रीवा की कलाकार विभूति मिश्रा ने सेनेटरी पैड से 5000 वर्गफुट का विशाल पोर्ट्रेट तैयार कर नया कीर्तिमान बनाने की पहल की। 30 हजार से अधिक पैड उपयोग कर जरूरतमंद महिलाओं को वितरित किए जाएंगे।

हाइलाइट्स
रीवा, स्टार समाचार वेब
चार वर्ष पहले शहर के कन्या महाविद्यालय सभागार में आयरन, विटामिन तथा सैनिटरी पैड से 4 हजार वर्ग फिट में मेडिसिनल पोर्ट्रेट बनाकर एशिया में रिकॉर्ड अपने नाम करने वाली विभूति मिश्रा ने एक बार फिर अपना ही रिकॉर्ड तोड़ते हुये ग्रीनिज बुक आॅफ वर्ल्ड रिकॉर्ड्स की ओर कदम बढ़ाया है। उन्होंने 5 सितंबर को शहर के सिंधु भवन में सेनेटरी पैड से विशाल पोर्ट्रेट तैयार किया। इस बार 5 हजार वर्ग फिट की पोर्ट्रेट में लगभग 30 हजार से ज्यादा सेनेटरी पैड का उपयोग किया गया। अभी इसे जरूरतमंदों को वितरित करने का काम किया जाएगा, जिसमें कलेक्टर नरेंद्र सूर्यवंशी भी सहभागी बनेंगे।
उल्लेखनीय है कि ढेकहा निवासी संजय अनीता मिश्रा की पुत्री विभूति मिश्रा वर्तमान समय पर महाराजा पब्लिक स्कूल बेला में अंग्रेजी व आर्ट की शिक्षक हैं तथा सामाजिक जागरूकता के कार्यक्रम में बढ़-चढ़कर हिस्सेदारी करती हैं। विभूति के अनुसार वह जल्दी इन सैनिटरी पैड को वितरित करेंगी जिसमें रीवा कलेक्टर नरेंद्र सूर्यवंशी का सहयोग लिया जाएगा।आपको बता दें कि पिछले 4 साल से विभूति मिश्रा महिलाओं के लिये सोशल मीडिया में सक्रिय रहते हुए न केवल जागरूकता अभियान चला रही हैं बल्कि जरूरतमंद को नि:शुल्क सेनेटरी पैड उपलब्ध करा रही हैं। जिसमें स्कूली छात्राओं के अलावा श्रमिक महिलाएं शामिल हंै।
बहुत काम करने की जरूरत
स्केच आर्टिस्ट, रंगोली कलाकार एवं इण्डिया एशियाबुक रिकार्ड धारक विभूति मिश्रा का कहना है कि हर माह की वेतन का 60 फीसदी हिस्सा वह इस अभियान में खर्च कर रही हैं। उन्होंने इस बात पर हर्ष जताया कि जेन अल्फा एवं जेन जी उनके इस जनहित के अभियान में लगातार जुड़ रहा है।


जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

MP College Admission 2026: ई-प्रवेश दूसरे चरण की अलॉटमेंट लिस्ट जारी, 13 जून तक जमा करें फीस

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह
राजधानी भोपाल में लोक आस्था के महापर्व छठ पर उमड़ी श्रद्धा की भीड़। मंत्री विश्वास सारंग ने विभिन्न छठ घाटों पर पहुंचकर की पूजा-अर्चना। जानिए शीतलदास की बगिया सहित प्रमुख घाटों के विशेष आयोजन और पारण की पूरी जानकारी।
रीवा मेडिकल कॉलेज के मेडिसिन विभाग के विभागाध्यक्ष और पूर्व डीन डॉ. मनोज इंदुलकर पर एक महिला द्वारा मानसिक उत्पीड़न और छेड़छाड़ के गंभीर आरोप लगे हैं। जूनियर डॉक्टरों के प्रदर्शन और प्रशासनिक कार्रवाई की पूरी रिपोर्ट यहाँ पढ़ें।
ग्वालियर के बहोड़ापुर इलाके में आठवीं कक्षा की 13 वर्षीय छात्रा के साथ गैंगरेप का मामला सामने आया है। आरोपियों ने कोचिंग से लौटते वक्त उसे जबरन स्कूटी पर बैठाकर दरगाह के पास स्थित एक खाली तलघर में इस जघन्य वारदात को अंजाम दिया। पुलिस ने पॉक्सो एक्ट और अन्य धाराओं में केस दर्ज कर फरार आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।
ग्वालियर के बहोड़ापुर थाना पुलिस ने ट्रांसपोर्ट नगर में चल रहे ऑनलाइन गेमिंग रैकेट का खुलासा किया है। 'LOTUS-247' के जरिए हो रही ठगी में लंदन और मुंबई कनेक्शन सामने आया है।
भोपाल के जहांगीराबाद में रविवार तड़के गोवंश काटे जाने की सूचना से तनाव फैल गया। बजरंग दल व विहिप के प्रदर्शन के बाद प्रशासन ने आरोपी के अवैध अतिक्रमण को तोड़ने की कार्रवाई शुरू कर दी है।
भोपाल के भदभदा चौराहे पर रैपिडो बाइक से ऑफिस जा रही ट्रेनी पत्रकार सपना कुमारी की डंपर से कुचलकर मौत। कट मारने के बाद असंतुलित होकर गिरी थीं सड़क पर।
मध्य प्रदेश सरकार ने सरकारी विभागों में नियमित पदों पर काम कर रहे आउटसोर्स कर्मचारियों की सेवाएं मार्च 2027 तक समाप्त करने के निर्देश दिए हैं। इस फैसले से चतुर्थ श्रेणी को छोड़कर प्रदेश के करीब 2 से 2.5 लाख आउटसोर्स कर्मचारियों की नौकरी पर संकट गहरा गया है। पढ़ें पूरी खबर और नए भर्ती नियम।
वन विकास निगम लामता परियोजना मंडल बालाघाट के परियोजना परिक्षेत्र वारासिवनी अंतर्गत कटंगी-तुमसर नागपुर रेलवे ट्रैक पर पौनिया गांव के पास मालगाड़ी की चपेट में आने से तीन वर्षीय बाघ शावक की मौत हो गई। घटना दरमियानी रात करीब तीन बजे की बताई जा रही है।
लोकायुक्त पुलिस ने सतपुड़ा टाइगर रिजर्व के SDO संजीव शर्मा के पचमढ़ी और छिंदवाड़ा स्थित आवासों पर छापा मारा। तलाशी में 2.5 किलो सोना, 26 लाख नकद, दो होटल-रिसॉर्ट और जमीन के 28 दस्तावेजों समेत 7.60 करोड़ की संपत्ति का खुलासा हुआ है।
इंदौर नगर निगम ने 10 साल की सेवा पूरी कर चुके दैनिक वेतनभोगी और सफाई कर्मचारियों को विनियमित (नियमित) करने का संकल्प पारित किया है। जानें मेयर पुष्यमित्र भार्गव की इस घोषणा और 2016 के सर्कुलर से जुड़ी पूरी जानकारी।