सतना-मैहर में पंचायतों की लापरवाही से 750 छात्रों की समग्र आईडी नहीं बनी, सरकारी योजनाओं का लाभ अटका, शिक्षा विभाग परेशान।

हाइलाइट्स:
सतना, स्टार समाचार वेब
सरकारी सिस्टम में लापरवाही और मनमानी इस कदर हावी है कि सब कुछ मन मुताबिक चला जा रहा है। जनता के किन्तु-परन्तु से इस सिस्टम को जैसे कोई मतलब ही नहीं है। मामला थोड़ा तकनीकी है लेकिन इससे नुकसान आम जन का ही हो रहा है। बात ऐसी है कि पहले पंचायत ने समग्र आईडी नहीं बनाई दूसरा बिना समग्र आई डी के विद्यालयों ने दाखिला दे दिया। अब जब हितग्राही मूलक योजनाओं की बारी आई तो विद्यालय से लेकर शिक्षा विभाग के जिले के जिम्मेदार तक हक्के-बक्के हैं।
दोनों जिलों के साढ़े सात सौ विद्यार्थियों के पढ़ाई का सत्र समाप्ति की ओर है लेकिन उनकी समग्र आई डी नहीं तैयार हो सकी है। यही नहीं पात्र विद्यार्थियों को तमाम तरह की योजनाओं का लाभ भी नहीं मिल सका है। इस बात को लेकर विभागीय जिम्मेदारों को अब पसीना आने लगा है कि सत्र समाप्ति के बाद हितग्राही मूलक योजनाओं का लाभ कैसे मिल पाएगा। बड़ी बात तो यह है कि समग्र आई डी बनाने का काम पंचायतों का है लेकिन उनकी मनमानी शिक्षा विभाग के लिए सिरदर्द बनी हुई है। इसमें केवल कक्षा एक में नवप्रवेश पाने वाले विद्यार्थी शामिल हैं।
सबसे ज्यादा सतना के विद्यार्थी
जानकारी के मुताबिक सतना जिले के करीब 4 सौ और मैहर जिले के करीब साढ़े तीन सौ विद्यार्थियों को बिना समग्र आईडी के दाखिला दिया गया था। यह दाखिला अनिवार्य देने की शर्त के कारण दिया गया था। जबकि पंचायतों को अब तक समग्र आई डी बना देना चाहिए था लेकिन उन्होने यह काम नहीं किया। इस कारण इन विद्यार्थियों को पात्रता अनुसार सरकारी योजनाओं का लाभ नहीं मिल पा रहा है।
ब्लाकों में मझगवां के वंचित
दोनों जिलों के आठों में ब्लाक में सर्वाधिक प्रभावित मझगवां है। यहां के 173 विद्यार्थियों की समग्र आईडी नहीं है जिसके चलते हितग्राही मूलक योजना लाभ नहीं मिल पा रहा हे। इसी क्रम में मैहर ब्लाक के 171, नागौद के 128, सोहावल के 101, अमरपाटन के 85, रामनगर के 72, उचेहरा के 61 और रामपुर बाघेलान के 38 विद्यार्थी शामिल हैं जो पंचायत के मनमानियों का शिकार हैं।
जन्म प्रमाण पत्र ने फंसाई पेंच
असल में समग्र आई डी के मामले में जितनी दोषी पंचायतें हैं उतने ही दोषी प्रभावित विद्यार्थियों के अभिभावक भी हैं। इन विद्यार्थियों के अभिभावकों ने जन्म प्रमाण पत्र नहीं बनवाया है लेकिन नियमानुसार दाखिला बिना दस्तावेज के दे दिया गया। अब जब हितग्राही मूलक योजनाओं की बारी आई तब भी अभिभावक तैयार नहीं। यही कारण है कि जन्म प्रमाण पत्र न होने के कारणइन विद्यार्थियों का आधार नहीं बना और बिना आधार समग्र आईडी जनरेट नहीं हुई।
हां, इस तरह की समस्या है। जिसके लिए सभी संस्थाओं के लिए पत्राचार किया गया है। कुछ के तो बनाए जा चुके हैं। इसके लिए पुन: समीक्षा करूंगा।
विष्णु कुमार त्रिपाठी, डीपीसी


जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

MP College Admission 2026: ई-प्रवेश दूसरे चरण की अलॉटमेंट लिस्ट जारी, 13 जून तक जमा करें फीस

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह 2-3 अक्टूबर को भोपाल दौरे पर रहेंगे। वे भेल मैदान में गोपालक सम्मेलन, नए आपराधिक कानूनों की प्रदर्शनी और IISER परिसर का शिलान्यास करेंगे।
मध्य प्रदेश भाजपा के नए प्रभारी बिप्लब कुमार देब ने भोपाल में कोर कमेटी और पदाधिकारियों की बैठक ली। उन्होंने नेताओं के स्वागत में जेसीबी से फूल बरसाने पर रोक लगाने और 3 महीने के भीतर गुटबाजी खत्म करने के निर्देश दिए हैं।
मध्यप्रदेश में शिक्षकों का आंदोलन हुआ उग्र। टीईटी अनिवार्यता, ई-अटेंडेंस और वरिष्ठता जैसी 3 सूत्रीय मांगों को लेकर भोपाल के नीलम पार्क में प्रदर्शन। 2 अक्टूबर को प्रदेशभर में होगा उपवास और सत्याग्रह।
उज्जैन शाही मस्जिद विवाद पर जमीयत उलमा मप्र के अध्यक्ष हाजी मोहम्मद हारून ने कोर्ट में तथ्य छिपाने, सड़क चौड़ीकरण के लिए तीन फीट जमीन के वैकल्पिक उपायों और गिरफ्तारियों पर तीखे सवाल उठाए हैं।
मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने नई दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने राज्य के विकास कार्यों, ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट 2027 और 'सेवा संकल्प अभियान' की जानकारी दी।
इंदौर के भागीरथपुरा दूषित पेयजल मामले में आयोग की रिपोर्ट सामने आ गई है। लापरवाही और देरी के कारण 36 से अधिक लोगों की मौत के लिए 8 अधिकारियों को दोषी ठहराया गया है, जबकि जनप्रतिनिधियों को क्लीन चिट मिल गई है।
मध्य प्रदेश में नशे के अवैध कारोबार पर लगाम कसने के लिए मुख्यमंत्री मोहन यादव ने सख्त निर्देश दिए हैं। स्कूल-कॉलेजों के आसपास निगरानी, हॉट स्पॉट की पहचान और हेल्पलाइन नंबर जैसी अहम जानकारियों के साथ पूरी रिपोर्ट पढ़ें।
कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने गुरुवार को मध्य प्रदेश के बालाघाट जिले के जगला गांव का दौरा किया। उन्होंने कुपोषण और मलेरिया से जान गंवाने वाले आदिवासी बच्चों के परिवारों से मुलाकात कर उनका हाल जाना।
मध्य प्रदेश में विधानसभा चुनाव 2028 में होने हैं। चुनाव में अभी दो वर्ष से अधिक का समय बाकी है, लेकिन कांग्रेस अभी से तैयारी में जुट गई है। लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी एक पखवाड़े के भीतर दूसरी बार मध्य प्रदेश आ रहे हैं। वह आज बालाघाट के बैहर विकासखंड के जागला गांव में कुपोषण, मलेरिया और खसरा से प्रभावित बैगा आदिवासी बच्चों के परिजनों से मुलाकात करेंगे।
विश्व प्रसिद्ध बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व में नए पर्यटन सत्र का गुरुवार को उत्साहपूर्ण आगाज हुआ। पर्यटन सत्र के पहले दिन ताला, मगधी और खितौली गेट को आकर्षक ढंग से सजाया गया। पार्क प्रबंधन और वन विभाग के अधिकारियों ने पर्यटकों का पारंपरिक अंदाज में स्वागत किया।