रीवा में बारिश और ठंडी हवाओं से तापमान में गिरावट, न्यूनतम पारा 7 डिग्री लुढ़का, अधिकतम 36 डिग्री पहुंचा, अगले सप्ताह तक मौसम सुहावना रहने की संभावना, विभाग ने बारिश और तेज हवाओं की चेतावनी दी

हाइलाइट्स:
रीवा, स्टार समाचार वेब
दो दिनों से उत्तर पूर्व से बह रही हवाओं के बीच जिले में बादलों का डेरा बना रहा, तेज हवाओं के साथ बारिश का दौर चला और 44.5 डिग्री सेल्सियस तापमान वाले जिले में अधिकतम पारा लुढ़क कर 36 डिग्री सेल्सियस जा पहुंचा, तो वहीं न्यूनतम तापमान में भी 7 डिग्री सेल्सियस की बड़ी गिरावट दर्ज हुई है। 24 घंटे पहले न्यूनतम पारा 25.8 डिग्री सेल्सियस था जो शुक्रवार को लुढ़क कर 19.6 डिग्री सेल्सियस जा पहुंचा। मौसम विभाग द्वारा जिले में कहीं-कहीं वर्षा या गरज चमक के साथ बौछार पड़ने की संभावना जताई गई है। शुक्रवार को न्यूनतम तापमान 19.6 डिग्री तथा अधिकतम तापमान 36.5 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड हुआ। मौसम सूत्रों की मानें तो अगले एक सप्ताह तक जिले का मौसम खुशगवार बना रहेगा।
हवाओं का रूख तय करेगा तापमान की दिशा
देखा जाए तो मई माह में जिले में सर्वाधिक गर्मी में पड़ती है तथा अधिकतम तापमान भी काफी ऊपर तक जा पहुंचता है। इस माह में ज्यादातर हवाओं उत्तर पश्चिम से आती है जिसकी वजह से अक्सर दोपहर में लू चलने जैसी स्थिति बनी रहती है। जबकि फिलहाल हवाओं की रूख की वजह से अगला सप्ताह राहत भरा हो सकता है। आपको बता दें कि मई माह सामान्यत: शुष्क रहता है। यहां गौर करने वाली बात यह है कि मई माह में अब तक का सर्वाधिक अधिकतम तापमान 48.2 डिग्री सेल्सियस दो वर्ष पहले 28 मई 2024 को दर्ज हुआ था। आपको बता दें कि मई माह का औसत तापमान 41.6 डिग्री सेल्सियस तथा औसत न्यूनतम तापमान 25.5 डिग्री सेल्सियस तक रहता है। जिससे रातें काफी गर्म रहती है। हालांकि वर्तमान समय पर मौसम राहत भरा बना हुआ है।
हवाओं के साथ बारिश की चेतावनी
मौसम विभाग से मिली जानकारी के अनुसार 24 घंटे के भीतर हवाओं का रूख बदलकर दक्षिण पश्चिम हो गया है। दिन भर लगभग 8 किमी की रफ्तार से हवायें बहती रहती। मौसम के जानकारों ने जिले में कहीं-कहीं या गरज या चमक के साथ बौछार पड़ने की संभावना जताई है। इसके अलावा जिले में 40 से 50 किमी की रफ्तार के बीच झोंकेदार हवा चलने की भी संभावना है। इतना ही नहीं अगले दो दिनों में अधिकतम तापमान में दो डिग्री सेल्सियस की बढ़ोत्तरी के बाद दो से तीन डिग्री सेल्सियस गिरावट आ सकती है।


जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

MP College Admission 2026: ई-प्रवेश दूसरे चरण की अलॉटमेंट लिस्ट जारी, 13 जून तक जमा करें फीस

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह
मध्य प्रदेश में 25 सितंबर 2026 से ‘मुख्यमंत्री सुगम परिवहन सेवा’ की शुरुआत होगी। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव भोपाल से 351 बसों को हरी झंडी दिखाएंगे। जानिए रूट, सुविधाएं और योजना की पूरी जानकारी।
अमरपाटन के निजी स्कूल में फीस बकाया होने पर कक्षा 10वीं के छात्र को परीक्षा से रोकने का आरोप है। विवाद के बाद छात्र और भाई से मारपीट मामले में पुलिस ने एफआईआर दर्ज की।
मैहर के बिगौड़ी गांव में भैयालाल कोल की हत्या के बाद तनाव और भय की चर्चा है। कुछ घरों पर ‘घर बिकाऊ है’ लिखे मिले। पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेजा।
मैहर कलेक्टर कार्यालय में कर्मचारियों की कमी दूर करने सतना से तीन लिपिक भेजे गए। मूल पदस्थापना सतना में रखते हुए अंतर-जिला कार्य व्यवस्था के अधिकार और नियमों को लेकर प्रशासनिक सवाल उठ रहे हैं।
पीएमश्री और सांदीपनि विद्यालयों में सत्र 2026-27 से डिजिटल हॉलिस्टिक प्रोग्रेस कार्ड लागू होगा। विद्यार्थियों के अंक, सीखने की क्षमता, व्यवहार, सामाजिक-भावनात्मक और शारीरिक विकास का समग्र आकलन किया जाएगा।
सतना के भैंसाखाना चौक में मसाला लदा पिकअप 200 केवीए ट्रांसफार्मर से टकरा गया। ट्रांसफार्मर क्षतिग्रस्त होने से बिजली आपूर्ति बाधित हुई। बिजली कंपनी ने ढाई लाख रुपये नुकसान बताया और एफआईआर दर्ज कराई।
मध्य प्रदेश में नए यूपीआई चार्ज (MDR) के विरोध में व्यापारियों का 'नो-UPI डे' प्रदर्शन। भोपाल, इंदौर और जबलपुर में 2000 रुपए से अधिक के यूपीआई भुगतान बंद। जानिए क्या हैं नए नियम और विरोध की वजह।
मध्यप्रदेश के सागर जिले के जहरीली शराब कांड के मुख्य आरोपी और 30 हजार के इनामी बदमाश मनीष लोधी उर्फ यशवंत ठाकुर की बुधवार को पुलिस से मुठभेड़ हो गई। मालथौन थाना क्षेत्र के नोनिया-सेसई रोड घाटी पर हुई मुठभेड़ में मनीष के पैर में गोली लगी।
अदालत ने सीलिंग की प्रक्रिया में बरती जा रही लापरवाही पर कड़ी नाराजगी जताई। सुप्रीम कोर्ट ने स्पष्ट किया कि रहवासी क्षेत्रों में किसी भी प्रकार की व्यावसायिक गतिविधियां नहीं होनी चाहिए और सीलिंग या डिमोलिशन की कार्रवाई बिना किसी रुकावट के जारी रहेगी।
दतिया विधानसभा सीट से कांग्रेस विधायक घनश्याम सिंह के निर्वाचन को जबलपुर हाईकोर्ट में चुनौती दी गई है। भाजपा नेता ने चुनावी शपथपत्र में 1991 के आपराधिक मामले की जानकारी छिपाने का आरोप लगाया है।