सतना में 80वां स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास से मनाया गया। पुलिस परेड ग्राउंड में ध्वजारोहण, परेड, सांस्कृतिक कार्यक्रम और सम्मान समारोह हुए। विभिन्न संस्थानों में भी राष्ट्रभक्ति के साथ आयोजन हुए और 12 बंदी रिहा किए गए।

हाइलाइट्स:
सतना, स्टार समाचार वेब
सतना जिले में देश की आजादी का 80वां स्वतंत्रता दिवस हर्ष और उल्लास के साथ समारोहपूर्वक मनाया गया। पुलिस परेड ग्राउंड में आयोजित मुख्य समारोह में नगरीय विकास एवं आवास राज्यमंत्री प्रतिमा बागरी ने ध्वजारोहण कर परेड की सलामी ली। उन्होंने सफेद जिप्सी में कलेक्टर डॉ. सतीश कुमार एस, पुलिस अधीक्षक हंसराज सिंह, परेड कमांडर पूनम रावत के साथ परेड का निरीक्षण किया। परेड में जिला पुलिस बल और होमगार्ड सहित एनसीसी सीनियर और जूनियर, स्काउट गाइड, पुलिस बैंड सहित कुल 13 प्लाटूनें शामिल रहीं। परेड का नेतृत्व परेड कमांडर पूनम रावत ने किया। सशस्त्र बल की टुकडी ने राष्ट्रगान की धुन पर तीन बार हर्ष फायर किया। राज्यमंत्री ने समारोह में उपस्थित स्वतंत्रता संग्राम सेनानी और कारगिल शहीदों तथा देहदानियों के परिजनों एवं लोकतंत्र सेनानियों का शॉल-श्रीफल से सम्मान किया। कार्यक्रम के दौरान समारोह में भाग लेने वाले छात्र-छात्राओं एवं सुरक्षा बलों को पुरस्कृत भी किया गया।
परेड आर्म्ड वर्ग
अनआर्म्ड वर्ग
सांस्कृतिक कार्यक्रम
इन्हें किया गया सम्मानित

शासन की योजनाओं का बेहतर क्रियान्वयन एवं सीएम हेल्प लाइन के प्रकरणों का 80 से 85 फीसदी तक निराकरण किए जाने और जिला पंचायत के ए-ग्रेड में रहने पर सीईओ शैलेन्द्र सिंह को राज्यमंत्री प्रतिमा बागरी एवं कलेक्टर डॉ. सतीश कुमार एस ने सम्मानित किया।
26 करोड़ की राजस्व वसूली, सम्मानित की गई टीम

एक वित्तीय वर्ष में रिकार्ड 26 करोड़ के करीब राजस्व वसूली करने वाली नगर निगम की सम्पत्ति कर की टीम को स्वतंत्रता दिवस के मौके पर महापौर योगेश ताम्रकार द्वारा 11 हजार रुपए की प्रोत्साहन राशि देकर सम्मानित किया। वित्तीय वर्ष 2025-26 में आई इस वसूली पर महापौर ने राजस्व शाखा के कर्मचारियों की मेहनत और प्रतिबद्धता को सराहा।
साहसिक रेस्क्यू, फायर शाखा को 51 हजार का इनाम

इसी तरह बस स्टैंड स्थित एक पेट्रोल पम्प में भूमिगत टैंक की सफाई के दौरान बेहोश हुए दो मजदूरों को साहसिक रेस्क्यू कर बचाने वाले फायर शाखा के फायरमैन सुनील चौधरी, कौशलेन्द्र सिंह, निलेश बुनकर, राजाबाबू, विनीत राय एवं चालक जयपाल साकेत को 51 हजार रुपए की प्रोत्साहन राशि दी गई। इससे पहले महापौर ने नगर निगम कार्यालय में ध्वजारोहण किया। इस मौके पर नगर निगम कमिश्नर शैलेन्द्र सिंह, नेता प्रतिपक्ष मिथलेश सिंह, महेन्द्र पांडेय, सूर्यपाल सिंह, बालकृष्ण शुक्ला, राजेन्द्र कुशवाहा, उपायुक्त सत्यम मिश्रा, कार्यपालन यंत्री राहुल पटेल, मुकेश चतुर्वेदी, केपी गुप्ता, राजस्व अधिकारी युसूफ खान, रमेश मिश्रा, सहायक स्वास्थ्य अधिकारी राजू साकेत, लतीफ खान आदि मौजूद रहे।
केजेएस सीमेंट में नलिन खेतान ने फहराया तिरंगा

केजेएस सीमेंट मैहर राजनगर में मैनेजिंग डायरेक्टर नलिन खेतान ने तिरंगा फहराया। इस अवसर पर सुरक्षा प्रहरियों ने आकर्षक मार्चपास्ट और परेड का प्रदर्शन किया। इस अवसर पर मानव संसाधन विभाग के उपाध्यक्ष देवेन्द्र माथुर ने कहा कि हम अपने साथी कर्मचारियों की कार्य कुशलता को बेहतर बनाने और उनके बेहतरीन भविष्य की योजनाओं को लागू करने के लिए कटिबद्ध हैं। इस अवसर पर कंपनी के कार्यकारी निदेशक कर्नल (रिटा) नीरज वर्मा, यूनिट हेड अरविंद पाटील, मैकेनिकल हेड एमके सिंह, प्रोसेस हेड अश्विनी सोनी, पावर प्लांट हेड वीरेन्द्र गौतम, लॉजिस्टिक्स हेड प्रदीप श्रीवास्तव, डॉ. टीएस बघेल, सुरक्षा प्रमुख देवेन्द्रनाथ सिंह एवं अजयकांत त्रिपाठी उपस्थित रहे।
एकेएस विश्वविद्यालय

एकेएस विश्वविद्यालय में स्वतंत्रता दिवस समारोह देशभक्ति, राष्ट्रीय गौरव और उत्साह के वातावरण में धूमधाम से मनाया गया। कार्यक्रम में विश्वविद्यालय के कुलाधिपति बी.पी. सोनी,प्रो.चांसलर इंजीनियर अनंत कुमार सोनी, निदेशक अमित कुमार सोनी, कुलपति प्रोफेसर बी.ए. चोपड़े, प्रतिकुलपति डॉ. हर्षवर्धन श्रीवास्तव, परीक्षा नियंत्रक डॉ. शेखर मिश्रा एवं सूर्यनाथ सिंह गहरवार सहित विश्वविद्यालय परिवार के शिक्षक, अधिकारी, कर्मचारी एवं विद्यार्थी उपस्थित रहे।
बोनान्जा में ध्वजारोहण सम्पन्न

बोनान्जा कॉ. हॉ. से. स्कूल में स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर ध्वजारोहण चेयरपर्सन गौरव अरोरा द्वारा किया गया। आयोजन डायरेक्टर दिलीप अरोरा की अध्यक्षता व प्राचार्या रश्मि श्रीवास्तव के निर्देशन व कॉलेज प्राचार्या प्रमिला सिंह की विशेष उपस्थिति में आयोजित किया गया। कार्यक्रम का संचालन छात्र यश त्रिपाठी एवं सोना थदानी ने नित्या दुबे के मार्गदर्शन में किया गया। ज्ञापन शारदा उरमलिया द्वारा दिया गया।
श्रीराम वनवासी छात्रावास केशव नगर

श्रीराम वनवासी छात्रावास, केशव नगर, धवारी में संस्था उपाध्यक्ष सुरेश बड़ेरिया ने ध्वजारोहण किया । इस मौके पर संस्था सचिव सचिन चौधरी,सह सचिव अरुण अग्रवाल,डॉ. राजकुमार जैन, राजेश मेहता,अशोक वसानी सहित छात्रावास के बच्चे व सह अधीक्षक शंकर शामिल रहे।
भाजपा कार्यालय

स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर भाजपा द्वारा भरहुत नगर स्थित पार्टी कार्यालय मे भाजपा जिलाध्यक्ष भगवाती प्रसाद पांडेय ने ध्वजारोहण कर राष्ट्रध्वज को सलामी दी। इस दौरान सांसद गणेश सिंह, महापौर योगेश ताम्रकार ममता पांडेय, ऋषभ सिंह, बालेन्द्र गौतम, दीपनारायण सिंह, विपिन चतुर्वेदी, सुनील सेनानी, महेन्द्र तिवारी, राजेन्द्र दाहिया, अशोक गुप्ता, नीता सोनी, श्यामलाल गुप्ता, शैलेन्द्र शर्मा सहित बड़ी संख्या में पार्टी कार्यकर्ता मौजूद रहे।
संसदीय कार्यालय में दिव्यांगों को बांटे सहायक उपकरण

संसदीय कार्यालय में सांसद गणेश सिंह ने ध्वजारोहण किया।स्वतंत्रता दिवस समारोह के दौरान संसदीय कार्यालय परिसर में दिव्यांगजनों को ट्राईसाइकिल एवं अन्य सहायक कृत्रिम उपकरण भी वितरित किए गए। सांसद गणेश सिंह ने दिव्यांगजनों से मुलाकात कर उन्हें उपकरण प्रदान किए और स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं दीं।
जिला कांग्रेस कमेटी कार्यालय

80वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर जय स्तंभ चौक स्थित जिला कांग्रेस कमेटी सतना शहर कार्यालय में ध्वजारोहण किया गया। कांग्रेस प्रवक्ता अमित गोयल ने बताया कि इस अवसर पर जिला कांग्रेस कमेटी सतना शहर अध्यक्ष आरिफ इकबाल सिद्दीकी ने ध्वजारोहण किया। कार्यक्रम संचालन सेवादल प्रदेश सचिव राम प्रताप कुशवाहा द्वारा किया गया। इस अवसर पर डॉ. पीडी पटेल, राम भुवन शर्मा, मकसूद अहमद, पृथ्वीराज सिंह, उर्मिला त्रिपाठी, हेमलता सिंह, डॉली चौरसिया, रितेश त्रिपाठी, अमित गोयल, पंकज कुशवाहा, पीयूष पटनहा, सत्येंद्र निगम, जतिन शाह, सविता अग्रवाल, दुर्गेश चौरसिया, बरमेन्द्र प्रताप सिंह, राज ललन सिंह, रानी कुशवाहा, प्रभा बागरी, संगीता चौरसिया, निशा सिंह, सविता अग्रवाल, साधना कपूर, बूटली रावत, अजीम मंसूरी, साबिर खान, सुनील गुप्ता, अंकित गुप्ता, राहुल सोनी, अशोक चक्रवर्ती आदि कांग्रेस जन उपस्थित रहे।
केन्द्रीय जेल से 12 बंदी रिहा

केन्द्रीय जेल में जेल अधीक्षक लीना कोष्टा द्वारा ध्वजारोहण किया गया। बंदियों द्वारा देश भक्ति गीत पस्तुत किये गये। इस अवसर पर आजीवन कारावास के 12 बंदी रिहा हुए। केन्द्रीय जेल से राज्य शासन को रिहाई हेतु 13 बंदियों का प्रस्ताव प्रेषित किया गया था। इनमें से रिहाई हेतु पात्र 1 वृद्ध बंदी की पैरोल (अवकाश) पर मृत्यु हो जाने के कारण 12 बंदियों को रिहा किया गया। रिहा होने वाले प्रत्येक बंदी को श्रीफल, आध्यात्म से जुड़ने हेतु श्रीमद् भगवत गीता (यथारूप), पर्यावरण संरक्षण/ प्रकृति से जुड़ाव हेतु फलदार पौधा (आम) (एक पेड़ माँ के नाम अभियान के अन्तर्गत), लंच पैकेट, बंदी पारिश्रमिक पासबुक एवं बंदी का रिहाई प्रमाण -पत्र प्रदाय किया गया। रिहा होने वाले बंदियों में जिले के 3 पुरुष बंदी सोमू कोल पिता विश्वनाथ कोल, लालजी कुशवाहा पिता राजाराम कुशवाहा, कमलेश उर्फ नंदलाल उर्फ चब्बू मवासी पिता राममिलन मवासी, पन्ना जिले के 5 पुरुष बंदी पप्पू बसोर पिता रामदुलारे बसोर, संतोष उर्फ चार्ली आदिवासी पिता गुगलू आदिवासी, राजकुमार उर्फ चुनकू लोध पिता चन्द्रिका प्रसाद लोध, राजाराम अहीर पिता झाली अहीर, रामसिंह महदेले पिता जगन्नाथ सिंह महदेले, छतरपुर जिले के 4 पुरुष बंदी बैजनाथ राजपूत पिता चित्रकोटी राजपूत, नंदकिशोर अहिरवार पिता हरप्रसाद अहिरवार, रन्धीर लोधी पिता अजुद्री लोधी व खुली जेल कॉलोनी सतना से आशीष उर्फ बाबा तिवारी पिता मदनमोहन तिवारी सजा भुगत कर रिहा हुए।
स्टार निजी आईटीआई

विगत वर्षों की भांति संस्था में हर्षोउल्लास के साथ 80वां स्वतंत्रता दिवस का आयोजन गरिमापूर्ण ढंग से आयोजित किया गया, जिसमें संस्था के समस्त अधिकारी-कर्मचारियों एवं प्रशिक्षणार्थियों तथा गणमान्य नागरिकों की उपस्थिति में प्राचार्य डी.पी. दुबे द्वारा सुबह 9 बजे राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की प्रतिमा में माल्यर्पण कर राष्ट्रीय ध्वज फहराया गया एवं राष्ट्रीय गान का समूहिक गान के उपरान्त एवं आयोजित कार्यक्रम की महत्ता पर प्राचार्य, प्रशिक्षण अधिकारियों एवं प्रशिक्षणार्थियों द्वारा प्रकाश डाला गया। कार्यक्रम में अजय मिश्रा, विनोद अहिरवार, शैल त्रिपाठी, अंजनी पांडेय तथा सरिता कुशवाहा, रविता अहिरवार एवं संस्था व्यवसायों के प्रशिक्षणार्थियों के साथ के गणमान्यों की भी उपस्थिति उल्लेखनीय रही।
पीएम आवास कॉलोनी उतैली

पीएम आवास कॉलोनी उतैली स्थित त्रिमूर्ति सेवा समिति के कार्यालय में 80वां स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास और देशभक्ति के वातावरण में मनाया गया। कार्यक्रम की शुरुआत समिति के अध्यक्ष रामनयन सिंह रघुवंशी द्वारा ध्वजारोहण के साथ हुई। कार्यक्रम में अर्जुन उर्मालिया,रामनरेश शर्मा,भूपेंद्र सिंह, पवन सिंह परिहार, डब्बू सोनी, अरुण महतो, के.के. श्रीवास्तव, अजीत कुमार ओझा, योगेंद्र सिंह, राजनारायण शुक्ला, आर.डी. सेन, उमेश द्विवेदी, सुरेंद्रनाथ त्रिपाठी सहित बड़ी संख्या में कॉलोनी के गणमान्य नागरिक, मातृशक्तियां एवं बच्चे उपस्थित रहे।


जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

MP College Admission 2026: ई-प्रवेश दूसरे चरण की अलॉटमेंट लिस्ट जारी, 13 जून तक जमा करें फीस

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह
रीवा में 80वां स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास और राष्ट्रभक्ति के साथ मनाया गया। उप मुख्यमंत्री राजेंद्र शुक्ल ने ध्वजारोहण किया। परेड, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों और सम्मान समारोह के बीच केंद्रीय जेल से 15 बंदियों को रिहाई मिली।
मैहर जिले में उफनते बरसाती नाले का रपटा पार करने की कोशिश में बाइक समेत युवक और उसके दो भांजे बह गए। करीब 20 घंटे चले रेस्क्यू के बाद तीनों के शव बरामद हुए।
विंध्य चेंबर के शपथ ग्रहण समारोह में डिप्टी सीएम राजेंद्र शुक्ल ने सतना को व्यापारिक हब बताते हुए इंफ्रास्ट्रक्चर विस्तार पर जोर दिया। व्यापार मेले की जमीन संबंधी तकनीकी अड़चन जल्द दूर करने का भरोसा दिया।
सतना जिला अस्पताल में ऑनलाइन ओपीडी और दवा वितरण व्यवस्था का पायलट प्रोजेक्ट शुरू हुआ। सीएमएचओ और सिविल सर्जन ने खुद प्रक्रिया परखी। पांच संस्थानों में मरीजों का रिकॉर्ड ऑनलाइन होगा, लेकिन पैथोलॉजी जांच सिस्टम अटक रहा है।
स्टार ग्रुप में स्वतंत्रता दिवस राष्ट्रभक्ति, समानता और लोकतांत्रिक मूल्यों के साथ मनाया गया। चेयरमैन रमेश सिंह व डायरेक्टर रेवत सिंह ने ध्वजारोहण किया। 60 से अधिक शाखाओं में उत्सव हुआ और 20 कर्मचारियों का सम्मान हुआ।
सतना में 80वां स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास से मनाया गया। पुलिस परेड ग्राउंड में ध्वजारोहण, परेड, सांस्कृतिक कार्यक्रम और सम्मान समारोह हुए। विभिन्न संस्थानों में भी राष्ट्रभक्ति के साथ आयोजन हुए और 12 बंदी रिहा किए गए।
राजनीति में बिन बुलाए मेहमान तो सुने थे, लेकिन बिन बताए अध्यक्ष पहली बार देखने को मिल रहे हैं... मामला मध्य प्रदेश के अलीराजपुर का है, जहां भाजपा की अजब-गजब कार्यशैली ने एक नया ही राजनीतिक ड्रामा खड़ा कर दिया है। ढोल-नगाड़े बजते, इससे पहले ही दोनों नेताओं ने सोशल मीडिया पर बम फोड़ दिया। दोनों ने साफ-साफ कह दिया- अरे भाई! हमसे तो पूछा ही नहीं... हम तो पक्के कांग्रेसी हैं, भाजपा का झंडा उठाने की हमारी कोई इच्छा नहीं है।
मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल के बहुचर्चित ट्विशा शर्मा मौत केस में भोपाल की न्यायिक मजिस्ट्रेट प्रथम श्रेणी शोभना भलावे की अदालत में सीबीआई ने चालान पेश कर दिया है। केस में पूर्व जज गिरीबाला सिंह और उनके पुत्र समर्थ सिंह आरोपी हैं। चालान पेश होने के बाद दोनों पक्षों के वकीलो ने सीबीआई द्वारा प्रस्तुत दस्तावेजों और साक्ष्यों का अध्ययन शुरू कर दिया है।
उज्जैन के विश्व प्रसिद्ध महाकालेश्वर मंदिर परिसर में आज नागचंद्रेश्वर मंदिर के पास अचानक भगदड़ जैसे हालात बन गए। परिसर में करंट फैलने की अफवाह के बाद श्रद्धालुओं में डर का माहौल बन गया। इसके बाद भारी भीड़ में लोग इधर-उधर भागने लगे और एक-दूसरे को धक्का देने लगे। घटना के वीडियो भी सामने आए हैं।
मध्यप्रदेश की सवा करोड़ से अधिक लाड़ली बहनों के लिए रक्षाबंधन का पर्व इस बार और खास होने जा रहा है। राज्य सरकार ने लाड़ली बहना योजना की 39वीं किस्त जारी करने की तारीख तय कर दी है। स्वतंत्रता दिवस के मुख्य समारोह की तैयारियों के कारण इस बार किस्त में थोड़ी देरी हुई है, लेकिन रक्षाबंधन से ठीक पहले योजना का लाभ बहनों तक पहुंच जाएगा।