सतना और मैहर की 823 उचित मूल्य दुकानों में से 653 निष्क्रिय पाई गईं। रिपोर्ट वाले दिन केवल 112 दुकानों में ही राशन वितरण दर्ज हुआ, जिससे पीडीएस व्यवस्था की प्रभावशीलता पर सवाल खड़े हुए हैं।
विश्व खाद्य सुरक्षा दिवस पर सतना में खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता जांच व्यवस्था सवालों में है। कई नमूना रिपोर्ट लंबित हैं, जबकि बड़े प्रतिष्ठानों सहित ग्रामीण क्षेत्रों की दुकानों पर खाद्य सुरक्षा नियमों के उल्लंघन के मामले सामने आए हैं।
सतना में लगातार अग्नि हादसों के बावजूद होटल, अस्पताल और व्यावसायिक संस्थान फायर एनओसी व सुरक्षा मानकों को गंभीरता से नहीं ले रहे। प्रशासन के संसाधन मौजूद हैं, लेकिन लापरवाही बड़े हादसे की आशंका बढ़ा रही।
मैहर-बेला राष्ट्रीय राजमार्ग पर तेज रफ्तार जीप डिवाइडर से टकराकर खाई में गिर गई। हादसे में चालक और 8 वर्षीय बालिका की मौत हो गई, जबकि नौ लोग घायल हुए। एक महिला की हालत गंभीर बताई गई है।
सतना के रामपुर बाघेलान क्षेत्र में आधार कार्ड बनवाने निकला युवक संदिग्ध परिस्थितियों में घायल अवस्था में मिला। रीवा ले जाते समय उसकी मौत हो गई। पुलिस और फोरेंसिक टीम मामले की जांच कर साक्ष्य जुटा रही है।
सतना-मैहर के सौ से अधिक निजी स्कूलों ने चेतावनी और समय-सीमा बढ़ने के बाद भी फीस संबंधी जानकारी पोर्टल पर अपलोड नहीं की। अब नियमों के तहत इन संस्थानों पर पांच गुना तक अर्थदंड लगाया जा सकता है।
सतना के बिरहुली रेलवे ओवरब्रिज की निर्माण देरी से नाराज ग्रामीणों ने रेल रोको आंदोलन किया। प्रशासन ने वार्ता के बाद 31 जुलाई तक निर्माण कार्य पूरा कर पुल जनता को समर्पित करने का आश्वासन दिया।
सतना जिले में मई 2026 के दौरान पीडीएस वितरण का औसत 93.64 प्रतिशत रहा। करीब 17,715 पात्र राशन कार्डधारक खाद्यान्न नहीं ले सके, जबकि पोर्टेबिलिटी सुविधा से हजारों हितग्राहियों को लाभ मिला।
सतना के बिरहुली और मुख्त्यारगंज आरओबी निर्माण में लगातार देरी से जनता परेशान है। तय समयसीमा बीतने के बावजूद कार्य अधूरा है। विरोध में आज रेल रोको आंदोलन आयोजित किया जा रहा है।
सतना जिले के जसो क्षेत्र में जंगल की गुफा से युवक का शव बरामद हुआ। सिर और शरीर पर चोट के निशान मिले हैं। पुलिस हत्या और हादसे दोनों पहलुओं से जांच कर रही है।






















