सतना के अमौधा क्षेत्र में सूने मकान का ताला तोड़कर चोरों ने लगभग 15 लाख रुपये के जेवरात और नकदी पर हाथ साफ कर दिया। घटना के दौरान पकड़ा गया एक संदिग्ध भी पुलिस को चकमा देकर फरार हो गया।

हाइलाइट्स
सतना, स्टार समाचार वेब
शहर में सक्रिय चोर गिरोह ने बुधवार- गुरुवार की दरमियानी रात सूने मकान का ताला तोड़कर तकरीबन 15 लाख रुपए का सामान पार कर दिया। इस संबंध में मिली जानकारी के मुताबिक शहर के सिविल लाइन थाना अंतर्गत एफसीआई गोदाम अमौधा के पास रहने वाले आशीष मिश्रा इंदौर की एक आॅटो मोबाइल कंपनी में मैनेजर है, उनका परिवार यहां अमौधा स्थित मकान में रहता है। बताया गया कि बुधवार को आशीष की पत्नी बेटी को लेकर अपने मायके कोरिगवां गई हुई थी। बुधवार की देर रात 1.30 बजे के करीब घर की लाइट जलती देख पड़ोसी को संदेह हुआ, उसने आशीष को फोन किया। उस वक्त आशीष इंदौर से सतना आने के लिए ट्रेन में बैठा हुआ था। पड़ोसी से सूचना मिलने पर आशीष ने डायल 112 में कॉल कर पुलिस को घटनाक्रम की जानकारी दी। जानकारी लगने पर आशीष की पत्नी गुरुवार की सुबह घर पहुंची। कमरों में सामान बिखरा पड़ा था। पेटी, आलमारी, सूटकेश और दीवान की तलाशी लेकर चोर सोने-चांदी के जेवरात व नगदी समेत तकरीबन 15 लाख का सामान गायब मिला।
पुलिस की पकड़ से भाग गया चोर
आशीष के पड़ोस में रहने वाली महिला ने बताया कि रात में आहट सुनकर वह छत पर गई। दो बदमाश आशीष के घर में घुसते देखे। कुछ देर में डायल 112 की दो गाड़ियों से पुलिस कर्मी आए, तब एक चोर घर के पिछले रास्ते से भाग गया। एक चोर को पुलिस ने आशीष के घर के अंदर पकड़ा। उसे थाने लाने बाहर लाया गया, तभी वह पुलिस कर्मियों को चकमा देकर फरार हो गया। मौके पर मौजूद पुलिस कर्मी कुछ दूर जाकर लौट आए।
बंद मिला थाने का चैनल गेट
गुरुवार की सुबह आशीष की पत्नी पड़ोसियों के साथ चोरी की रिपोर्ट दर्ज कराने सिविल लाइन थाना पहुंची। उस वक्त थाना का चैनल गेट अंदर से बंद था। काफी देर तक आवाज देने के बाद कोई पुलिस कर्मी बाहर नहीं आया। आरोप है कि चैनल गेट बंद कर पुलिस कर्मी थाना के अंदर सो रहे थे। थाना के प्रभारी इंचार्ज का कहना है कि शिकायत लेकर महिला जब आई उस वक्त अधिकांश पुलिस कर्मी प्रभात गश्त पर थे। थाने में सीसीटीएनएस में काम करने वाला कर्मचारी था। उसे गेट खोलने में देरी हुई। वीडियो बनाकर चैनल गेट बंद किए जाने की बात कही जा रही है।


जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

MP College Admission 2026: ई-प्रवेश दूसरे चरण की अलॉटमेंट लिस्ट जारी, 13 जून तक जमा करें फीस

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह
जबलपुर में लगातार बारिश के बाद बरगी बांध का जलस्तर 101% पार हो गया है। जलस्तर नियंत्रित करने के लिए 5 गेट खोले गए हैं, जिससे नर्मदा के घाटों पर जलस्तर बढ़ने की संभावना है।
भोपाल के अवधपुरी में कांग्रेस के पूर्व पार्षद मुकेश गजभिए ने फांसी लगाकर आत्महत्या की। वे लंबे समय से सिकल सेल बीमारी से पीड़ित थे और उनका इलाज चल रहा था। पुलिस जांच में जुटी।
त्योहारी सीजन में यात्रियों की भीड़ को देखते हुए रेलवे ने भोपाल मंडल से गुजरने वाली 3 जोड़ी स्पेशल ट्रेनों के फेरे बढ़ा दिए हैं। इसके अलावा, नॉन-इंटरलॉकिंग कार्य के कारण 2 ट्रेनों के मार्ग भी बदले गए हैं।
मध्य प्रदेश के इंदौर में 3 से 5 अक्टूबर तक राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) की अखिल भारतीय कार्यकारी मंडल बैठक होने जा रही है। शताब्दी वर्ष के समापन और संगठनात्मक बदलावों पर चर्चा के लिए पढ़ें पूरी रिपोर्ट।
मंडला नगर पालिका CMO गजानन नाफड़े 2 लाख रुपए की रिश्वत लेते लोकायुक्त द्वारा रंगे हाथ गिरफ्तार। 15 लाख के भुगतान के एवज में मांग रहे थे कमिशन।
सतना में शिक्षक दंपती के सूने मकान का ताला तोड़कर जेवर और नकदी चोरी करने वाले चार आरोपी गिरफ्तार हुए। पुलिस ने करीब आठ लाख रुपये का सामान बरामद किया, सराफा कारोबारी फरार है।
सतना में शादी से इनकार करने पर महिला पर दिनदहाड़े चाकू से हमला किया गया। पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपी को गिरफ्तार कर हत्या के प्रयास का मामला दर्ज किया।
गोरसरी पहाड़ में डेरा जमाए नर हाथी ई-5 को सुरक्षित पकड़ने वन विभाग का रेस्क्यू अभियान जारी है। मैहर के मां शारदा मंदिर की त्रिकूट पहाड़ी पर तेंदुए की आवाजाही सीढ़ियों तक पहुंच गई।
मध्य प्रदेश में 21 साल बाद सरकारी बस सेवा की धमाकेदार वापसी हुई है। भोपाल, इंदौर समेत 7 शहरों में 351 बसों के साथ 'मुख्यमंत्री सुगम परिवहन सेवा' की शुरुआत की गई है। जानिए किराए, रूट, इलेक्ट्रिक बसों की खासियत और सरकार के आगामी लक्ष्यों के बारे में पूरी जानकारी।
सतना जिला अस्पताल में 24 घंटे में तीन गर्भस्थ शिशुओं की मौत और छह माह में 14 मातृ मृत्यु के बाद स्वास्थ्य विभाग ने समीक्षा बैठक बुलाई है। उपचार, रेफरल, संसाधनों और व्यवस्थाओं की जांच होगी।