सतना के गोदामों में भंडारित 500 मीट्रिक टन चावल की गुणवत्ता पर सवाल उठे हैं। अधिकारियों ने सैंपलिंग कर जांच शुरू की, जिससे अनसेफ या नॉन इडेबल होने की स्थिति स्पष्ट होगी।

हाइलाइट्स:
सतना, स्टार समाचार वेब
गोदामों में भंडारित चावल की गुणवत्ता की जांच की गई। जिम्मेदार अधिकारी गोदाम पहुंच कर इसकी जांच की। साथ ही नमूने एकत्र किए। इसकी तय मानकों के आधार पर जांच होगी इसके बाद अनसेफ या नॉन इडेबल की दायरे में है या नहीं। यह एक तरह से रिजेक्शन के मानक है जिस पर नमूने खरे उतरते हैं या नहीं। जानकारी के मुताबिक मध्यप्रदेश सिविल सप्लाईज कारपोरेशन के जिला प्रबंधक ने भंडारित चावल की स्थिति देखने गोदामों में दबिश दी। पहले इनकी स्थिति देखी इसके बाद गोदाम संचालकों और अन्य कर्मचारियों से वस्तु स्थिति जानी। जिला प्रबंधक पंकज बोरसे ने गोदाम के कर्मचारी और संचालकों को व्यवस्था गत बातें भी बताई। उदाहरण के लिए वह एक श्री वेयरहाउस नामक गोदाम गए। यहां पर भंडारित चावल के रखरखाव सहित अन्य जानकारियां लीं।
सैंपल लिए मिलर्स भी पहुंचे
गोदाम पहुंचे डीएम एमपीएससीएससी ने भंडारित चावल की बकायदा सैंपलिंग भी की। जानकारी के अनुसार डीएम बोरसे ने गोदाम के हर स्टेक के अलग-अलग नमूने एकत्र किए। उदाहरण के लिए श्री वेयर हाउस के हर स्टेक यानि हर एक चट्टे से एक सैंपल लिया। इस तरह से यहां भंडारित 500 मीट्रिक टन चावल में से नमूने एकत्र किए। इसके बाद कार्यालय ले आए। इधर, इसकी खबर लगते ही मिलर्स भी कार्यालय पहुंचने लगे। हालांकि उस दौरान अधिकारी नहीं मिले।
कब का है चावल
गोदाम में भंडारित चावल को लेकर दो तरह की बातें सामने आई। जिन मिलर्स का चावल भंडारित है उनमें से एक का तर्क है कि यह काफी पुराना चावल है। जिसकी सैंपलिंग की गई है। चावल गोदाम में जाने के बाद खराब दिखने पर ही बदल दिया गया था जबकि वेयरहाउस से जुडेÞ एक अधिकारी का कहना है कि यह चावल हाल ही में रखा गया था जिसे लेकर निराधार बातें की जा रही हैं। यह चावल मिल से गुणवत्ता युक्त नहीं था। खैर, मसला क्या है इसकी जांच एमपीएससीएससी का कार्यालय तनमयता से करने में जुटा हुआ है।


जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

MP College Admission 2026: ई-प्रवेश दूसरे चरण की अलॉटमेंट लिस्ट जारी, 13 जून तक जमा करें फीस

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह
मध्य प्रदेश के रीवा जिले में स्वास्थ्य विभाग और संभाग के सबसे बड़े संजय गांधी स्मृति चिकित्सालय की लचर व्यवस्थाओं की एक दर्दनाक तस्वीर सामने आई है। यहां समय पर वेंटिलेटर न मिलने के कारण गुढ़ के वार्ड-13 निवासी 40 वर्षीय सुशील कुमार पांडेय की तड़प-तड़प कर मौत हो गई।
मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने प्रदेश के राजनीतिक इतिहास में एक नया अध्याय जोड़ दिया है। विधानसभा चुनाव के तुरंत बाद मुख्यमंत्री पद की शपथ लेने वाले गैर-कांग्रेसी (भाजपा) नेताओं में डॉ. मोहन यादव अब सबसे लंबे समय तक निरंतर पद पर बने रहने वाले मुख्यमंत्री बन गए हैं।
मध्यप्रदेश के मैहर जिल में नेशनल हाईवे-30 पर बीती देर रात सिमरन सरोवर होटल के पास एक तेज रफ्तार कार आगे चल रहे टैंकर के पिछले हिस्से में जा घुसी। टक्कर इतनी भीषण थी कि कार टैंकर के साथ 100 मीटर तक घिसटती चली गई।
राजधानी भोपाल में लोक आस्था के महापर्व छठ पर उमड़ी श्रद्धा की भीड़। मंत्री विश्वास सारंग ने विभिन्न छठ घाटों पर पहुंचकर की पूजा-अर्चना। जानिए शीतलदास की बगिया सहित प्रमुख घाटों के विशेष आयोजन और पारण की पूरी जानकारी।
रीवा मेडिकल कॉलेज के मेडिसिन विभाग के विभागाध्यक्ष और पूर्व डीन डॉ. मनोज इंदुलकर पर एक महिला द्वारा मानसिक उत्पीड़न और छेड़छाड़ के गंभीर आरोप लगे हैं। जूनियर डॉक्टरों के प्रदर्शन और प्रशासनिक कार्रवाई की पूरी रिपोर्ट यहाँ पढ़ें।
ग्वालियर के बहोड़ापुर इलाके में आठवीं कक्षा की 13 वर्षीय छात्रा के साथ गैंगरेप का मामला सामने आया है। आरोपियों ने कोचिंग से लौटते वक्त उसे जबरन स्कूटी पर बैठाकर दरगाह के पास स्थित एक खाली तलघर में इस जघन्य वारदात को अंजाम दिया। पुलिस ने पॉक्सो एक्ट और अन्य धाराओं में केस दर्ज कर फरार आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।
ग्वालियर के बहोड़ापुर थाना पुलिस ने ट्रांसपोर्ट नगर में चल रहे ऑनलाइन गेमिंग रैकेट का खुलासा किया है। 'LOTUS-247' के जरिए हो रही ठगी में लंदन और मुंबई कनेक्शन सामने आया है।
भोपाल के जहांगीराबाद में रविवार तड़के गोवंश काटे जाने की सूचना से तनाव फैल गया। बजरंग दल व विहिप के प्रदर्शन के बाद प्रशासन ने आरोपी के अवैध अतिक्रमण को तोड़ने की कार्रवाई शुरू कर दी है।
भोपाल के भदभदा चौराहे पर रैपिडो बाइक से ऑफिस जा रही ट्रेनी पत्रकार सपना कुमारी की डंपर से कुचलकर मौत। कट मारने के बाद असंतुलित होकर गिरी थीं सड़क पर।
मध्य प्रदेश सरकार ने सरकारी विभागों में नियमित पदों पर काम कर रहे आउटसोर्स कर्मचारियों की सेवाएं मार्च 2027 तक समाप्त करने के निर्देश दिए हैं। इस फैसले से चतुर्थ श्रेणी को छोड़कर प्रदेश के करीब 2 से 2.5 लाख आउटसोर्स कर्मचारियों की नौकरी पर संकट गहरा गया है। पढ़ें पूरी खबर और नए भर्ती नियम।