सतना में बीबीए छात्रा से मारपीट के वायरल वीडियो के बाद पुलिस ने चार युवतियों पर एफआईआर दर्ज कर पूछताछ की। मोबाइल जब्त कर साइबर सेल डिलीट डाटा रिकवर कर रहा है। युवक की भूमिका भी जांच में है।

हाइलाइट्स:
सतना, स्टार समाचार वेब
बीबीए की छात्रा को नगर वन के पास ले जाकर नकाबपोश लड़कियों के द्वारा बेरहमी पूर्वक मारपीट का वीडियो वायरल होने पर पुलिस ने एफआईआर दर्ज की। मारपीट करने वाली दो लड़कियां बीबीए की छात्रा के कालेज में पढती हैं जबकि दो शासकीय कॉलेज की छात्राएं हैं। सोमवार को मारपीट करने वाली चारो लड़कियों को थाना तलब किया गया। पुलिस ने चारो के मोबाइल जब्त कर लिए। पूछताछ कर चारों के बयान दर्ज किए गए। पुलिस के द्वारा मारपीट के केन्द्र बिंदु बताए जा रहे युवक की भूमिका की जांच की जा रही है।
परिजनों के साथ पहुंची थाना
संतनगर बगहा निवासी निजी कालेज में बीबीए की छात्रा के साथ मारपीट का वीडियो वायरल हुआ। वायरल वीडियो में नकाबपोश चार लड़कियां बीबीए की छात्रा को बेरहमी पूर्वक लात-घूसे और डंडे से पीटते हुए नजर आ रही हैं। चारों लड़कियां वायरल वीडियो में अश्लील गालियां देते हुए सुनाई दे रही हैं। पीड़ित छात्रा की शिकायत पर 12 सितम्बर को कोलगवां पुलिस ने खुशी पांडेय निवासी टिकुरिया टोला, अंजली सिंह निवासी धवारी, रीमा भोजवानी निवासी सिंधी कैम्प और रिया मिश्रा के विरुद्ध अपराध क्र. 296बी, 115(2), 351(3) एवं 3(5)बीएनएस के तहत प्रकरण दर्ज किया। सोमवार को चारों आरोपी लड़कियों को थाना तलब किया गया। चारों अपने परिजनों के साथ कोलगवां थाना पहुंची। जहां उनके बयान दर्ज किए गए।
मोबाइल फोन का डाटा डिलीट
आरोपी अंजली सिंह, रीमा भोजवानी, रिया मिश्रा, खुशी पांडेय के मोबाइल फोन जांच के लिए कोलगवां पुलिस ने जब्त कर लिए। जब्त मोबाइल फोन को जांच के लिए साइबर सेल को भेजा गया है। साइबर सेल प्रभारी अजीत सिंह व साइबर टीम के अन्य पुलिस कर्मियों के द्वारा जब्त मोबाइल फोन की जांच शुरू कर दी गई है। भरोसमंद सूत्रों ने बताया कि आरोपी छात्राओं के मोबाइल में फिलहाल कुछ आपत्तिजनक सामग्री नहीं मिली हैं। मोबाइल का अधिकांश डाटा, चैट, वीडियो डिलीट कर दिया गया है। साइबर सेल की टीम के द्वारा मोबाइल के डिलीट डाटा को रिकवर करने का प्रयास किया जा रहा है। वहीं पुलिस का कहना है कि पूरे मामले की जांच की जा रही है।
एएसपी ने की पूछताछ
बीबीए की छात्रा के साथ मारपीट करने वाली चारों आरोपी लड़कियां उसकी सहेली हैं, दो उसके साथ उसी के कालेज में पढती हैं जबकि दो लड़कियां शासकीय कालेज में पढती हैं, एक आरोपी लड़की पीड़िता की रिश्तेदार बताई जाती है। सोमवार को कोलगवां टीआई सुदीप सोनी व महिला पुलिस अधिकारी के द्वारा चारों से अलग-अलग पूछताछ की गई। दोपहर बाद एएसपी सिटी गौरव पांडेय (आईपीएस) के द्वारा कोलगवां थाना पहुंचकर आरोपी लड़कियों से पूछताछ कर जानकारी एकत्र की। पीड़ित छात्रा से भी बातचीत कर पूरे घटनाक्रम की विस्तृत जानकारी ली। एएसपी सिटी श्री पांडेय ने विवेचक और साइबर सेल की टीम को पूरे घटनाक्रम की विस्तृत जांच कर साक्ष्य संकलन के निर्देश दिए।
सोशल मीडिया में एक्टिव है श्रवण
वायरल वीडियो में मारपीट करने वाली चारों लड़कियां बीबीए की छात्रा को धमकाते हुए सुनाई दे रही हैं कि श्रवण से बात करो और उससे रिश्ता रखो। 5 अगस्त की दोपहर नगर वन के पास मारपीट का वीडियो पिछले दिनों वायरल हुआ। जिसके बाद पीड़ित छात्रा ने कोलगवां थाना में शिकायत दर्ज कराई। घटना के केन्द्र बिंदु श्रवण सेन निवासी झाली का नाम आने के बाद उसके खिलाफ एफआईआर दर्ज नही की गई। पुलिस का कहना है कि अब तक की जांच में श्रवण के खिलाफ ठोस साक्ष्य नही मिले हैं। विवेचना जारी है। साक्ष्य मिलने पर कार्रवाई की जाएगी। वहीं मारपीट का वीडियो वायरल होने पर श्रवण सेन मोबाइल स्विच आफ कर भूमिगत हो गया लेकिन वह सोशल मीडिया में लगातार एक्टिव है। उसने अपने सोशल मीडिया में इंस्ट्राग्राम अकांउट में घटना को लेकर पक्ष रखा है। श्रवण सेन शहर के एक अन्य निजी कालेज का छात्र है। पीड़ित छात्रा का कहना है कि श्रवण के द्वारा उसे वाट्सएप अपर परेशान किया जाता था। पीड़िता का आरोप है कि मारपीट करने वाली आरोपियों ने वीडियो काल के जरिए श्रवण से माफी मंगाई फिर भी अभी वह पुलिस क ी नजर में बेकसूर साबित प्रतीत हो रहा है।

