बिग बॉस 20 के 'वीकेंड का वार' में सलमान खान ने सोशल मीडिया ट्रोलर्स को जमकर फटकार लगाई। सलमान ने कैटरीना कैफ के पोस्ट प्रेग्नेंसी वेट गेन का मजाक उड़ाने वालों को आड़े हाथों लिया और पैपराजी पर भी भड़के।

एंटरटेंमेंट डेस्क। स्टार समाचार वेब
बिग बॉस 20 का हालिया ‘वीकेंड का वार’ एपिसोड अब तक के सबसे ड्रामेटिक, बेबाक और चर्चा में रहने वाले एपिसोड्स में से एक रहा है। इस एपिसोड में होस्ट सलमान खान ने न केवल कंटेस्टेंट्स की जमकर क्लास लगाई, बल्कि सोशल मीडिया पर बिना सोचे-समझे एक्टर्स और महिलाओं को निशाना बनाने वाले ट्रोलर्स को भी कड़ा संदेश दिया। सलमान खान ने इस दौरान अपनी उम्र और फिटनेस पर सवाल उठाने वालों के साथ-साथ कैटरीना कैफ को लेकर फैलाए जा रहे नकारात्मक ट्रोल्स पर भी खुलकर बात की।
ट्रोलर्स को आड़े हाथों लेते हुए सलमान खान ने कहा कि ये लोग उन्हीं हस्तियों के बारे में भद्दे और अपमानजनक कमेंट करते हैं, जिनकी बदौलत इनकी खुद की रोजी-रोटी चलती है। उन्होंने कहा कि ट्रोलर्स एक्टर्स के शरीर, वजन, लुक्स, परिवार और उनकी निजी जिंदगी तक को निशाना बनाते हैं।
सलमान ने कड़े शब्दों में सवाल उठाया कि ज्यादातर ट्रोलर्स हमेशा अपनी असली पहचान छिपाकर ही दूसरों पर टिप्पणियां क्यों करते हैं। उन्होंने नसीहत दी कि दूसरों को ट्रोल करने से पहले उन्हें अपने घर की मां, बहन और करीबियों के बारे में ऐसी भद्दी बातें सुनने की कल्पना करनी चाहिए। जो लोग सोशल मीडिया पर सलमान को बूढ़ा कहने लगे थे, उन्हें करारा जवाब देते हुए सलमान ने भरी महफिल में अपनी टी-शर्ट उतारकर अपने एब्स और फिटनेस का जलवा दिखाया।
सलमान खान ने अपनी उम्र का जिक्र करते हुए कहा कि लोग उनकी उम्र को लेकर लगातार फब्तियां कसते हैं। उन्होंने मजाकिया अंदाज में स्पष्ट किया कि वह अब 60 साल के हो चुके हैं और हमेशा फिल्म ‘मैंने प्यार किया’ के दौर वाले युवा नहीं दिख सकते।
बिना कैटरीना कैफ का नाम लिए उन्होंने उनके समर्थन में खुलकर बात की। सलमान ने कहा कि किसी महिला के मां बनने के बाद उसके बढ़े हुए वजन को लेकर उसे ट्रोल करना बेहद शर्मनाक और गलत है। प्रेग्नेंसी के बाद शरीर में बदलाव और वजन बढ़ना एक सामान्य शारीरिक प्रक्रिया है। जब वह दोबारा शूटिंग के मैदान में उतरेंगी, तो अपनी फिटनेस वापस हासिल कर लेंगी। फिलहाल वह अपने नवजात बच्चे और परिवार के साथ वक्त बिताना चाहती हैं, और इसमें कुछ भी गलत नहीं है।
सोशल मीडिया के सकारात्मक और नकारात्मक दोनों पहलुओं पर बात करते हुए सलमान ने कहा कि आज यह प्लेटफॉर्म लाखों युवाओं के लिए रोजगार का बड़ा जरिया बन चुका है। लोग बेसिक एडिटिंग और वीडियो मेकिंग सीखकर कमेंट्स और पोस्ट के जरिए अपनी आजीविका चला रहे हैं।
हालांकि, उन्होंने अफसोस जताया कि इसी सकारात्मकता के साथ ट्रोलिंग का काला साया भी तेजी से बढ़ा है। कुछ लोग सिर्फ दूसरों को नीचा दिखाने, विवाद पैदा करने और अपनी पोस्ट पर ज्यादा एंगेजमेंट हासिल करने के लिए ऐसा करते हैं। वे यह भूल जाते हैं कि वे जो पैसा कमा रहे हैं, वह किसी की प्रतिष्ठा को ठेस पहुंचाकर आ रहा है।
शो के दौरान सलमान खान का गुस्सा पैपराजी पर भी फूट पड़ा। उन्होंने कहा कि कुछ तथाकथित रिपोर्टर्स और फोटोग्राफर्स एक्ट्रेसेस के गलत एंगल से फोटो और वीडियो शूट करते हैं और बाद में उनका चेहरा छिपाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर देते हैं, जो कि पूरी तरह अनैतिक है। सलमान ने साझा किया कि उन्होंने इस घटिया हरकत को खुद अपनी भांजी के साथ होते हुए देखा है।
सलमान खान ने देश की सभी एक्ट्रेसेस और महिलाओं को सलाह देते हुए कहा कि जहां भी वे इस तरह के लोगों को गलत हरकत करते देखें, उन्हें पूरा कानूनी और नैतिक हक है कि वे ऐसे लोगों को थप्पड़ जड़ें। उन्होंने कहा कि इन हरकतों को बढ़ावा देना बंद होना चाहिए क्योंकि ये लोग इस तरह की गिरी हुई हरकतों को नॉर्मलाइज कर रहे हैं।

जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

MP College Admission 2026: ई-प्रवेश दूसरे चरण की अलॉटमेंट लिस्ट जारी, 13 जून तक जमा करें फीस

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह
साउथ इंडस्ट्री की जानी-मानी अभिनेत्री और मॉडल मानसा चौधरी एक बार फिर अपने नए लुक को लेकर सुर्खियों में हैं। सोशल मीडिया पर अपने हुस्न का जलवा बिखेरने वाली मानसा ने इंस्टाग्राम पर अपनी कुछ बेहद बोल्ड और ग्लैमरस तस्वीरें शेयर की हैं, जिन्होंने आते ही इंटरनेट का तापमान बढ़ा दिया है।
सलमान खान की फिल्म 'मातृभूमि' का मुंबई में ट्रेलर लॉन्च हुआ। सलमान ने सेंसर बोर्ड के विवाद, स्क्रिप्ट रीराइट और सरकारी दबाव की खबरों को खारिज करते हुए फिल्म से जुड़ी खास बातें शेयर कीं।
बॉलीवुड अभिनेत्री सारा अली खान का केदारनाथ मंदिर जाना अब उनके लिए विवादों की वजह बन गया है। बरेली के प्रमुख धर्मगुरु और आॅल इंडिया मुस्लिम जमात के राष्ट्रीय अध्यक्ष मौलाना मुफ्ती शहाबुद्दीन रजवी ने उनके मंदिर जाने और पूजा-अर्चना करने को शरिया के खिलाफ बताते हुए फतवा जारी किया है।
सुप्रीम कोर्ट ने दिवंगत एक्टर राजेश खन्ना की कथित पार्टनर अनीता आडवाणी की याचिका खारिज कर दी है। कोर्ट ने इस याचिका को 'लक्जरी लिटिगेशन' करार दिया।
सुनील लहरी ने रणबीर कपूर और साई पल्लवी की फिल्म 'रामायण' के ट्रेलर, कास्टिंग और वीएफएक्स पर अपनी बेबाक राय रखी है। जानिए उन्होंने फिल्म को लेकर क्या कहा।
अभिनेता इमरान खान को बॉम्बे हाईकोर्ट ने FRRO द्वारा जारी 'भारत छोड़ो' नोटिस के खिलाफ 2 नवंबर 2026 तक अंतरिम राहत दी है। जानिए क्या है 10 अक्टूबर के प्रदर्शन और OCI कार्ड से जुड़ा पूरा मामला।
ए.आर. रहमान ने नमित मल्होत्रा की बहुचर्चित फिल्म 'रामायण' के संगीत और मेकिंग पर खुलकर बात की है। जानें फिल्म के म्यूजिक, 3.5 साल की मेहनत और रिलीज से जुड़ी खास बातें।
टाइगर श्रॉफ पर हुई फायरिंग मामले की जांच में बड़ा खुलासा हुआ है। हमलावरों का मुख्य निशाना आमिर खान थे, लेकिन बांद्रा में 3 बार रेकी और कड़ी सुरक्षा के चलते प्लान बदलकर टाइगर श्रॉफ को टारगेट किया गया।
इन दिनों बॉक्स आफिस पर फिल्मों के बीच जबरदस्त मुकाबला देखने को मिला। एक तरफ रजनीकांत की जेलर 2 ने अपनी शानदार कमाई का सिलसिला जारी रखा, तो दूसरी तरफ आयुष्मान खुराना की उड़ता तीर ने पहले वीकेंड पर अच्छी रफ्तार पकड़ी।