सतना और मैहर में आरटीई के तहत सत्र 2026-27 की 297 सीटें अब भी खाली हैं। दो चरणों की ऑनलाइन लॉटरी के बाद भी अपेक्षित दाखिले नहीं हुए, जिससे योजना की प्रभावशीलता और विभागीय कार्यप्रणाली पर सवाल उठ रहे हैं।

हाइलाइट्स:
सतना, स्टार समाचार वेब
शिक्षा के अधिकार के तहत दाखिला लेने की रूचि में कमी नजर आने लगी है। आंकडेÞ भी इसी ओर इशारा कर रहे हैं। दो-दो चरणों के बाद भी दो सैकड़ा से भी अधिक सीट खाली रह गर्इं। माना जा रहा है कि इन खाली रह गई सीटों के लिए आगे कोई चरण नहीं आएगा ऐसे में सवाल उठता है कि इन खाली सीटों का क्या होगा।
जानकारी के मुताबिक बडेÞ प्राइवेट स्कूलों में मुफ्त पढ़ाई का सपना दिखाने वाली राइट टू एजुकेशन योजना विंध्य के दो बड़े जिलों में दम तोड़ती नजर आ रही है। सत्र 2026-27 के लिए आॅनलाइन लॉटरी के दोनों चरण खत्म हो चुके हैं लेकिन हकीकत डराने वाली है। सतना और नवगठित मैहर जिले को मिलाकर 297 सीटें अब भी खाली पड़ी हैं। सतना जिला में सर्वाधिक 2 सौ 75 और मैहर जिला में मात्र 22 सीट खाली हैं। जबकि पहले चरण में क्रमश: 536 और 132 खाली थी। इसी क्रम में दोनोें जिलो में लॉटरी खुलने के बाद कुल 16 विद्यार्थियों ने दाखिला लिया। चमकते विज्ञापनों और दावों के बीच बड़ा सवाल यह है कि जब इन सीटों के लिए हजारों गरीब परिवार कतार में थे, तो ये सीटें खाली क्यों रह गईं? क्या यह पेरेंट्स का मोहभंग है या फिर शिक्षा विभाग के सुस्त सिस्टम का बड़ा फेलियर?
कार्यप्रणाली पर सवालिया निशान
नए जिले मैहर में 1 हजार 1 सौ 33 सीटों में से अब सिर्फ 22 सीटें खाली बची हैं। यानी योजना का लाभ अंतिम छोर के बच्चे तक पहुंचाने में मैहर सफल रहा। जबकि सतना जिले में 3 हजार सौ 96 सीटों का बड़ा कोटा था लेकिन दूसरे राउंड के बाद भी 275 सीटें खाली रह जाना विभाग की कार्यप्रणाली पर बड़ा सवालिया निशान है। शहर के चंद नामी स्कूलों को छोड़ दें तो कस्बाई और ग्रामीण इलाकों के प्राइवेट स्कूलों में सन्नाटा पसरा है।
कुल आरक्षित सीटें
सतना: 3096
मैहर: 1133
राउंड-1 के बाद खाली सीटें
सतना: 536
मैहर: 132
राउंड-2 के बाद खाली सीटें
सतना: 275
मैहर: 22
मैहर जिला पर नजर
ब्लाक स्कूल कुल आवंटित दाखिला
अमरपाटन 23 32 03
मैहर 28 60 03
रामनगर 10 18 02
सतना जिला पर नजर
ब्लाक स्कूल कुल आवंटित दाखिला
मझगवां 17 21 00
नागौद 19 23 02
रामपुर 23 30 00
सोहावल 110 169 14
उचेहरा 15 18 00

मध्य प्रदेश शासन के गृह विभाग ने 150 पुलिस निरीक्षकों (TI) को डीएसपी (DSP) के पद पर पदोन्नत किया है। 10 सितंबर 2026 को जारी आदेश और नई पदस्थापना की पूरी जानकारी यहाँ पढ़ें।
मध्य प्रदेश सरकार ने 2004 बैच के अनुभवी आईपीएस अधिकारी इरशाद वली को सागर रेंज का नया आईजी नियुक्त किया है। जानिए उनके अब तक के करियर, अनुभव और सागर में उनकी चुनौतियों के बारे में विस्तार से।
मध्य प्रदेश STF ने भोपाल में फर्जी दस्तावेजों के जरिए पासपोर्ट बनवाने वाले इंटरनेशनल नेटवर्क का खुलासा किया है। एक ही पते से 70 से अधिक संदिग्ध पासपोर्ट जारी होने और असम-पश्चिम बंगाल कनेक्शन की पूरी खबर पढ़ें।
रीवा में नौ महीने से पेंशन नहीं मिलने से परेशान रिटायर्ड कर्मचारी कॉलेज की छत पर चढ़ गया। आत्महत्या की कोशिश से हड़कंप मच गया। प्राचार्य ने समझाइश देकर उसे नीचे उतारा, पेंशन प्रकरण भोपाल भेजा गया।
रीवा के श्याम शाह मेडिकल कॉलेज में स्टाइपेंड बढ़ाने की मांग को लेकर सभी इंटर्न डॉक्टर दूसरे दिन भी हड़ताल पर रहे। मेडिकल टीचर एसोसिएशन ने समर्थन किया, ओपीडी सेवाएं बंद रहीं, भोपाल लाठीचार्ज का विरोध हुआ।
उज्जैन में सड़क चौड़ीकरण के दौरान सती गेट के खड़े हनुमान मंदिर को हटाने के प्रयास पर विवाद गहरा गया है। साध्वी हर्षानंद गिरि ने सरकार को 2 दिन का अल्टीमेटम दिया है। जानें पूरी खबर, IIT इंदौर की जांच और सोशल मीडिया के जरिए उमड़ रही भीड़ की रिपोर्ट।
कमिश्नर शीलेन्द्र सिंह ने योजनाओं की समीक्षा में पांच साल से पुराने राजस्व प्रकरणों के निराकरण, फार्मर आईडी, राहत वितरण और आवास पूर्णता के निर्देश दिए। हाईरिस्क गर्भवती महिलाओं के उपचार में लापरवाही पर कार्रवाई होगी।
रीवा के जेल रोड स्थित निजी अस्पताल के सामने आप के पूर्व नेता प्रमोद शर्मा समर्थकों संग प्रदर्शन करने पहुंचे। जबरन अस्पताल में प्रवेश के प्रयास पर पुलिस से बहस और धक्का-मुक्की हुई।
मध्य प्रदेश सरकार ने पेट्रोल, डीजल और CNG पंप संचालकों को लंबित टैक्स असेसमेंट में बड़ी राहत दी है। वित्तीय वर्ष 2024-25 के लिए स्व-घोषणा के आधार पर टैक्स निर्धारण की पूरी प्रक्रिया, पात्रता, दस्तावेज और नियमों की विस्तृत जानकारी यहाँ पढ़ें।
पन्ना के नवनिर्मित आयुष भवन में बारिश के दौरान छत से पानी टपकने और दीवारों में सीलन की समस्या सामने आई। दस्तावेज व सामान बाहर निकालना पड़ा। विभाग ने हाउसिंग बोर्ड को मरम्मत पत्र भेजा।

जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

MP College Admission 2026: ई-प्रवेश दूसरे चरण की अलॉटमेंट लिस्ट जारी, 13 जून तक जमा करें फीस

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह