सतना में मातृ-शिशु स्वास्थ्य सेवाओं में कमी पर राज्य स्तर की फटकार, आशा संवाद कार्यक्रम में भागीदारी कम, नवजात देखभाल कौशल कमजोर, रिफ्रेशर प्रशिक्षण के निर्देश, ड्रेस कोड पालन न होने पर भी नाराजगी

हाइलाइट्स:
सतना, स्टार समाचार वेब
मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य सेवाओं के क्रियान्वयन में लापरवाही सामने आने पर राज्य स्तर से आशा कार्यकतार्ओं और आशा सुपरवाइजरों को सख्त निर्देश दिए गए हैं। हाल ही में जिले में भ्रमण में राज्य स्तर से आए वरिष्ठ उप संचालक डॉ. राकेश बोहरे ने कहा था कि सभी आशा कार्यकर्ता 'आशा संवाद' के माध्यम से अपने स्वास्थ्य कौशल में पारंगत हों, ताकि फील्ड में सेवाओं के दौरान किसी प्रकार की समस्या न आए। जानकारी के अनुसार, हाल ही में राज्य स्तर से आशा कार्यकर्ता एवं आशा सुपरवाइजरों को चिन्हित कर विभिन्न मॉड्यूल का प्रशिक्षण दिया गया था। इसका उद्देश्य मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य सेवाओं के प्रभावी क्रियान्वयन को सुनिश्चित करना था, लेकिन इसके बावजूद फील्ड में अपेक्षित सुधार नहीं दिख रहा है।
आशा संवाद से अनभिज्ञता पर नाराजगी
राज्य सलाहकार आरती पाण्डेय द्वारा जानकारी लेने पर कई आशा कार्यकतार्ओं ने ह्यआशा संवादह्ण कार्यक्रम के बारे में अनभिज्ञता जताई। यह कार्यक्रम हर गुरुवार शाम 4 बजे आॅडियो-वीडियो माध्यम से संचालित किया जाता है, जिसकी सूचना और लिंक राज्य व जिला स्तर से नियमित भेजे जाते हैं। इसके बावजूद सहभागिता न होना गंभीर माना गया है।
नवजात देखभाल में भी कमी उजागर
गृह आधारित नवजात शिशु देखभाल (एचबीएनसी) के कौशल में भी कमी सामने आई है। आशा कार्यकर्ता सही तरीके से प्रक्रियाओं की जानकारी नहीं दे पाईं, जिससे उनके दायित्व निर्वहन में कमी स्पष्ट हुई है। स्थिति को देखते हुए राज्य स्तर से सभी आशा कार्यकर्ता एवं सुपरवाइजरों को रिफ्रेशर प्रशिक्षण देने के निर्देश दिए गए हैं। साथ ही बीसीएम के माध्यम से नियमित बैठक लेकर मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य गतिविधियों के प्रति समझ विकसित करने और प्रोत्साहित करने को कहा गया है।
ड्रेस कोड में भी लापरवाही
राज्य स्तर से आशा कार्यकतार्ओं के लिए बैंगनी रंग की साड़ी निर्धारित है, लेकिन अधिकांश कार्यकर्ता मेहरून रंग की साड़ी पहन रही हैं। इस पर भी नाराजगी जताते हुए जिला कम्युनिटी मोबिलाइजर डॉ. ज्ञानेश मिश्रा को निर्देश दिए गए हैं कि सभी विकासखंडों में ड्रेस का निरीक्षण कर निर्धारित ड्रेस कोड का पालन सुनिश्चित कराएं। राज्य स्तर का मानना है कि आशा संवाद और नियमित प्रशिक्षण के माध्यम से ही मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य सेवाओं का प्रभावी क्रियान्वयन संभव है। ऐसे में फील्ड स्तर पर लापरवाही को सुधारने के लिए सख्ती बढ़ाई गई है।

मध्य प्रदेश में संभावित अल्प वर्षा की स्थिति को देखते हुए मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने जारी की विस्तृत कार्ययोजना। जानें फसल चयन, जल संरक्षण और किसानों के लिए सरकार की नई तैयारियों के बारे में।
मध्य प्रदेश में मानसून ने दी दस्तक, पूरे राज्य में तेज बारिश का दौर जारी। मौसम विभाग ने कई जिलों में ऑरेंज और रेड अलर्ट जारी किया। जानें बारिश से जुड़ी ताजा अपडेट और सुरक्षा निर्देश।
दतिया विधानसभा उपचुनाव 2026 का कार्यक्रम घोषित! जानें कब होगा मतदान, क्या है राजेंद्र भारती की सदस्यता रद्द होने का कारण और कैसे लागू हुई आचार संहिता।
मध्य प्रदेश सरकार ने BLO और बीएलओ सुपरवाइजरों का मानदेय दोगुना किया। जानें नई मानदेय राशि, प्रभावी तिथि और त्रैमासिक भुगतान की पूरी जानकारी।
राजा रघुवंशी मर्डर केस में नया मोड़। मेघालय सरकार ने सुप्रीम कोर्ट में याचिका दायर कर आरोपी पत्नी सोनम रघुवंशी की जमानत रद्द करने की मांग की। जानिए क्या है पूरा मामला।
केंद्रीय मंत्रिमंडल विस्तार की अटकलों के बीच विंध्य क्षेत्र को प्रतिनिधित्व मिलने की चर्चाएं तेज हैं। सतना सांसद गणेश सिंह और शहडोल सांसद हिमांद्री सिंह के नाम संभावित दावेदारों में प्रमुख बताए जा रहे हैं।
सतना जिले में हल्की बारिश के बाद भी घंटों बिजली गुल रहने से उपभोक्ताओं की परेशानी बढ़ गई है। ग्रामीण क्षेत्रों में पेयजल, पढ़ाई और कारोबार प्रभावित हैं, जबकि लोगों ने स्थायी समाधान की मांग उठाई है।
सतना में मानसून की पहली तेज बारिश ने स्मार्ट सिटी की तैयारियों की पोल खोल दी। कई कॉलोनियों, सड़कों और अंडरब्रिज में जलभराव हुआ, जबकि जिला अस्पताल और बस स्टैंड भी पानी से प्रभावित रहे।
सतना जिला अस्पताल में विशेषज्ञ डॉक्टरों के कई पद रिक्त हैं, जिससे 1500 दैनिक मरीजों की चिकित्सा सेवाएं प्रभावित हो रही हैं। दूसरी ओर संत मोतीराम स्वास्थ्य केंद्र नि:शुल्क उपचार देकर राहत पहुंचा रहा है।
मध्य प्रदेश में कैलाश विजयवर्गीय की कथित चिट्ठी ने राजनीतिक गलियारों में हलचल मचा दी है। जानिए क्या है मामला, मुख्यमंत्री के खिलाफ नाराजगी की सच्चाई और इसके पीछे के राजनीतिक मायने।

जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

MP College Admission 2026: ई-प्रवेश दूसरे चरण की अलॉटमेंट लिस्ट जारी, 13 जून तक जमा करें फीस

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह