पटियाला में आयोजित बॉक्सिंग सिलेक्शन ट्रायल्स में साक्षी चौधरी ने निखत जरीन और मीनाक्षी हुड्डा को हराकर 2026 कॉमनवेल्थ गेम्स और एशियन गेम्स का टिकट हासिल किया। जानिए अन्य बॉक्सर्स के परिणाम।

स्पोर्ट्स डेस्क। स्टार समाचार वेब
हरियाणा की स्टार महिला मुक्केबाज साक्षी चौधरी ने शानदार प्रदर्शन करते हुए साल 2026 में होने वाले कॉमनवेल्थ गेम्स (CWG) और एशियन गेम्स का टिकट पक्का कर लिया है। पटियाला में आयोजित सिलेक्शन ट्रायल्स के रोमांचक फाइनल मुकाबले में सर्विसेज की ओर से खेल रही साक्षी ने वर्ल्ड चैंपियन मीनाक्षी हुड्डा को एकतरफा अंदाज में 5-0 से धूल चटाई।
साक्षी चौधरी ने इससे पहले 51 किलोग्राम वर्ग के सेमीफाइनल में बड़ा उलटफेर करते हुए 2022 बर्मिंघम कॉमनवेल्थ गेम्स की स्वर्ण पदक विजेता निखत जरीन को 4-1 से शिकस्त दी थी। वहीं, मीनाक्षी हुड्डा ने नीतू घंघास को हराकर फाइनल का सफर तय किया था।
ट्रायल्स और पिछले प्रदर्शन के आधार पर कई अन्य भारतीय मुक्केबाजों ने भी आगामी अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिताओं के लिए क्वालिफाई किया है। महिला वर्ग में प्रीति पवार (54 किग्रा), प्रिया घंघास (60 किग्रा), जैस्मिन लंबोरिया (57 किग्रा) और अरुंधति चौधरी (70 किग्रा) एशियन चैंपियनशिप के फाइनल में पहुंचकर पहले ही कॉमनवेल्थ गेम्स के लिए अपनी जगह सुरक्षित कर चुकी हैं। पुरुष वर्ग में सचिन सिवाच ने भी कॉमनवेल्थ गेम्स के लिए अपना स्थान पक्का कर लिया है। इसके अलावा 55 किग्रा, 65 किग्रा, 70 किग्रा और +90 किग्रा जैसी श्रेणियों के लिए चयन प्रक्रिया अभी जारी है।
इस ट्रायल में जीत दर्ज करने वाले मुख्य मुक्केबाज कॉमनवेल्थ गेम्स की पुख्ता तैयारी के लिए चेकिया (Czechia) में आयोजित होने वाले विशेष एक्सपोजर कैंप में हिस्सा लेंगे। वहीं, दूसरे स्थान (रनर-अप) पर रहने वाले मुक्केबाजों को 15 से 20 जून तक चीन में आयोजित होने वाले 'वर्ल्ड बॉक्सिंग कप सीरीज-2' में देश का प्रतिनिधित्व करने का मौका मिलेगा।
भारतीय खेल प्राधिकरण (SAI) के निर्देश पर 'ओपन ट्रायल्स' व्यवस्था की दोबारा वापसी हुई है। इससे पहले बॉक्सिंग फेडरेशन ऑफ इंडिया (BFI) प्रदर्शन के अंकों (असेसमेंट सिस्टम) के आधार पर चयन कर रहा था, जिसे पारदर्शिता की कमी के कारण साई ने सस्पेंड कर दिया था।
इस फैसले पर खिलाड़ियों की मिली-जुली प्रतिक्रिया है। अधिकांश अंतरराष्ट्रीय मुक्केबाजों ने इस फैसले का स्वागत करते हुए इसे निष्पक्ष बताया है, क्योंकि हार-जीत का फैसला रिंग में सबके सामने होता है। वहीं, कुछ मुक्केबाजों को अंदेशा है कि इस व्यवस्था से चुनिंदा राज्यों के खिलाड़ियों का दबदबा बढ़ सकता है।
भारत और श्रीलंका के बीच पहले टेस्ट मैच से पहले कप्तान शुभमन गिल ने प्रसिद्ध कृष्णा और गुरनूर बरार को लेकर बड़ा बयान दिया है। जानें संभावित प्लेइंग इलेवन और पूरी खबर।
भारतीय क्रिकेट में एक बार फिर बड़े प्रशासनिक और ढांचागत बदलावों की आहट सुनाई दे रही है। पूर्व दिग्गज भारतीय बल्लेबाज और वर्तमान में बीसीसीआई के सेंटर ऑफ एक्सीलेंस (सीईओ) के प्रमुख वीवीएस लक्ष्मण को बोर्ड में एक बेहद अहम और नई भूमिका सौंपी जा सकती है।
टोबी अल्बर्ट ने मेट्रो बैंक वनडे कप में दो अलग-अलग ओवरों में लगातार 6 छक्के जड़कर इतिहास रच दिया है। जानिए उनकी इस 86 रनों की तूफानी पारी और मैच की हाइलाइट्स।
श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट सीरीज से पहले बल्लेबाज साई सुदर्शन चोट के कारण बाहर हो गए हैं। बेंगलुरु में रिहैब के दौरान डॉक्टरों ने उन्हें और समय देने की सलाह दी है।
ऑस्ट्रेलिया के स्टार बल्लेबाज ट्रेविस हेड लगातार दूसरी बार एलन बॉर्डर मेडल जीतने वाले केवल पांचवें खिलाड़ी बन गए। ऑस्ट्रेलियाई पुरुष क्रिकेट के सर्वोच्च व्यक्तिगत सम्मान की वोटिंग में उन्होंने अपने करीबी दोस्त एलेक्स कैरी को बेहद मामूली अंतर से पछाड़ा।
टीम इंडिया के पूर्व कप्तान अजिंक्य रहाणे ने अंतरराष्ट्रीय और घरेलू क्रिकेट को अलविदा कहने के बाद विदेशी लीग में खेलने का फैसला किया है। वह यूरोपियन टी20 प्रीमियर लीग में एम्स्टर्डम फ्लेम्स से जुड़ गए हैं।
जसप्रीत बुमराह के चोटिल होने के बाद तेज गेंदबाज आकिब नबी को श्रीलंका दौरे के लिए टीम इंडिया में शामिल किया गया है। पूर्व क्रिकेटर वसीम जाफर ने इसे लेकर बड़ा बयान दिया है।
श्रीलंका के खिलाफ दो टेस्ट मैचों की सीरीज के लिए भारतीय टीम में आकिब नबी को शामिल किया गया है। जानिए रणजी ट्रॉफी के इस स्टार गेंदबाज का शानदार फर्स्ट-क्लास रिकॉर्ड और पूरी टीम का विवरण।
दिल्ली की राउज एवेन्यू कोर्ट द्वारा बृजभूषण शरण सिंह के बरी किए जाने के बाद पहलवान बजरंग पूनिया ने निराशा जताई है। जानिए इस मामले से जुड़ी पूरी जानकारी और पहलवानों के अगले कदमों के बारे में।
भारतीय तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह बाएं घुटने की चोट के कारण श्रीलंका के खिलाफ आगामी दो मैचों की टेस्ट सीरीज से बाहर हो गए हैं। जानिए टीम के गेंदबाजी संयोजन और हेड-टू-हेड आंकड़ों की पूरी रिपोर्ट।

जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

MP College Admission 2026: ई-प्रवेश दूसरे चरण की अलॉटमेंट लिस्ट जारी, 13 जून तक जमा करें फीस

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह