रीवा जिले के त्योंथर क्षेत्र में पत्नी की हत्या कर शव को खेत में दफनाने वाले फरार आरोपी देवमुनि मांझी को पुलिस ने 9 महीने बाद उत्तर प्रदेश के घूरपुर से गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी पर 20 हजार रुपए का इनाम घोषित था। हत्या में पुत्री की भी संलिप्तता सामने आई है, जो अब भी फरार है।

उत्तर प्रदेश से आरोपी गिरफ्तार, 20 हजार रुपए घोषित था इनाम
रीवा, स्टार समाचार वेब
चरित्र संदेह पर पत्नी की हत्या कर शव को दफनाने वाले आरोपी को आखिरकार पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी पर डीआईजी की ओर से 20 हजार रुपये इनाम घोषित किया गया था। पूछताछ के बाद आरोपी को न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया गया है। वहीं इस मामले में मृतिका की पुत्री की तलाश की जा रही है। आरोपी करीब 9 माह से उत्तर प्रदेश के घूरपुर में फरारी काट रहा था।
पुलिस ने बताया कि रामवती मांझी अपने पति देवमुनि मांझी व पुत्री के साथ जेल रोड त्योंथर स्थित एक खेत पर रहती थी। खेत पर सब्जी की खेती कर अपना जीवनयापन करती थी। 11 अक्टूबर 2024 को रामवती का पुत्र अभिलाष मांझी खेत पर गया तो वह नही मिली। बहन से पूछा तो बताई कि मां को पापा प्रयागराज छोड आए हैं। कई दिनों तक पुत्र अपनी मां की पता तलाश करता रहा। लेकिन उसका कहीं पता नहीं चला। इसके बाद वह 19 अक्टूबर को थाना पहुंच कर गुमशुदगी की शिकायत दर्ज कराया। जिसके बाद उसकी बहन और पिता गायब हो गये। लिहाजा पुलिस ने जांच पड़ताल शुरू किया तो महिला का शव खेत में ही दफन पाया गया। शव बरामद कर पुलिस ने हत्या का प्रकरण दर्ज किया और पिता-पुत्री को आरोपी बनाया। घटना के बाद से ही महिला का पति देवमुनि माझी पुत्र मैकूलाल माझी 59 वर्ष निवासी वार्ड 7 त्यौथर फरार चल रहा था। जिस पर डीआईजी ने 20 हजार रुपये का इनाम घोषित किया था। इस दौरान पुलिस को पता चला कि आरोपी घूरपुर उत्तर प्रदेश में फरारी काट रहा है। लिहाजा बीती रात पुलिस वहां दबिश दी और आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।
ऐसे किया था हत्या
पूछताछ में आरोपी ने बताया कि उसे पत्नी पर चरित्र संदेह था। जिसे लेकर आये दिन झगड़े होते थे। यही वजह है कि वह घटना दिनांक को अपनी पत्नी की हत्या किया और बाद में शव को जेसीबी से गड्ढा खोद कर खेत में ही दफना दिया था। बाद में ट्रेक्टर की मदद से खेत की जुताई कर मिट्टी गड्ढे में डाल दिया था, जिससे किसी को पता न चले।
पुत्री ने किया था सहयोग
हत्या करने में आरोपी की पुत्री ने भी सहयोग किया था। लिहाजा पुलिस ने उसे भी आरोपी बनाया है। हालांकि अभी पुत्री फरार है, जिसकी तलाश की जा रही है। उसे पकड़ने के लिये संभावित ठिकानों पर दबिश दी जा रही है। पुलिस ने दावा किया है कि जल्द ही आरोपी पुत्री को भी गिरफ्तार कर लिया जायेगा।
9 माह पूर्व क्षेत्र में एक महिला की हत्या हुई थी। पति ने ही हत्या करने के बाद उसके शव को गड्ढे में दफना दिया था। आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है, जिसे न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया गया है। आरोपी पर 20 हजार रुपये का इनाम घोषित था।
पवन शुक्ला, थाना प्रभारी सोहागी


जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

आहत जनता को राहत...निचले स्तर पर आई थोक महंगाई

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह
हनुमान जयंती 2026 के अवसर पर आज मध्य प्रदेश के भोपाल में यातायात प्रभावित रहेगा. शाम 4 बजे से ट्रैफिक पूरी तरह से प्रभावित रहेगा. मध्य प्रदेश ट्रैफिक पुलिस ने भोपाल के लिए रूट डायवर्जन प्लान जारी किया है. घर से निकलने से पहले डायवर्टेड रूट के बारे में जरूर जान लें.
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने वाराणसी में काशी विश्वनाथ कॉरिडोर का भ्रमण किया। सिंहस्थ-2028 के लिए क्राउड मैनेजमेंट और सुशासन को लेकर MP-UP के बीच नई रणनीति तैयार।
रीवा-छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस एक्सप्रेस को नियमित करने की मंजूरी मिल गई है। चार साल से एक्सटेंशन पर चल रही ट्रेन जल्द नियमित होगी, जिससे यात्रियों को बड़ी राहत मिलने की उम्मीद है।
रीवा के लोही गांव में वृद्ध महिला की बेरहमी से हत्या कर सिर काटकर ले जाया गया। पुलिस ने सर्च में सिर बरामद किया, मामले की जांच जारी है और आरोपियों की तलाश की जा रही है।
रीवा में अमहिया रोड चौड़ीकरण से पहले प्रशासन सख्त हुआ। करीब 200 दुकानें प्रभावित हैं। दुकानदारों को स्वयं अतिक्रमण हटाने के निर्देश दिए गए, अन्यथा बुलडोजर कार्रवाई की चेतावनी दी गई है।
सिंगरौली के मुहेर गांव में नल-जल योजना विफल होने से ग्रामीण दूषित पानी पीने को मजबूर हैं। जल संकट गहराने से बीमारियों का खतरा बढ़ा, प्रशासन की अनदेखी पर लोगों में भारी आक्रोश है।
सिंगरौली के मुहेर गांव में नल-जल योजना विफल होने से ग्रामीण दूषित पानी पीने को मजबूर हैं। जल संकट गहराने से बीमारियों का खतरा बढ़ा, प्रशासन की अनदेखी पर लोगों में भारी आक्रोश है।
रामनगर सीएचसी में ब्लड स्टोरेज सेंटर का लाइसेंस खत्म होने से मरीजों को सतना तक 70 किमी जाना पड़ रहा है। संसाधनों की कमी से सुविधा शुरू नहीं हो सकी, जिससे गंभीर मरीजों को परेशानी हो रही है।
सतना के उचेहरा में मजदूरी मांगने पर अधेड़ की बेरहमी से हत्या कर दी गई। आरोप है कि पहले शराब पिलाई गई और फिर पीट-पीटकर घायल किया गया, जिसकी अस्पताल में मौत हो गई।
रीवा संभाग में गेहूं उत्पादन 4.19 लाख एमटी अनुमानित है। सतना और रीवा आगे हैं, जबकि मऊगंज और सिंगरौली पीछे। पंजीकृत किसानों में से केवल आधे ही समर्थन मूल्य पर उपज बेच पाएंगे।