रीवा जिले के चाकघाट नगर परिषद के CMO शंखधर पांडेय पर महिला कंप्यूटर ऑपरेटर ने आपत्तिजनक डिमांड और नौकरी से हटाने का गंभीर आरोप लगाया है। कलेक्टर के निर्देश पर हुई जांच में शिकायत सही पाई गई, जिसके बाद निलंबन का प्रस्ताव कमिश्नर को भेज दिया गया है।
मंगुभाई पटेल का कार्यकाल पूरा होने के बाद मध्यप्रदेश में नए राज्यपाल की नियुक्ति को लेकर हाईकोर्ट में दायर जनहित याचिका पर फैसला सुरक्षित। जानिए संविधान के प्रावधान और पूरी खबर।
मध्य प्रदेश के बालाघाट में गर्भवती महिला और उसके पति को थाने में पीटने के आरोपों के बाद भारी बवाल। किरनापुर थाने पर हजारों लोगों का घेराव, पथराव और पुलिस का लाठीचार्ज। जानिए पूरी घटना और एसआईटी जांच की अपडेट।
मध्य प्रदेश में शिक्षक भर्ती 2025 के अंतर्गत वर्ग-2 और वर्ग-3 में पद बढ़ाने और द्वितीय काउंसलिंग शुरू करने की मांग को लेकर भोपाल के नीलम पार्क में चल रहा अभ्यर्थियों का आंदोलन 26वें दिन भी जारी रहा।
भोपाल में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की अध्यक्षता में हुई कैबिनेट बैठक में कई अहम प्रस्तावों को मंजूरी मिली है। जानिए सिंचाई परियोजनाओं, आदिवासी शिक्षकों और अन्य फैसलों की पूरी जानकारी।
सतना में बीबीए छात्रा से मारपीट के वायरल वीडियो के बाद पुलिस ने चार युवतियों पर एफआईआर दर्ज कर पूछताछ की। मोबाइल जब्त कर साइबर सेल डिलीट डाटा रिकवर कर रहा है। युवक की भूमिका भी जांच में है।
करोड़ों खर्च के बावजूद सतना की सड़कें गड्ढों और जाम से बेहाल हैं। रीवा रोड पर दिनभर वाहनों का दबाव रहता है। बेसमेंट पार्किंग शुरू नहीं होने से सड़क किनारे पार्किंग और अव्यवस्था बढ़ रही है।
सतना से आठ किलोमीटर दूर छुलहनी क्षेत्र में 100 केवीए ट्रांसफॉर्मर खराब होने से 300 घरों की बिजली सात दिन से बंद है। सामूहिक बकाये के बीच नियमित बिलधारकों की परेशानी ने जवाबदेही पर सवाल उठाए।
रेलवे ने रेल वन ऐप पर सीजन टिकट बुकिंग की सुविधा आसान की है। अब एक यूजर अपने टिकट समेत छह यात्रियों के लिए टिकट बना सकेगा। उम्र, वैधता और पहचान संबंधी नियम लागू होंगे।
सेवा संकल्प अभियान के तहत 17 सितंबर को व्यंकटेश लोक में आशीर्वाद का दीया कार्यक्रम होगा। 10 हजार दीपों से परिसर सजेगा। सांसद, महापौर और जनप्रतिनिधियों ने तैयारियों का निरीक्षण कर व्यवस्थाएं दुरुस्त करने कहा।

जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

MP College Admission 2026: ई-प्रवेश दूसरे चरण की अलॉटमेंट लिस्ट जारी, 13 जून तक जमा करें फीस

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह