रीवा में सामाजिक कार्यकर्ता से कथित अभद्रता और नशीली सिरप कार्रवाई पर व्यापारियों ने विरोध जताया। सैकड़ों व्यापारियों ने आईजी कार्यालय तक मार्च कर ज्ञापन सौंपा। आईजी ने दोनों मामलों की जांच के निर्देश दिए।

हाइलाइट्स:
रीवा, स्टार समाचार वेब
सिविल लाइन थाना में सोमवार को सामाजिक कार्यकर्ता के साथ हुये अभद्र व्यवहार के खिलाफ जिले भर के व्यापारी ना सिर्फ एकजुट हो गये हैं, बल्कि थाना प्रभारी के खिलाफ मोर्चा भी खोल दिया है। मंगलवार को सैकड़ों व्यापारी ने कॉलेज चौराहा से पैदल मार्च निकाल कर आईजी कार्यालय पहुंचे और ज्ञापन सौंपे हैं। जिसमें थाना प्रभारी को सस्पेंड करने की मांग की गई है। इसके साथ ही फर्जी मामला गढ़ने वाले आरक्षक जावेद के खिलाफ एफआईआर दर्ज करने की मांग की गई है। लिहाजा विवाद बढ़ता देख आईजी ने मामले की जांच एएसपी और सीएसपी को सौंप दी है। उल्लेखनीय है कि सिविल लाइन पुलिस ने सोमवार को एनडीपीएस एक्ट की एक कार्रवाई की। जिसमें बताया गया कि गंगा वाटिका के सामने संचालित आईसक्रीम के ठेला से 11 शीशी नशीली सिरप बरामद हुई है। मामले में पंकज साहू निवासी निपनिया को गिरफ्तार किया गया है। लेकिन उक्त कार्रवाई को व्यापारियों ने फर्जी बताया।
आरोप लगाया कि जावेद खान नाम के आरक्षक ने कोरेक्स तस्करों से हाथ मिलाकर उक्त व्यापारी को फर्जी फंसा दिया है। यही वजह रही कि सोमवार को मामले की निष्पक्ष जांच की मांग लेकर व्यापारी वर्ग सिविल लाइन थाना पहुंचे थे। जहां पर थाना प्रभारी विजय सिंह बघेल से तीखी बहस हुई। आरोप है कि इस दौरान थाना प्रभारी ने व्यापारी व सामाजिक कार्यकर्ता बंशीलाल साहू से ना सिर्फ अभद्रता की बल्कि मुकदमा दर्ज करने की धमकी भी दी। जिसका वीडियो भी सामने आया है। अब इस अभद्रता के विरोध में जिले भर के व्यापारी उतर आये हैं और थाना प्रभारी पर कार्रवाई की मांग कर रहे है। इसी को लेकर मंगलवार को आईजी गौरव राजपूत को ज्ञापन सौंपा गया है। आईजी ने मामले की निष्पक्ष जांच कराने का आश्वासन दिया है।
सर्किट हाउस में हुई बैठक
व्यापारियों के आक्रोश की जानकारी जैसे ही पुलिस अधिकारियों को हुई तो वह मैनेज करने में जुट गये। ज्ञापन सौंपने से पहले सर्किट हाऊस में एक मीटिंग बुलाई गई। जिसमें पुलिस की ओर से सीएसपी रितु उपाध्याय शामिल हुई। सूत्रों ने बताया कि इस दौरान सीएसपी ने माना कि आरक्षक जावेद ने ही फर्जी कार्रवाई की पटकथा लिखी है। जिसके खिलाफ जांच उपरांत एफआईआर दर्ज की जायेगी। इसके लिये सप्ताह भर का समय मांगा गया है।
एएसपी को सौंपी गई जांच
एनडीपीएस की कार्रवाई और सामाजिक कार्यकर्ता से अभद्रता के मामले की जांच आईजी ने एएसपी संदीप मिश्रा को सौंप दी है। व्यापारियों से 15 दिन का समय मांगा है। आईजी ने व्यापारियों को आश्वस्त किया है कि जांच में जो भी तथ्य सामने आएंगे, उसके आधार पर निष्पक्ष कार्रवाई की जायेगी। जिसके बाद व्यापारी वहां से लौट गये।
व्यापारी वर्ग आया था। उन्होंने नशीली सिरप की कार्रवाई को संदेहास्पद बताया है। उनकी मांगों पर एएसपी संदीप मिश्रा को जांच सौंपी गई है। थाना प्रभारी के कृत्य की जांच सीएसपी को दी गई है। जांच प्रतिवेदन आने पर आगे की वैधानिक कार्रवाई की जायेगी।
-गौरव राजपूत, आईजी रीवा

