रोहतक में पुलिस साइबर सेल के ASI संदीप ने आत्महत्या की। तीन पेज के सुसाइड नोट में दिवंगत IPS अधिकारी Y पूरण कुमार पर भ्रष्टाचार और जातिवाद के गंभीर आरोप लगाए। हरियाणा पुलिस में हड़कंप।

हाइलाइट्स
रोहतक. स्टार समाचार वेब.
हरियाणा पुलिस विभाग में एक बार फिर सनसनी फैल गई है। चंडीगढ़ में हाई-प्रोफाइल एडीजीपी वाई पूरण कुमार की आत्महत्या का मामला अभी थमा भी नहीं था कि रोहतक में साइबर सेल के एक असिस्टेंट सब-इंस्पेक्टर (ASI) ने खुद को गोली मारकर जान दे दी है।
मंगलवार दोपहर, रोहतक पुलिस की साइबर सेल में तैनात ASI संदीप का लहूलुहान शव लाढ़ोत-धामड़ रोड पर एक मकान में मिला। प्रथम दृष्टया यह आशंका जताई जा रही है कि उन्होंने अपनी कनपटी पर गोली मारकर आत्महत्या की है। मौके पर पहुंचे डीएसपी गुलाब सिंह ने बताया कि अंतिम पुष्टि परिजनों के बयान और एफएसएल टीम की जांच के बाद ही हो पाएगी।
जानकारी के अनुसार, संदीप एसपी कार्यालय स्थित साइबर सेल में कार्यरत थे। पुलिस को सूचना मिलने पर जब वे मौके पर पहुंचे, तो मृतक का शव चारपाई के पास पड़ा था और उनकी सर्विस रिवाल्वर भी वहीं मिली।
तीन पेज का सुसाइड नोट और वीडियो संदेश बरामद
पुलिस ने घटनास्थल से तीन पेज का एक सुसाइड नोट और एक वीडियो मैसेज बरामद किया है। इस नोट में ASI संदीप ने दिवंगत आईपीएस अधिकारी वाई. पूरण कुमार पर गंभीर भ्रष्टाचार के आरोप लगाए हैं।
संदीप ने दावा किया है कि पूरण कुमार एक भ्रष्ट अधिकारी थे और उनके पास पूरण कुमार के खिलाफ कई सबूत मौजूद थे। उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि पूरण कुमार ने गिरफ्तारी के डर से आत्महत्या की। इसके अलावा, संदीप ने पूरण कुमार पर जातिवाद का इस्तेमाल कर पुलिस सिस्टम को 'हाईजैक' करने का भी आरोप लगाया है।
अपने सुसाइड नोट में संदीप ने अपनी 'शहादत' के माध्यम से इस पूरे मामले की गहन जांच की मांग की है और कहा है कि पूरण परिवार को बख्शा नहीं जाना चाहिए। यह घटना आईपीएस पूरण कुमार की आत्महत्या के ठीक सात दिन बाद हुई है, जिसने हरियाणा पुलिस महकमे में एक और भूचाल ला दिया है।

जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

आहत जनता को राहत...निचले स्तर पर आई थोक महंगाई

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह
मध्य पूर्व में चल रहे युद्ध के कारण ईरान के नियंत्रण में आए होर्मुज स्ट्रेट को फिर से खोलने की मांग भारत ने मजबूती से रखी। विदेश सचिव विक्रम मिस्री ने ब्रिटेन द्वारा आयोजित एक बहुपक्षीय बैठक में कहा कि भारत इस संघर्ष में जलमार्ग पर अपने नागरिकों को खोने वाला एकमात्र देश है।
बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को लेकर बड़ा प्रशासनिक और राजनीतिक फैसला सामने आया है। गृह विभाग की अधिसूचना के अनुसार, वे मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा देकर राज्यसभा सदस्य के रूप में शपथ लेंगे। इस फैसले ने राज्य की राजनीति में नई हलचल पैदा कर दी है।
इंडोनेशिया के उत्तरी मोलुक्का प्रांत में गुरुवार को भूकंप के भीषण झटके महसूस किए गए। यूएसजीसी के अनुसार, रिक्टर पैमाने पर भूकंप की तीव्रता 7.8 मापी गई है। भूकंप का केंद्र टेरनाटे क्षेत्र के पास उत्तरी मोलुक्का सागर में था। जमीन से केवल 10 किलोमीटर नीचे, जिससे झटके अधिक विनाशकारी महसूस हुए।
अमेरिका की अंतरिक्ष एजेंसी- नेशनल एयरोनॉटिक्स एंड स्पेस एडमिनिस्ट्रेशन (नासा) ने अगले कुछ वर्षों में चांद पर एक स्थायी बेस स्थापित करने की योजना रखी है। बीते हफ्ते ही एजेंसी ने अगले एक दशक के चांद से जुड़े मिशन्स का रोड मैप सामने रखा था।
कुवैत में अलग-अलग घटनाओं में जान गंवाने वाले 20 भारतीयों के पार्थिव शरीर एक विशेष उड़ान से कोच्चि एयरपोर्ट पहुंचे। मिडल ईस्ट में जारी युद्ध की वजह से विमान सेवाओं में आए व्यवधान के चलते इन शवों को भारत लाने में काफी देरी हुई।
भारत की 16वीं और स्वतंत्रता के बाद आठवीं जनगणना का पहला चरण आज यानी एक अप्रैल से शुरू हो रहा है। यह दुनिया का अब तक का सबसे बड़ा जनगणना अभियान होगा, जो पहली बार पूरी तरह से डिजिटल माध्यमों से संचालित किया जाएगा।
जम्मू-कश्मीर के गांदरबल जिले में सेना के साथ मुठभेड़ में एक आतंकवादी मारा गया। अरहामा इलाके में आतंकियों और सुरक्षाबलों के बीच कई घंटों से मुठभेड़ होने की सूचना है। इलाके में आतंकियों की मौजूदगी के इनपुट मिलने के बाद सुरक्षाबलों ने मोर्चा संभाल लिया है।
आज यानी एक अप्रैल से नए वित्त वर्ष की शुरुआत के साथ ही सरकार ने बड़ा झटका दिया है। कॉमर्शियल गैस सिलेंडर 218 रुपए तक महंगा हो गया है। सरकारी तेल कंपनियों ने इसके दाम अचानक बढ़ा दिए हैं। इसके अलावा अब रेल टिकट 8 घंटे पहले तक ही कैंसिल कर पाएंगे।
01 अप्रैल 2026 का राशिफल। जानें अपनी राशि के अनुसार करियर, स्वास्थ्य और प्रेम जीवन का हाल। क्या कहते हैं आपके सितारे?
कांग्रेस की वरिष्ठ नेता सोनिया गांधी को सर गंगा राम अस्पताल से छुट्टी मिल गई है। सिस्टेमिक इन्फेक्शन के इलाज के बाद वे अब पूरी तरह स्वस्थ हैं।