सतना जिले में 79वां स्वतंत्रता दिवस समारोह हर्षोल्लास से मनाया गया। कलेक्टर डॉ. सतीश कुमार एस ने ध्वजारोहण कर परेड की सलामी ली और आगामी विकास योजनाओं का खाका प्रस्तुत किया। शहीदों के परिजनों, स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों, उत्कृष्ट अधिकारियों-कर्मचारियों और मेधावी छात्रों को सम्मानित किया गया।

हाइलाइट्स
सतना, स्टार समाचार वेब
जिले में देश की आजादी का 79वां स्वतंत्रता दिवस समारोह हर्ष और उल्लास के साथ मनाया गया। पुलिस परेड ग्राउण्ड में आयोजित मुख्य समारोह में ठीक प्रात: 9 बजे राष्ट्रगान की धुन के बीच कलेक्टर डॉ. सतीश कुमार एस ने ध्वजारोहण कर परेड की सलामी ली। सशस्त्र बल की टुकडी ने राष्ट्रगान की धुन पर तीन बार हर्ष फायर किया। कलेक्टर ने सफेद जिप्सी में पुलिस अधीक्षक आशुतोष गुप्ता, रक्षित निरीक्षक देविका सिंह बघेल के साथ परेड का निरीक्षण किया। समारोह में जिला पुलिस बल एवं नगर सेना सहित एनसीसी की टुकड़ियों ने आकर्षक मार्च पास्ट एवं हर्ष फायर किया। कलेक्टर ने शांति और समृद्धि के प्रतीक गुब्बारे भी आकाश में विचरण के लिए छोड़े। परेड में जिला पुलिस बल और होमगार्ड सहित एनसीसी सीनियर और जूनियर, स्काउट गाइड, पुलिस बैंड सहित कुल 11 प्लाटूनें शामिल रहीं। परेड का नेतृत्व परेड कमांडर रक्षित निरीक्षक देविका सिंह बघेल ने किया। कलेक्टर ने प्लाटून कमांडरों से परिचय भी प्राप्त किया। समारोह के मुख्य अतिथि कलेक्टर डॉ. सतीश कुमार एस ने विभिन्न विभागों की योजनाओं, कार्यक्रमों में बेहतर कर्तव्य निर्वहन के लिये विभिन्न विभागों के अधिकारियों-कर्मचारियों और पुलिस अधिकारियों को प्रशस्ति पत्र से पुरुस्कृत किया। इस मौके पर विभिन्न क्षेत्रों में राष्ट्रीय और राज्य स्तर पर उपलब्ध्यिां हासिल करने वाले जिले के नागरिक हाईस्कूल और हायर सेकेण्डरी परीक्षा में प्रदेश की मेरिट में स्थान दर्ज कराने वाले छात्र-छात्राओं को भी प्रशस्ति पत्र से सम्मानित किया गया।
सम्मानित किए गए गए शहीदों के परिजन
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि कलेक्टर डॉ. सतीश कुमार एस ने मुख्यमंत्री के संदेश प्रसारण के बाद सतना जिले की आगामी विकास परियोजनाओं और जिले की उपलब्ध्यिों का उल्लेख करते हुए बधाई संदेश का वाचन भी किया। कलेक्टर ने समारोह में उपस्थित स्वतंत्रता संग्राम सेनानी और कारगिल शहीदों तथा देहदानियों के परिजनों एवं लोकतंत्र सेनानियों का शॉल-श्रीफल से सम्मान किया।
ये रहे मौजूद
इस मौके पर सांसद गणेश सिंह,महापौर योगेश ताम्रकार, जिलाध्यक्ष भगवती प्रसाद पाण्डेय, विंध्य चेम्बर आफ कामर्स के अध्यक्ष सतीश सुखेजा, पूर्व महापौर ममता पाण्डेय, पूर्व स्पीकर सुधीर सिंह तोमर, सीईओ जिला पंचायत संजना जैन, आयुक्त नगर निगम शेर सिंह मीना, जिला वनमण्डलाधिकारी मयंक चांदीवाल, सहायक कलेक्टर अनिकेत शांडिल्य, अपर कलेक्टर सुधीर बेक, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शिवेश सिंह, एसडीएम राहुल सिलाडिया, एलआर जांगडे, डिप्टी कलेक्टर बीके मिश्रा सहित गणमान्य नागरिक, स्थानीय प्रतिनिधि, अधिकारी एवं कर्मचारी तथा पत्रकारगण उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन जिला पंचायत के परियोजना अधिकारी डॉ. गौरव शर्मा ने किया।
किसे किस वर्ग में पुरस्कार
सांस्कृतिक कार्यक्रम
प्रथम : महारानी लक्ष्मीबाई उच्चतर माध्यमिक विद्यालय
द्वितीय : सेंट माइकल
तृतीय : दिल्ली पब्लिक सीनियर सेकेण्डरी स्कूल
परेड आर्म्ड वर्ग
प्रथम : जिला पुलिस महिला संवर्ग
द्वितीय : जिला पुलिस बल पुरूष वर्ग
तृतीय : विशेष सशस्त्र बल 10वीं वाहिनी सतना
अनआर्म्स वर्ग
प्रथम : जिला स्काउट गाइड दल
द्वितीय : शौर्या दल
तृतीय : गाइड दल
इन्हें प्रशस्ति पत्र
सामूहिक पीटी प्रदर्शन
जिला शिक्षा अधिकारी कंचन श्रीवास्तव और जिला क्रीडा अधिकारी मीना त्रिपाठी
इन्हें भी मिला सम्मान
स्थानीय परेड ग्राउंड में आयोजित स्वतंत्रता दिवस के मुख्य समारोह में अपने-अपने विभागों में उत्कृष्ट कार्य करने वाले अधिकारियों व सौंपे गए दायित्वों का निष्ठा के साथ निर्वहन करने वाले कर्मचारियों को कलेक्टर द्वारा सम्मानित किया गया। इस दौरान आरटीओ संजय श्रीवास्तव, एसडीएम राहुल सिलाड़िया, स्थापना शाखा के विवेक सिंह, सीएम राइज २ामपुर बाघेलान के तत्कालीन प्राचार्य कमलेश सिंह, सीएमएचओ डा. एलके तिवारी, जिला अस्पताल के आरएमओ डा. शरद दुबे, सिविल सर्जन डा. मनोज शुक्ला, डा. आलोक खन्ना, डा. बद्री विशाल सिंह को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया।


जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

MP College Admission 2026: ई-प्रवेश दूसरे चरण की अलॉटमेंट लिस्ट जारी, 13 जून तक जमा करें फीस

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह 2-3 अक्टूबर को भोपाल दौरे पर रहेंगे। वे भेल मैदान में गोपालक सम्मेलन, नए आपराधिक कानूनों की प्रदर्शनी और IISER परिसर का शिलान्यास करेंगे।
मध्य प्रदेश भाजपा के नए प्रभारी बिप्लब कुमार देब ने भोपाल में कोर कमेटी और पदाधिकारियों की बैठक ली। उन्होंने नेताओं के स्वागत में जेसीबी से फूल बरसाने पर रोक लगाने और 3 महीने के भीतर गुटबाजी खत्म करने के निर्देश दिए हैं।
मध्यप्रदेश में शिक्षकों का आंदोलन हुआ उग्र। टीईटी अनिवार्यता, ई-अटेंडेंस और वरिष्ठता जैसी 3 सूत्रीय मांगों को लेकर भोपाल के नीलम पार्क में प्रदर्शन। 2 अक्टूबर को प्रदेशभर में होगा उपवास और सत्याग्रह।
उज्जैन शाही मस्जिद विवाद पर जमीयत उलमा मप्र के अध्यक्ष हाजी मोहम्मद हारून ने कोर्ट में तथ्य छिपाने, सड़क चौड़ीकरण के लिए तीन फीट जमीन के वैकल्पिक उपायों और गिरफ्तारियों पर तीखे सवाल उठाए हैं।
मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने नई दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने राज्य के विकास कार्यों, ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट 2027 और 'सेवा संकल्प अभियान' की जानकारी दी।
इंदौर के भागीरथपुरा दूषित पेयजल मामले में आयोग की रिपोर्ट सामने आ गई है। लापरवाही और देरी के कारण 36 से अधिक लोगों की मौत के लिए 8 अधिकारियों को दोषी ठहराया गया है, जबकि जनप्रतिनिधियों को क्लीन चिट मिल गई है।
मध्य प्रदेश में नशे के अवैध कारोबार पर लगाम कसने के लिए मुख्यमंत्री मोहन यादव ने सख्त निर्देश दिए हैं। स्कूल-कॉलेजों के आसपास निगरानी, हॉट स्पॉट की पहचान और हेल्पलाइन नंबर जैसी अहम जानकारियों के साथ पूरी रिपोर्ट पढ़ें।
कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने गुरुवार को मध्य प्रदेश के बालाघाट जिले के जगला गांव का दौरा किया। उन्होंने कुपोषण और मलेरिया से जान गंवाने वाले आदिवासी बच्चों के परिवारों से मुलाकात कर उनका हाल जाना।
मध्य प्रदेश में विधानसभा चुनाव 2028 में होने हैं। चुनाव में अभी दो वर्ष से अधिक का समय बाकी है, लेकिन कांग्रेस अभी से तैयारी में जुट गई है। लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी एक पखवाड़े के भीतर दूसरी बार मध्य प्रदेश आ रहे हैं। वह आज बालाघाट के बैहर विकासखंड के जागला गांव में कुपोषण, मलेरिया और खसरा से प्रभावित बैगा आदिवासी बच्चों के परिजनों से मुलाकात करेंगे।
विश्व प्रसिद्ध बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व में नए पर्यटन सत्र का गुरुवार को उत्साहपूर्ण आगाज हुआ। पर्यटन सत्र के पहले दिन ताला, मगधी और खितौली गेट को आकर्षक ढंग से सजाया गया। पार्क प्रबंधन और वन विभाग के अधिकारियों ने पर्यटकों का पारंपरिक अंदाज में स्वागत किया।