रीवा के मऊगंज में लकड़ी घोटाला उजागर, ट्रक चालक समेत दो आरोपी गिरफ्तार। दो आरक्षक लाइन अटैच, थाना प्रभारी की भूमिका संदिग्ध। 18 लाख की लकड़ी खुर्द-बुर्द, मास्टरमाइंड अब भी फरार।

हाइलाइट्स:
रीवा, स्टार समाचार वेब
कोलकाता से उत्तर प्रदेश जा रही ट्रक में लोड कीमती लकड़ी की खेप को खुर्द-बुर्द करने का मामला सामने आया है। इसमें ट्रक चालक समेत पुलिसकर्मियों की भूमिका सामने आई है। मामला मऊगंज के रकरी गांव का है। जानकारी होने पर पुलिस अधीक्षक मऊगंज ने दो आरक्षकों को लाइन अटैच कर दिया है। वहीं उनके निर्देश पर चालक समेत एक अन्य आरोपी को गिरफ्तार करते हुये एफआईआर दर्ज की गई है। जबकि मास्टर माइंड की तलाश की जा रही है।
जानकारी के अनुसार ट्रक क्रमांक पीबी 07 एस 8251 में कीमती लकड़ी की खेप कोलकाता से लोड कर उत्तर प्रदेश के बरेली रवाना की गई थी। लेकिन ट्रक चालक यशपाल सिंह ने बरेली पहुंचने से पहले ही ट्रक को मऊगंज थाना क्षेत्र के रकरी गांव में एक ढाबा के पीछे खड़ा कर दिया। इसके बाद इसमें लोड कीमती लकडी की खेप को हाइड्रा की मदद से नीचे उतरवा दिया। बाद में ट्रक लेकर घूरपुर पहुंच गया। जहां उसने लकड़ी लूटने की जानकारी ट्रांसपोर्टर को दी। लिहाजा ट्रांसपोर्टर ने मऊगंज पुलिस अधिकारियों से संपर्क किया और घटना से अवगत कराया। पुलिस ने जांच किया तो पता चला कि ट्रक चालक यशपाल सिंह ने अपने साथी मोहम्मद शाहिद और बिहार निवासी चंदन जयसवाल के साथ मिलकर लकड़ी को खुर्द बुर्द करने का प्रयास किया था। लिहाजा पुलिस ने अपराध क्रमांक 150/26 में धारा 316(3) के तहत अपराध दर्ज किया और चालक यशपाल सिंह समेत मोहम्मद शाहिद को गिरफ्तार कर लिया। जबकि मास्टर माइंड चंदन जायसवाल अब भी फरार है, जिसकी तलाश की जा रही है।
थाना प्रभारी की भूमिका संदिग्ध
इस पूरे मामले में थाना प्रभारी संदीप भारतीय की भूमिका भी संदिग्ध नजर आ रही है। सूत्रों की माने तो वाकया की जानकारी थाना प्रभारी को भी थी, उन्हीं के निर्देश पर उक्त पुलिसकर्मी काम तमाम होने तक मौके पर डटे रहे। बाद में ट्रक रवाना होते ही थाना पहुंच गये। अब इस मामले में पुलिसकर्मियों को तो लाइन अटैच कर दिया गया है, लेकिन थाना प्रभारी को बचा लिया गया है। जानकारों का कहना है कि पुलिस आरक्षकों की कॉल डिटेल खंगाली जाये तो सारे सच सामने आ जायेंगे।
ढाबा के पीछे उतार दिये थे लकड़ी
जांच में सामने आया है कि ट्रक चालक ने चंदन जायसवाल से संपर्क कर हनुमना थाना क्षेत्र के रकरी गांव पहुंचा और चंदन ढाबा के पीछे ट्रक को खड़ा किया, इसके बाद ट्रक में लोड लकड़ी को हाइड्रा की मदद से उतार दिया था। बाद में ट्रांसपोर्टर को लकड़ी लूटने की गलत जानकारी दी थी। ट्रक में करीब 18 लाख रुपये की लकड़ी लोड थी, जिसका पश्चिम बंगाल के फारेस्ट विभाग ने ट्रांजिट पास भी जारी किया था।
पुलिस कर्मियों ने कर ली थी सेटिंग
सूत्रों की माने तो जब ट्रक से रकरी गांव में ढाबा के पीछे लकड़ी की खेप अनलोड की जा रही थी, तभी डॉयल 112 से पुलिस मौके पर पहुंच गई। 19 मार्च को शाम करीब साढ़े 3 बजे पुलिसकर्मी मौके पर पहुंचे और रात 9 बजे तक मौके पर ही खड़े रहे। इस दौरान वरिष्ठ अधिकारियों को कोई जानकारी नहीं दी। बाद में सेटिंग कर ट्रक को जाने दिया गया। हालांकि बाद में यह पूरा मामला सामने आ गया, जिसके बाद मौके पर मौजूद आरक्षक शशिकांत रजक और सुरेश यादव को पुलिस अधीक्षक दिलीप सोनी ने लाइन हाजिर कर दिया है।
कोलकाता से लकड़ी लोड कर एक ट्रक बरेली उत्तर प्रदेश जाने के लिये निकला था। लेकिन रास्ते में ही ट्रक चालक ने कुछ लोगों के साथ मिलकर लकड़ी को खुर्द बुर्द कर दिया था। इसकी एफआईआर थाना में दर्ज की गई है। चालक समेत एक अन्य को गिरफ्तार भी कर लिया गया है। मामले में दो आरक्षकों को लाइन अटैच किया गया है। इन आरक्षकों ने समय से मामले की जानकारी अधिकारियों को नही दी थी।
-विक्रम सिंह, एएसपी मऊगंज


जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

आहत जनता को राहत...निचले स्तर पर आई थोक महंगाई

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह
उत्तर भारत में इन दिनों गर्मी का प्रकोप देखने को मिल रहा है। देश के कई राज्य भीषण गर्मी से तप रहे हैं। उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश, हरियाणा से लेकर राजस्थान और महाराष्ट्र के कई जिलों में लोगों का गर्मी से बुरा हाल रहा। यूपी का बांदा 46.7 के साथ और एमपी का राजगढ़ जिला 45 डिग्री के साथ सबसे गर्म शहर रहा।
भोजशाला मामले में MP के पूर्व CM दिग्विजय सिंह ने हाईकोर्ट के फैसले को अस्पष्ट बताते हुए कहा कि ASI को मंदिर के सबूत नहीं मिले। वहीं भोज उत्सव समिति ने दिग्विजय सरकार पर पूजा प्रतिबंधित करने का आरोप लगाया है। पढ़ें पूरी खबर।
भोपाल में रिटायर्ड जज गिरिबाला सिंह की बहू ट्विशा शर्मा सुसाइड केस में नया मोड़। मायके वालों ने शव लेने से किया इनकार, दिल्ली AIIMS में दोबारा पोस्टमार्टम की मांग को लेकर सीएम हाउस के सामने किया प्रदर्शन।
मध्यप्रदेश के ग्वालियर जिले के डबरा के जंगीपुरा रोड स्थित मदरसा रोड पर देर रात एक इलेक्ट्रॉनिक दुकान और मकान में भीषण आग लग गई। आग इतनी तेजी से फैली कि दुकान में रखे इलेक्ट्रॉनिक सामान और एसी रिपेयरिंग के सिलेंडरों में धमाके होने लगे। धमाकों से पूरे इलाके में दहशत फैल गई।
मध्य प्रदेश की मोहन सरकार ने प्रदेश के अफसर और कर्मचारियों के अवकाश नियमों में बड़ा बदलाव किया है। दरअसल, वित्त विभाग द्वारा मप्र सिविल सेवा अवकाश नियम 2025 के तहत अवकाश मंजूरी के अधिकारों को विभाजित कर दिया है।
मध्यप्रदेश के देवास जिले के पीपलरावा थाना क्षेत्र में बैराखेड़ी गांव के समीप प्याज से भरा एक मिनी ट्रक मोड़ पर अनियंत्रित होकर पलट गया। हादसे में ट्रक के ऊपर सो रहे तीन मजदूरों की मौत हो गई। दो अन्य लोग घायल हो गए।
सुबह से ही श्रद्धालुओं का उत्साह देखते बन रहा था। ढोल-नगाड़ों, बैंड-बाजों और जयघोष के साथ श्रद्धालुओं ने भोजशाला परिसर में प्रवेश किया। महिलाएं, युवा, बुजुर्ग और बच्चे हाथों में मां सरस्वती के चित्र और धार्मिक ध्वज लिए पहुंचे।
मध्यप्रदेश के रतलाम में आज भीषण टेन हादसा हो गया। राहत की बात यह है कि सभी यात्रियों को सुरक्षित उतार लिया गया। दरअसल, दिल्ली निजामुद्दीन की ओर जा रही राजधानी एक्सप्रेस (12431) के दो कोच में रविवार सुबह आग लगने से अफरा-तफरी मच गई।
दमोह (तेंदूखेड़ा) के आईईएस पब्लिक स्कूल में शिक्षिका की कथित मारपीट के शिकार 9 वर्षीय छात्र काव्य नामदेव की भोपाल एम्स में मौत। परिजनों ने शव के साथ एसपी ऑफिस घेरा, SIT करेगी जांच।
भोपाल के DPI परिसर में शिक्षक भर्ती परीक्षा-2025 के अभ्यर्थियों का उग्र प्रदर्शन। पदवृद्धि और जॉइनिंग की मांग पर अड़े वर्ग 2-3 के परीक्षार्थी। तेज धूप में महिला अभ्यर्थी की तबीयत बिगड़ी।