दबाव बनाता गया। इसी चक्कर में अब तक मशीन जस की तस पड़ी थी। अब इसके सुधरने के आसार नजर आ रहे हैं।
हाइट्स के सिर फूटेगा ठीकरा, खर्च उठाएगी
आपको बता दें कि सुपर स्पेशलिटी अस्पताल से लेकर संजय गांधी अस्पताल तक में लगी करोड़ों रुपए की मशीनों के मेंटीनेंस का ठेका हाइट्स के पास है। सिर्फ मेंटीनेंस के लिए हाइट्स को हर महीने 32 लाख रुपए का भुगतान किया जाता है। यही वजह है कि इस मोटी रकम के चक्कर में अस्पताल और कॉलेज प्रबंधन के दबाव में हाइट्स आ गई। जीई ने जब मशीन को सुधारने से इंकार कर दिया तो हाइट्स पर ठीकरा फूट गया। अब मशीन हाइट्स सुधारेगी। प्रेशर इंजेक्टर मशीन को सुधारने में जो भी खर्च आएगा, वह हाइट्स ही वजह करेगी।
नसों की रिपोर्ट बेहतर आती है
सीटी एंजियोग्राफी की जांच अधिकांशत: न्यूरो के मामलों में की जाती है। दिल के मरीजों की भी जांच डॉक्टर लिख सकते हैं। ब्रेन, नर्वस सिस्टम से जुड़ी जांच भी सीटी एंजियोग्राफी से ही होती है। इसमें नसों के जरिए प्रेशर इंजेक्टर से धीरे धीरे डाई को शरीर की नसों में डाला जाता है। यही डाई जांच के दौरान नर्सों को चमकीला बनाते हैं। इन डाई के कारण रिपोर्ट स्पष्ट आती है। इससे जांच रिपोर्ट में बीमारियों, ब्लाकेज, दबी नर्सों की स्थिति स्पष्ट नजर आती है।

पन्ना जिले के पहाड़ीखेरा गांव में एक खेत में आठ दुर्लभ गिद्धों और एक सियार के शव मिलने से वन विभाग में हड़कंप मच गया है। शुरुआती जांच में जहरीले मांस खाने से मौत की आशंका जताई जा रही है।
रीवा सुपर स्पेशलिटी अस्पताल की सीटी स्कैन प्रेशर इंजेक्टर मशीन दो माह से बंद है। जीई के इंकार के बाद अब हाइट्स अपने खर्च पर मरम्मत कराएगी, जिससे सीटी एंजियोग्राफी सेवाएं बहाल होने की उम्मीद है।
रीवा के जनेह थाना पुलिस ने दंपत्ति से दिनदहाड़े लूट करने वाले दो आरोपियों को गिरफ्तार किया। सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपियों की पहचान हुई और लूटा गया सोने का लॉकेट बरामद किया गया।
एनएफएचएस-6 रिपोर्ट के अनुसार रीवा में हर 25वां व्यक्ति हाई बीपी से प्रभावित है। चिंताजनक बात यह है कि आधे मरीज अपनी बीमारी से अनजान हैं, जिससे हार्ट अटैक और ब्रेन स्ट्रोक का खतरा बढ़ रहा है।
सीधी जिले में पेट्रोल पंपों पर नियमों के उल्लंघन, कम ईंधन, सुविधाओं की कमी और शिकायतों पर कार्रवाई नहीं होने के आरोप हैं। उपभोक्ता अधिकारों और निगरानी व्यवस्था पर गंभीर सवाल उठ रहे हैं।
सिंगरौली के खुटार बकरी बाजार में कथित अवैध निकासी शुल्क वसूली के आरोपों से विवाद गहरा गया है। ग्राम पंचायत ने टेंडर से इनकार किया, जबकि स्थानीय लोगों ने प्रशासन से निष्पक्ष जांच की मांग उठाई।
पन्ना पुलिस ने दिनदहाड़े हुई लाखों की चोरी का खुलासा कर अंतर्राज्यीय गिरोह के तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया। नकदी, आभूषण और वारदात में प्रयुक्त कार बरामद हुई, जबकि एक आरोपी अभी फरार है।
सतना के ताला थाना क्षेत्र में नवविवाहिता की आत्महत्या मामले में दहेज प्रताड़ना का केस दर्ज हुआ। पति, सास, ससुर और ननद गिरफ्तार कर जेल भेजे गए, जबकि जेठ की तलाश जारी है।
चित्रकूट क्षेत्र में खेत जोतने के विवाद ने हिंसक रूप ले लिया। लाठी-डंडों से हुई मारपीट में एक व्यक्ति की मौत हो गई, दो घायल हुए। पुलिस ने पीछा कर मुख्य आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।
सतना जिले में जून माह के आंगनवाड़ी खाद्यान्न का केवल 27 प्रतिशत उठाव दर्ज हुआ। जुलाई के तीन सप्ताह बाद भी 73 प्रतिशत आवंटन लंबित है, जिससे आपूर्ति व्यवस्था और निगरानी पर सवाल उठ रहे हैं।

जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

MP College Admission 2026: ई-प्रवेश दूसरे चरण की अलॉटमेंट लिस्ट जारी, 13 जून तक जमा करें फीस

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह