रीवा में वांछित गांजा तस्करी के आरोपी को उड़ीसा पुलिस ने गिरफ्तार कर ट्रांजिट रिमांड पर साथ ले गई। मामले के बाद स्थानीय पुलिस की कार्रवाई और वांछित आरोपियों की गिरफ्तारी को लेकर सवाल उठ रहे हैं।

हाइलाइट्स:
रीवा, स्टार समाचार वेब
विंध्य के सबसे कुख्यात गांजा तस्कर को उड़ीसा पुलिस रीवा से गत दिवस उठा ले गई है। खास बात यह है कि रीवा पुलिस को इसकी भनक तक नहीं लगी। कहा जा सकता है कि रीवा पुलिस लाठी पीटते रही और सांप हाथ से निकल गया। उड़ीसा पुलिस द्वारा शहर में की गई इस कार्रवाई से आईजी गौरव राजपूत द्वारा चलाये जा रहे आॅपरेशन प्रहार 2.0 पर भी प्रश्न उठने लगे हैं।
जानकारी के अनुसार रीवा का रहने वाला आदित्य मिश्रा कुख्यात गांजा तस्कर है। उसके ऊपर रीवा और मऊगंज में दर्जनों एफआईआर हैं। अलग-अलग थानों में 50 हजार रुपये का इनाम भी घोषित है। बावजूद इसके वह रीवा शहर और जिले में आराम से जिंदगी बिता रहा था, लेकिन रीवा पुलिस उस तक पहुंच नहीं पाई। इसी बीच शनिवार की सुबह उड़ीसा पुलिस की टीम रीवा पहुंची। टीम ने बिछिया थाना क्षेत्र के गड्डी मार्ग रिंग रोड स्थित एक मकान में दबिश दिया और गांजा तस्कर को धर दबोचा। इसके बाद उसे न्यायालय में पेश किया और ट्रांजिट रिमांड पर अपने साथ उड़ीसा ले गई है।
15 क्विंटल गांजा के मामले में था फरार
उड़ीसा पुलिस ने गत माह कार्रवाई करते हुये विंध्य में फैले गांजा तस्करी के नेटवर्क का पर्दाफास किया था। इस दौरान पकड़े गये आरोपियों ने आदित्य मिश्रा निवासी हनुमना का नाम बताया था। तभी से उड़ीसा पुलिस आदित्य की तलाश कर रही थी। गत दिवस उसकी लोकेशन रीवा में मिली और उड़ीसा की क्राइम ब्रांच रीवा पहुंच कर उसे दबोच लिया।
रेप का भी दर्ज है मामला
कुख्यात गांजा तस्कर आदित्य मिश्रा पर रेप का भी आरोप दर्ज है। वह लंबे समय से फरार भी चल रहा है। मनगवां थाना के एक मामले में 30 हजार रुपये और समान थाना में 10 हजार रुपये समेत नईगढ़ी थाना में दर्ज मामले में 10 हजार रुपये का इनाम घोषित है। सवाल यह है कि 50 हजार रुपये का इनाम होने के बाद भी रीवा पुलिस उसे पकड़ क्यों नहीं पाई, जबकि उड़ीसा की क्राइम ब्रांच ने उसे आसानी से दबोच लिया।
बौखलाई हुई है स्थानीय पुलिस
उड़ीसा की क्राइम ब्रांच टीम ने कुख्यात तस्कर को अपनी गिरफ्त में लिया जिसके बाद हनुमना पुलिस ने आनन फानन में छोटे-मोटे कारोबारियों को बौखलाहट में गिरफ्तार किया और बड़े साहब को खुश करने के लिए कार्रवाई दिखा दी।


जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

MP College Admission 2026: ई-प्रवेश दूसरे चरण की अलॉटमेंट लिस्ट जारी, 13 जून तक जमा करें फीस

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह
रक्षाबंधन पर भोपाल और रीवा के बीच सफर करने वाले यात्रियों के लिए बड़ी खुशखबरी। पश्चिम मध्य रेलवे ने 25 से 31 अगस्त तक विशेष ट्रेनें चलाने का ऐलान किया है। साथ ही, रीवा-रानी कमलापति वंदे भारत एक्सप्रेस में 16 कोच लगाए गए हैं। जानिए ट्रेनों का पूरा शेड्यूल, रूट और समय।
भोपाल के बोट क्लब पर राजा भोज मल्टी क्लास नेशनल सेलिंग चैंपियनशिप का समापन हुआ। सीएम डॉ. मोहन यादव ने सभी 230 विधानसभाओं में स्टेडियम बनाने और खेल बजट बढ़ाने की बात कही।
स्वतंत्रता दिवस-2026 के अवसर पर मुख्यमंत्री निवास में आयोजित एक गरिमामय समारोह में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने मध्य प्रदेश पुलिस और होमगार्ड्स के 47 अधिकारियों-कर्मचारियों को राष्ट्रपति के विशिष्ट सेवा पदक, सराहनीय सेवा पदक तथा सर्वोत्तम जीवन रक्षा पदक से अलंकृत कर सम्मानित किया।
मध्यप्रदेश के मुरैना जिले की पोरसा तहसील के नगरा घाट पर आज यानी रविवार की सुबह चीख-पुकार और दहशत के माहौल के साथ शुरू हुई। चंबल नदी के उफान और तेज बहाव के बीच 150 से अधिक यात्रियों और 50 मोटरसाइकिलों को ले जा रहा एक स्टीमर अचानक बीच नदी में बंद हो गया।
मध्यप्रदेश में खाद की बिक्री पर लगाई गई अस्थायी रोक के बाद सरकार ने वितरण शुरू करने की समय-सीमा तय कर दी है। किसान कल्याण एवं कृषि विकास विभाग के अनुसार भारत सरकार के आईएफएमएस पोर्टल पर दर्ज उर्वरक स्टॉक और प्रदेश के खाद विक्रेताओं के वास्तविक भौतिक स्टॉक का मिलान आज रविवार को शाम तक पूरा कर लिया जाएगा।
माधव नेशनल पार्क में स्वतंत्रता दिवस के दिन एक और खुशखबरी आई है। पन्ना से लाई गई मादा बाघिन एमटी-4 ने शावकों को जन्म दिया है, जिसकी एक शावक के साथ पहली तस्वीर सामने आई है। इस नए मेहमान के आगमन के साथ ही रिजर्व में बाघों का कुनबा बढ़कर अब 9 हो गया है।
मध्य प्रदेश उच्च न्यायालय ने 34 करोड़ के धान परिवहन घोटाले पर कड़ा रुख अपनाते हुए पूरे राज्य में व्यापक जांच के निर्देश दिए हैं। फर्जी वाहनों से धान ढुलाई के मामले में सभी जिलों के कलेक्टरों और EOW से रिपोर्ट तलब की गई है।
भोपाल के कोलार रोड पर मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के नेतृत्व में 'कर्मश्री' संस्था द्वारा भव्य तिरंगा यात्रा निकाली गई। प्रधानमंत्री मोदी के विजन और वर्ष 2027 को 'युवा वर्ष' के रूप में मनाने की घोषणा से जुड़ी पूरी विस्तृत रिपोर्ट यहाँ पढ़ें।
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने भोपाल के शौर्य स्मारक में 'हर घर तिरंगा' और 'विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस' पर आयोजित कार्यक्रम को संबोधित किया।
स्वतंत्रता दिवस की 80वीं वर्षगांठ के ऐतिहासिक अवसर पर राजधानी दिल्ली स्थित राष्ट्रपति भवन में आयोजित होने वाला पारंपरिक एट होम समारोह इस बार मध्यप्रदेश की समृद्ध और विविधतापूर्ण जनजातीय संस्कृति के रंगों से सराबोर रहेगा।