रीवा सुपर स्पेशलिटी अस्पताल में ओपन हार्ट सर्जरी की सुविधा होने के बावजूद सात दिनों में तीन मरीजों को एयर एम्बुलेंस से भोपाल रेफर किया गया। विभागों के बीच समन्वय को लेकर सवाल उठ रहे हैं।

हाइलाइट्स:
रीवा, स्टार समाचार वेब
सुपर स्पेशलिटी अस्पताल में सब कुछ ठीक नहीं चल रहा है। सीटीवीएस और कॉर्डियोलॉजी विभाग में तालमेल बिगड़ गया है। इसके कारण ओपन हार्ट सर्जरी के मरीजों को बाहर भेजा जा रहा है। हालात यह है कि जिन मरीजों का आपरेशन सुपर में हो सकता था। उन्हें एयर एम्बुलेंस से बाहर भेजा गया। एक सप्ताह में 3 मरीजों को एयरलिफ्ट किया जा चुका है।
आपको बता दें कि सुपर स्पेशलिटी अस्पताल में कॉर्डियोलॉजी विभाग और सीटीवीएस की सुविधा शुरू होने से दिल के मरीजों को काफी राहत मिली है। अब दिल के मरीजों को इलाज के लिए बाहर नहीं जाना पड़ता है। अधिकांश मरीजों का इलाज रीवा में ही संभव हो रहा है। कॉर्डियोलॉजी विभाग एंजियोग्राफी और एंजियोप्लास्टी के मामले में प्रदेश में अव्वल रहा है। यहां सर्वाधिक एंजियोग्राफी और एंजियोप्लास्टी किए जाते हैं। वहीं ओपन हार्ट सर्जरी के भी आपरेशन शुरू हो गए हैं। सीटीवीएस में पिछले कई महीनों से सब कुछ ठीक ठाक चल रहा था। अचानक से दोनों विभागों में तालमेल गड़बड़ हो गया है। इसके कारण मरीज बाहर रेफर किए जा रहे हैं। एयरलिफ्ट तक हो रहे हैं। इनकी संख्या तेजी से बढ़ रही है। एक सप्ताह में तो तीन मरीजों को एयरएम्बुलेंस से भोपाल भेजा गया है। लगातार ओपन हार्ट के मरीजों को बाहर भेजने के मामले सामने आने से सुपर स्पेशलिटी अस्पताल के दो विभागों के बीच चले आ रहे तालमेल को लेकर चचार्एं भी तेज हो गई हैं।
सभी चिकित्सकों का नहीं मिलता साथ
सूत्रों की मानें तो सुपर स्पेशलिटी अस्पताल में वैसे तो कार्डियोलॉजी और सीटीवीएस दोनों के डॉक्टर ओपीडी में बैठते हैं लेकिन सीधे तौर पर मरीज सीटीवीएस के पास नहीं पहुंचे। कॉर्डियोलॉजी विभाग में पहुंचने वाले मरीज की जांच के बाद ब्लॉकेज की स्थिति पता चलती है। इसके बाद वहीं से रेफर किए जाते हैं। जिन्हें ओपन हार्ट सर्जरी की जरूरत होती है। उन्हें सीटीवीएस में रेफर किया जाता है। कार्डियोलॉजी विभाग से सर्वाधिक मरीज डॉ वीडी त्रिपाठी और डॉ शुक्ला ही सीटीवीएस में भेजते हैं। शेष चिकित्सकों का सहयोग नहीं मिल पाता।
तीसरी महिला मरीज को चिरायु अस्पताल रेफर किया गया
मिली जानकारी के अनुसार एक सप्ताह में तीन ओपन हार्ट सर्जरी के मरीजों को एयर एम्बुलेंस से बाहर भेजा गया है। इसमें दो पुरुष और एक महिला शामिल है। तीसरा मरीज महिला थी। इनका नाम अनीता बताया जा रहा है। यह रीवा की निवासी है। इनका हार्ट वाल्व रिप्लेसमेंट होना था। इन्हें एयर एम्बुलेंस से चिरायु अस्पताल भोपाल रेफर किया गया है। इसके पहले एक मरीज अमहिया से भेजा गया था। इसके अलावा एक और मरीज एयर लिफ्ट किया गया था।
पहले से बेहतर स्थिति में है सीटीवीएस
सुपर स्पेशलिटी अस्पताल का सीटीवीएस विभाग पहले से बेहतर स्थिति में पहुंच गया है। यहां लगातार ओपन हार्ट सर्जरियां हो रही है। डॉ राकेश सोनी के जाने के बाद यहां नए चिकित्सक के रूप में डॉ इमरान खान की पदस्थापना हुई। इसके अलावा डॉ अविजीत सिंह भी पदस्थ हैं। दोनों चिकित्सक लगातार ओपन हार्ट सर्जरी कर रहे हैं। इसके बाद भी हार्ट वाल्व रिप्लेसमेंट के मरीजों को बाहर भेजना समझ के परे है।
अभी एक महीने से अवकाश पर था। आपरेशन विभाग में हो रहे हैं। ओपीडी में बैठने लगा हूं। कोशिश रहती है कि मरीज बाहर न जाएं।
डॉ इमरान खान, सीटीवीएस सर्जन, सुपर स्पेशलिटी अस्पताल रीवा


जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

MP College Admission 2026: ई-प्रवेश दूसरे चरण की अलॉटमेंट लिस्ट जारी, 13 जून तक जमा करें फीस

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह
रीवा सुपर स्पेशलिटी अस्पताल में ओपन हार्ट सर्जरी की सुविधा होने के बावजूद सात दिनों में तीन मरीजों को एयर एम्बुलेंस से भोपाल रेफर किया गया। विभागों के बीच समन्वय को लेकर सवाल उठ रहे हैं।
रीवा में पीएमएफएमई योजना के तहत कथित तौर पर कागजों में आइसक्रीम फैक्ट्री दिखाकर बैंक ऋण और सब्सिडी हासिल करने का मामला सामने आया। ईओडब्ल्यू जांच में अनियमितताएं मिलने पर पांच लोगों के खिलाफ प्रकरण दर्ज किया गया।
रीवा के बाल सम्प्रेक्षण गृह में 17 वर्षीय किशोर की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत के बाद हड़कंप मच गया। पुलिस और प्रशासन ने जांच शुरू कर दी है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट तथा अन्य साक्ष्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई होगी।
सिंगरौली के चितरंगी में दो वर्षों से बंद आंगनबाड़ी केंद्र का मामला सामने आने के बाद महिला एवं बाल विकास विभाग की निगरानी व्यवस्था सवालों में है। कार्यकर्ता को नोटिस जारी हुआ, लेकिन अधिकारियों की भूमिका भी कटघरे में है।
आषाढ़ी अमावस्या पर चित्रकूट में लाखों श्रद्धालु पहुंचे, लेकिन प्रकाश, पेयजल और विश्राम जैसी मूलभूत सुविधाओं की कमी से लोगों को परेशानी झेलनी पड़ी। प्रशासनिक तैयारियों और जमीनी व्यवस्था के बीच अंतर को लेकर सवाल उठे।
सतना के अमृता हॉस्पिटल में कथित बिजली चोरी का मामला सामने आया। जांच में मीटर बायपास कर अस्पताल और मशीनें संचालित होने की बात सामने आने पर बिजली कंपनी ने विद्युत अधिनियम के तहत कार्रवाई कर नया मीटर लगाया।
सतना में काम दिलाने के बहाने युवती को कथित रूप से बंधक बनाकर नशीला पदार्थ देने और यौन उत्पीड़न का मामला सामने आया। पुलिस ने पीड़िता के बयान पर एक महिला समेत पांच आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू की।
मैहर के पीएम कन्या विद्यालय में जर्जर भवन और कक्षाओं की कमी से छात्राएं परेशान हैं। वहीं संदीपनि स्कूल में बिजली विवाद के कारण पढ़ाई प्रभावित हुई, जिससे उमस और पानी की समस्या के बीच विद्यार्थियों को समय से पहले छुट्टी देनी पड़ी।
मध्य प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी के भाई कुलभूषण उर्फ नाना पटवारी की मुश्किलें लगातार बढ़ती जा रही हैं। ड्रग्स और सट्टेबाजी कनेक्शन के केस में इंदौर पुलिस ने बड़ा एक्शन लेते हुए नाना पटवारी की गैंग के सदस्यों पर एफआईआर दर्ज कर ली है।
मध्य प्रदेश कांग्रेस में आंतरिक कलह तेज! निधि चतुर्वेदी ने दिग्विजय सिंह के बयानों और पार्टी की कार्रवाई पर सवाल उठाते हुए इसे चयनात्मक और भेदभावपूर्ण बताया है।