रीवा के कोठी गांव में बदमाशों ने घर में अकेली वृद्धा को कमरे में बंद कर लाखों के जेवर और नकदी चोरी की, पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की, ग्रामीणों में दहशत बढ़ी

हाइलाइट्स:
रीवा, स्टार समाचार वेब
घर में अकेले मौजूद वृद्ध महिला को कमरे में बंद कर बदमाशों ने चोरी की बड़ी घटना को अंजाम दिया है। घर में रखा नकदी समेत लाखों रुपये के जेवरात लेकर फरार हो गये हैं। घटना के वक्त घर के अन्य सदस्य तेरहवीं कार्यक्रम में शामिल होने रिश्तेदारी में गये थे। घटना बिछिया थाना क्षेत्र के कोठी गांव में हुई है। पुलिस ने प्रकरण दर्ज कर बदमाशों की तलाश शुरू कर दिया है।
जानकारी के मुताबिक ग्राम कोठी निवासी संदीप पटेल गुरुवार को अपने परिवार के साथ तेरवहीं कार्यक्रम में शामिल होने शिवपुरवा गये हुये थे। घर में सिर्फ बुजुर्ग महिला थी। बीती रात इसी का फायदा उठा कर बदमाशों ने घर में धावा बोल दिया। जिस कमरे में वृद्धा मौजूद थीं, उसका कमरा बाहर बंद कर दिया था। इसके बाद चोरी की वारदात को अंजाम देकर फरार हो गये। पीड़ित के अनुसार बदमाशों ने करीब 6 लाख रुपये के सोने-चांदी के जेवरात समेत नकदी पार कर दिया है। शुक्रवार की सुबह जानकारी होने पर बिछिया थाना में जानकारी दी गई। जिसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची और घटना स्थल का निरीक्षण कर अज्ञात बदमाशों के खिलाफ प्रकरण दर्ज कर लिया है। वहीं बदमाशों की तलाश की जा रही है।
बेटी की शादी के लिये रखे थे जेवर
पीड़ित ने बताया कि उन्होंने अपनी बेटी के विवाह की तैयारी करते हुये सोने-चांदी के जेवरात एकत्रित करके घर में रखा था। अब बदमाशों ने उक्त जेवरातों को पार कर दिया है, जिससे उनके सामने आर्थिक संकट खड़ा हो गया है। फिलहाल पुलिस ने मामला दर्ज करते हुये बदमाशों की तलाश शुरू कर दिया है। मुखबिर तंत्र को एक्टिव किया गया है।
पड़ोसी के घर भी चटकाया ताला
बदमाशों द्वारा पड़ोस में रहने वाले अरुण पांडे के नवनिर्मित मकान का भी ताला तोड़ा गया है। हालांकि यहां से बदमाशों को कुछ भी हाथ नहीं लगा है। लेकिन एक ही रात में दो मकानों का ताला टूटने से ग्रामीणों के बीच हड़कंप की स्थिति निर्मित है।


जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

MP College Admission 2026: ई-प्रवेश दूसरे चरण की अलॉटमेंट लिस्ट जारी, 13 जून तक जमा करें फीस

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह
मध्य प्रदेश के सीएम मोहन यादव ने खंडवा में राज्य की पहली SISF बटालियन बनाने की घोषणा की है। साथ ही बैगा, भारिया और सहरिया जनजातियों के लिए विशेष कंपनियों के गठन और दो साल में पुलिस के सभी पद भरने का ऐलान किया गया है।
मध्य प्रदेश के राजगढ़ जिले में पचोर-सारंगपुर रोड पर झिरी नाले में 11 लोगों से भरी ईको वैन बह गई। हादसे में 9 लोगों की मौत हो गई है, जबकि अन्य की तलाश के लिए रेस्क्यू ऑपरेशन जारी है।
सीधी के जमोड़ी थाना क्षेत्र में राजमिस्त्री की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत के बाद हंगामा हुआ। परिजनों ने बकाया मजदूरी मांगने जाने का आरोप लगाया, जबकि मकान मालिक ने सीढ़ियों से गिरने की बात कही।
नागौद क्षेत्र में युवक राजा यादव की हत्या का पुलिस ने खुलासा किया। मवेशी चोरी के संदेह में हिस्ट्रीशीटर और साथियों ने मारपीट की। दो आरोपी हिरासत में हैं, तीन की तलाश जारी है।
सतना जिला अस्पताल में रविवार को छह घंटे बिजली बंद रहने से स्वास्थ्य सेवाएं प्रभावित हुईं। ब्लड बैंक की ऑनलाइन व्यवस्था ठप रही और परिजन घंटों कतार में खड़े रहे। बैकअप व्यवस्था पर सवाल उठे।
मैहर के अमुआटोला प्राथमिक स्कूल में शैक्षणिक व्यवस्था बदहाल मिली। शिक्षक पर नशे में आने, बच्चों से सफाई कराने और गंदगी फैलाने के आरोप लगे। शिक्षा विभाग ने निलंबित किया, पुलिस ने एफआईआर दर्ज की।
सतना में खाद्य सुरक्षा विभाग ने दो दिनों में संदिग्ध घी का 1.10 लाख रुपये का स्टॉक सीज किया। गोवर्धन और धौलपुर फ्रेश घी के नमूने भोपाल लैब भेजे गए हैं।
मध्यप्रदेश के मानसून सत्र में पारित समान नागरिक संहिता विधेयक के खिलाफ मुस्लिम समाज प्रदेशभर में प्रदर्शन करेगा। भोपाल से कांग्रेस के विधायक आरिफ मसूद ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर बताया कि राज्य सरकार प्रदेश में यूसीसी लागू कर मुस्लिमों के अधिकार छीने जा रहे हैं।
रीवा में क्रिप्टो निवेश और जमीन एग्रीमेंट के नाम पर करोड़ों की ठगी का मामला सामने आया। पीड़ितों ने आरोपी को पकड़कर पुलिस के हवाले किया। पुलिस 50 करोड़ से अधिक की ठगी की जांच कर रही है।
सतना में स्टार ग्रुप परिसर में महिंद्रा स्कॉर्पियो-एन फेसलिफ्ट लॉन्च हुई। सांसद गणेश सिंह ने मेड इन इंडिया की मजबूती बताई। नई एसयूवी में एडवांस सेफ्टी फीचर्स और 13.69 लाख रुपये शुरुआती कीमत है।