सतना में भाजपा पार्षद के पुत्र पर शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने का मामला दर्ज हुआ। युवती की शिकायत पर पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी है।

हाइलाइट्स:
सतना, स्टार समाचार वेब
भाजपा की महिला पार्षद के पुत्र की दोस्ती 27 वर्षीय निजी बैंक कर्मी युवती से रही। पार्षद पुत्र ने शादी का भरोसा देकर युवती से कई बार दुष्कर्म किया। तीन साल के रिश्ते को तोड़ते हुए पार्षद पुत्र ने दूसरी जगह विवाह तय कर लिया। यह जानकारी लगने पर पीड़ित युवती के द्वारा शिकायत की गई। पीड़िता की शिकायत पर सिविल लाइन पुलिस के द्वारा पार्षद पुत्र के खिलाफ दुष्कर्म का प्रकरण दर्ज कर उसकी तलाश की जा रही है।
शादी समारोह में हुआ था परिचय
पड़ोसी जिले में निजी बैंक में काम करने वाली 27 वर्षीय युवती ने मंगलवार को परिवार के सदस्यों के साथ सिविल लाइन थाना पहुंचकर बताया कि एक रिश्तेदार के शादी समारोह में उसका परिचय तरुण सिंह लोधी पिता भगवान सिंह लोधी से हुआ। इसके बाद मोबाइल पर बातचीत होने लगी। तरुण ने विवाह का प्रस्ताव रखा जिस पर रजामंदी दे दी। युवती ने पुलिस को बताया कि 17 जून 2024 में पिता की मौत होने पर सूरत से सतना आई हुई थी। इसी दौरान तरुण मुलाकात के बहाने विट्स कालेज के पास स्थित होटल ले जाकर शादी का भरोसा देकर दुष्कर्म किया। इसके बाद 7 जुलाई को जबलपुर में आकर शारीरिक संबंध बनाए। पिछले कुछ दिनों से जब भी उससे विवाह के लिए कहा जाता तो टाल-मटोल करने लगता। बाद में उसने विवाह करने से साफ इंकार कर दिया।
घर पर पुलिस ने मारा छापा
युवती की शिकायत पर पुलिस ने अपराध क्र. 326/26 धारा 69 बीएनएस के तहत तरुण सिंह लोधी पिता भगवान सिंह लोधी के विरुद्ध प्रकरण दर्ज किया है। दुष्क र्म का आरोपी वार्ड नं. 28 से महिला पार्षद सुषमा सिंह लोधी का पुत्र है। सुषमा सिंह लोधी ने पार्षद का चुनाव निर्दलीय जीता था। चुनाव जीतने के कुछ समय बाद भाजपा का दामन थाम लिया था। एफआईआर दर्ज करने के उपरांत टीआई सिविल लाइन योगेन्द्र सिंह परिहार ने पुलिस बल के साथ आरोपी तरुण की तलाश में पार्षद के घर में छापा मारा लेकिन तब तक फरार हो चुका था। पुलिस ने बताया कि फरार चल रहे दुष्कर्म के आरोपी पार्षद पुत्र की लोकेशन जबलपुर ट्रैस की गई है।
आज था तिलक, 20 को जानी थी बारात
भाजपा की महिला पार्षद सुषमा सिंह लोधी के बेटे तरुण ने अपनी प्रेमिका का दैहिक शोषण कर उससे रिश्ते तोड़ अपनी शादी दूसरी जगह तय कर ली। घर में वैवाहिक तैयारियां जोर-शोर से चल रही थीं। बताया गया कि दुष्कर्म के आरोपी पार्षद पुत्र का गुरूवार को तिलकोत्सव था जबकि 20 अपै्रल को बारात जानी थी। दुष्कर्म का प्रकरण दर्ज होते ही भाजपा पार्षद के घर में सन्नाटा छा गया। पुलिस के पहुंचने पर पार्षद के घर में काफी कम लोग मौजूद रहे।


जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

MP College Admission 2026: ई-प्रवेश दूसरे चरण की अलॉटमेंट लिस्ट जारी, 13 जून तक जमा करें फीस

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह
मध्य प्रदेश में प्राथमिक शिक्षक वर्ग-3 परीक्षा पास करने वाले हजारों अभ्यर्थियों ने लोक शिक्षण संचालनालय (DPI) का घेराव किया। कटऑफ डेट के कारण मेरिट में पहला स्थान पाने वाली वर्षा मुजाल्दा सहित हजारों छात्र अपात्र घोषित किए गए हैं।
नेशनल ग्रीन ट्रिब्यूनल (NGT) ने भिंड और दतिया जिलों में सिंध नदी पर चल रहे अवैध रेत खनन पर मध्य प्रदेश सरकार को नोटिस जारी किया है।
इंदौर अवंतिका गैस पाइपलाइन विस्फोट मामले में हाईकोर्ट में सुनवाई के दौरान जूनी इंदौर के एसडीएम ने गलती स्वीकार करते हुए माफी मांगी। कोर्ट ने मुआवजे और इलाज पर 27 अगस्त को अगली सुनवाई तय की है।
सिंहस्थ-2028 के सफल आयोजन के लिए भोपाल पुलिस लाइन में चल रहे प्रशिक्षण के पांचवें दिन अधिकारियों को तनाव प्रबंधन, सॉफ्ट स्किल, सोशल मीडिया और सुरक्षा योजना की विशेष ट्रेनिंग दी गई।
मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने छिंदवाड़ा दौरे पर शिकायतों की अनदेखी करने वाले अधिकारियों पर सख्त एक्शन लिया है। साथ ही 'जन-विश्वास अभियान' और नई भर्तियों को लेकर बड़ी घोषणाएं कीं।
बहुचर्चित बेला गांव दोहरो हत्याकांड में सात साल बाद अदालत ने बड़ा फैसला सुनाया है। चतुर्थ अतिरिक्त सत्र न्यायाधीश सुरेश सिंह जमरा की अदालत ने दोनों आरोपियों रामसेवक कुशवाह और राघवेन्द्र उर्फ कालू रावत को हत्याकांड में दोषी करार देते हुए आजीवन कारावास की सजा सुनाई है।
मुख्यमंत्री ने संस्थान की विभिन्न प्रयोगशालाओं का अवलोकन किया। मैकेनिकल लैब में उन्होंने सीआरडीआई फोर-स्ट्रोक डीजल इंजन की कार्यप्रणाली समझी और लेथ मशीन पर कुशलता से काम कर रही छात्राओं की सराहना की। सीएम ने छात्राओं से उनके प्रशिक्षण, भविष्य के संकल्पों और शासकीय योजनाओं से मिल रहे लाभ पर विस्तार से चर्चा की।
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश के हर वर्ग तक जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ पहुंच रहा है और वैश्विक मंच पर भारत की साख मजबूत हुई है। अंत्योदय के संकल्प को पूरा करने के लिए मध्य प्रदेश सरकार भी गरीब, किसान, युवा और नारी शक्ति के कल्याण के लिए पूरी प्रतिबद्धता के साथ कार्य कर रही है।
मध्यप्रदेश के अशोकनगर जिले से लोकायुक्त पुलिस ने भ्रष्टाचार पर कड़ा प्रहार किया है। आटा चक्की के लिए बिजली कनेक्शन लगवाने के नाम पर रिश्वत मांग रहे विद्युत विभाग के एक लाइनमैन को ग्वालियर लोकायुक्त की टीम ने रंगे हाथों गिरफ्तार कर लिया। रिश्वत की रकम हाथ में आते ही लोकायुक्त की टीम ने आरोपी को धर दबोचा।
मध्य प्रदेश में जून-जुलाई 2027 में होने वाले नगरीय निकाय और पंचायत चुनावों की प्रशासनिक तैयारियां शुरू हो गई हैं। राज्य निर्वाचन आयोग इस बार पंचायतों में सरपंच और पंच पदों के चुनाव भी मतपत्र की जगह ईवीएम से कराने की तैयारी कर रहा है।