नागौद के रौंड तेंदूपत्ता फड़ के बंद होने से 67 मजदूरों की आजीविका प्रभावित हुई है। वन विभाग पर शिकायत दबाने और सीएम हेल्पलाइन में भ्रामक जानकारी देकर मामले की लीपापोती करने के आरोप लगे हैं।

हाइलाइट्स:
सतना, स्टार समाचार वेब
सतना जिले के नागौद विकासखंड अंतर्गत सिंहपुर वन परिक्षेत्र के रौंड तेंदूपत्ता फड़ को लेकर विवाद गहरा गया है। वन विभाग के स्थानीय अमले और ठेकेदार की कथित मनमानी के कारण यह फड़ पिछले कई दिनों से बंद पड़ा है। इसके चलते इस सीजन में फड़ पर काम करने वाले करीब 67 आदिवासी और ग्रामीण मजदूरों के सामने अचानक आजीविका का गंभीर संकट खड़ा हो गया है। दूसरी ओर, इस मामले को दबाने के लिए प्रशासनिक स्तर पर लीपापोती के आरोप भी सामने आ रहे हैं। शिकायतकर्ता संजय शुक्ला का आरोप है कि वन विभाग के अधिकारियों ने सीएम हेल्पलाइन में दर्ज शिकायत को जबरन बंद कराने के उद्देश्य से अपने जांच प्रतिवेदन में भ्रामक और तथ्यहीन जानकारियां प्रस्तुत की हैं, जो जमीनी हकीकत से पूरी तरह परे हैं।
लाखों गड्डियों का उठाव, फिर भी काम ठप
प्राथमिक लघु वनोपज सहकारी समिति शिवराजपुर के अंतर्गत रौंड फड़ संचालित होता है। इस वर्ष (सीजन 2026-27) फड़ मुंशी अमिता बाई पांडेय के माध्यम से क्षेत्र के संग्रहकर्ताओं से लगभग 1 लाख 25 हजार गड्डी तेंदूपत्ता का संग्रहण कराया गया था। आरोप है कि संग्रहण कार्य पूरा होने के बाद शुरूआत में ठेकेदार द्वारा पत्तों का उठाव (परिदान) करने से साफ मना कर दिया गया। जब संग्रहकर्ताओं और मजदूरों ने इसका विरोध किया और मामले की शिकायतें कीं, तो दबाव में आकर विभाग ने पत्तों का उठाव तो करवा लिया, लेकिन फड़ को दोबारा सुचारू रूप से चालू नहीं किया। इसके बाद से ही मजदूर काम से वंचित हैं।
क्या थी सीएम हेल्पलाइन की शिकायत?
शिकायतकर्ता संजय शुक्ला ने हेल्पलाइन में दर्ज शिकायत में कहा था कि वन विभाग के अधिकारियों की लापरवाही के कारण तेंदूपत्ते की समय पर गिनती नहीं की जा रही है। इससे गरीब संग्रहकतार्ओं और मजदूरों को भारी आर्थिक नुकसान उठाना पड़ रहा है। उन्होंने इस पूरे तंत्र की निष्पक्ष जांच और मजदूरों के भुगतान को लेकर शीघ्र निराकरण की मांग की थी।
कागजों पर 'दो दिन' का निलंबन हकीकत में हफ्तों से ताला
शिकायत के बाद वन विभाग ने जो आधिकारिक जवाब और निराकरण प्रतिवेदन प्रस्तुत किया है, वह विभाग की कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल खड़े करता है। विभाग की ओर से कहा गया है कि चालू सीजन में रौंड फड़ से खराब और गुणवत्ताहीन तेंदूपत्ता आने की शिकायत समिति के पालक अधिकारी और क्रेता प्रतिनिधि ने की थी। इस शिकायत के आधार पर जिला वनोपज यूनियन सतना के प्रबंध संचालक ने जांच के निर्देश दिए।उप वन मंडल अधिकारी ने 21 मई 2026 को फड़ का औचक निरीक्षण किया और कमियां पाए जाने पर फड़ को आगामी आदेश तक मात्र दो दिन के लिए बंद रखने की कार्रवाई की थी।
जांच की मांग पर अड़े ग्रामीण
विभाग के इस दावे को शिकायतकर्ता और स्थानीय मजदूरों ने पूरी तरह झूठा करार दिया है। संजय शुक्ला का कहना है कि फड़ दो दिन नहीं बल्कि कई दिनों से लगातार बंद है और आज भी वहां सन्नाटा पसरा हुआ है। उन्होंने आरोप लगाया कि अधिकारी केवल अपनी कमियों को छिपाने और शिकायत को 'स्पेशल क्लोज' (विशेष श्रेणी में बंद) कराने के लिए कागजी खेल खेल रहे हैं।


जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

MP College Admission 2026: ई-प्रवेश दूसरे चरण की अलॉटमेंट लिस्ट जारी, 13 जून तक जमा करें फीस

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह 2-3 अक्टूबर को भोपाल दौरे पर रहेंगे। वे भेल मैदान में गोपालक सम्मेलन, नए आपराधिक कानूनों की प्रदर्शनी और IISER परिसर का शिलान्यास करेंगे।
मध्य प्रदेश भाजपा के नए प्रभारी बिप्लब कुमार देब ने भोपाल में कोर कमेटी और पदाधिकारियों की बैठक ली। उन्होंने नेताओं के स्वागत में जेसीबी से फूल बरसाने पर रोक लगाने और 3 महीने के भीतर गुटबाजी खत्म करने के निर्देश दिए हैं।
मध्यप्रदेश में शिक्षकों का आंदोलन हुआ उग्र। टीईटी अनिवार्यता, ई-अटेंडेंस और वरिष्ठता जैसी 3 सूत्रीय मांगों को लेकर भोपाल के नीलम पार्क में प्रदर्शन। 2 अक्टूबर को प्रदेशभर में होगा उपवास और सत्याग्रह।
उज्जैन शाही मस्जिद विवाद पर जमीयत उलमा मप्र के अध्यक्ष हाजी मोहम्मद हारून ने कोर्ट में तथ्य छिपाने, सड़क चौड़ीकरण के लिए तीन फीट जमीन के वैकल्पिक उपायों और गिरफ्तारियों पर तीखे सवाल उठाए हैं।
मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने नई दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने राज्य के विकास कार्यों, ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट 2027 और 'सेवा संकल्प अभियान' की जानकारी दी।
इंदौर के भागीरथपुरा दूषित पेयजल मामले में आयोग की रिपोर्ट सामने आ गई है। लापरवाही और देरी के कारण 36 से अधिक लोगों की मौत के लिए 8 अधिकारियों को दोषी ठहराया गया है, जबकि जनप्रतिनिधियों को क्लीन चिट मिल गई है।
मध्य प्रदेश में नशे के अवैध कारोबार पर लगाम कसने के लिए मुख्यमंत्री मोहन यादव ने सख्त निर्देश दिए हैं। स्कूल-कॉलेजों के आसपास निगरानी, हॉट स्पॉट की पहचान और हेल्पलाइन नंबर जैसी अहम जानकारियों के साथ पूरी रिपोर्ट पढ़ें।
कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने गुरुवार को मध्य प्रदेश के बालाघाट जिले के जगला गांव का दौरा किया। उन्होंने कुपोषण और मलेरिया से जान गंवाने वाले आदिवासी बच्चों के परिवारों से मुलाकात कर उनका हाल जाना।
मध्य प्रदेश में विधानसभा चुनाव 2028 में होने हैं। चुनाव में अभी दो वर्ष से अधिक का समय बाकी है, लेकिन कांग्रेस अभी से तैयारी में जुट गई है। लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी एक पखवाड़े के भीतर दूसरी बार मध्य प्रदेश आ रहे हैं। वह आज बालाघाट के बैहर विकासखंड के जागला गांव में कुपोषण, मलेरिया और खसरा से प्रभावित बैगा आदिवासी बच्चों के परिजनों से मुलाकात करेंगे।
विश्व प्रसिद्ध बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व में नए पर्यटन सत्र का गुरुवार को उत्साहपूर्ण आगाज हुआ। पर्यटन सत्र के पहले दिन ताला, मगधी और खितौली गेट को आकर्षक ढंग से सजाया गया। पार्क प्रबंधन और वन विभाग के अधिकारियों ने पर्यटकों का पारंपरिक अंदाज में स्वागत किया।