मध्य प्रदेश हाई कोर्ट ने उज्जैन के खाचरोद स्थित भगवान श्री राम मंदिर विवाद पर 72 साल बाद ऐतिहासिक फैसला सुनाया है। अदालत ने स्पष्ट किया कि मंदिर की संपत्ति के असली मालिक सिर्फ भगवान श्री राम हैं और इसका उपयोग केवल धार्मिक कार्यों के लिए होगा।
मध्य प्रदेश के मंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने इंदौर में दिव्यांग बच्चों संग राखी बांधी। शक्कर के दामों, सड़कों की स्थिति और अमेरिकी वीजा विवाद पर उनके बेबाक और हास्यप्रद बयानों की पूरी खबर यहाँ पढ़ें।
मॉडल-एक्टर त्विषा शर्मा की मौत के मामले में सीबीआई की चार्जशीट पर विवाद गहरा गया है। सीबीआई ने इसे आत्महत्या माना है, लेकिन पिता नवनिधि शर्मा ने हत्या का आरोप लगाते हुए अदालत में चुनौती देने का फैसला किया है।
रीवा में 20 अगस्त की बाढ़ के पांच दिन बाद भी कई मोहल्ले जलमग्न हैं। लोग घरों में कैद हैं और नाव से आवाजाही कर रहे हैं। महापौर ने जलभराव के कारणों की जांच और स्थायी समाधान की रिपोर्ट मांगी।
रीवा में सामाजिक कार्यकर्ता से कथित अभद्रता और नशीली सिरप कार्रवाई पर व्यापारियों ने विरोध जताया। सैकड़ों व्यापारियों ने आईजी कार्यालय तक मार्च कर ज्ञापन सौंपा। आईजी ने दोनों मामलों की जांच के निर्देश दिए।
मऊगंज के अलहौवा गांव में ईद मिलाद्दुन्नबी की तैयारी कर रहे चार युवकों पर पेट्रोल डालकर आग लगाने का आरोप है। एक युवक गंभीर रूप से झुलसा, पुलिस अधीक्षक मौके पर पहुंचे और प्रधान आरक्षक निलंबित हुआ।
बाणसागर बांध का जलस्तर 340.76 मीटर पहुंचने पर तीन रेडियल गेट खोलकर सोन नदी में करीब 300 क्यूमेक्स पानी छोड़ा गया। सीधी, शहडोल और सिंगरौली में नदी किनारे गांवों को अलर्ट किया गया।
सतना में नौ साल से जारी सीवर कार्य की गुणवत्ता और सड़क रेस्टोरेशन पर सुनवाई हुई। निगरानी एजेंसी ने काम बेहतर बताया, जबकि जमीनी हालात पर सवाल उठे। तहसीलदार जांच कर रिपोर्ट सौंपेंगे।
सतना जिला अस्पताल की मॉड्यूलर ओटी में ऑक्सीजन लीकेज मिलने से मंगलवार के चार नियमित ऑपरेशन स्थगित करने पड़े। शिकायत के बाद अस्थायी मरम्मत हुई, लेकिन स्थायी समाधान और ओटी की सुरक्षा को लेकर सवाल कायम हैं।
बारिश के बाद सतना में जलभराव से डेंगू-मलेरिया का खतरा बढ़ा है। अगस्त में सात मलेरिया और दो डेंगू मरीज मिले। उचेहरा के वीरपुर निवासी युवक की रिपोर्ट पॉजिटिव आई, प्रशासन ने रोकथाम अभियान तेज किया।

जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

MP College Admission 2026: ई-प्रवेश दूसरे चरण की अलॉटमेंट लिस्ट जारी, 13 जून तक जमा करें फीस

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह