सतना में सीएमएचओ कार्यालय के स्थानांतरण आदेश पर विवाद गहराया। शिकायत में अस्तित्वहीन उप स्वास्थ्य केंद्र में पदस्थापना, कार्यभार ग्रहण और वेतन भुगतान के आरोप लगाते हुए स्वतंत्र जांच तथा जिम्मेदार अधिकारियों पर कार्रवाई की मांग उठी।

हाइलाइट्स:
सतना, स्टार समाचार वेब
जिले के मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी (सीएमएचओ) कार्यालय से जुड़े एक नए मामले ने स्वास्थ्य विभाग की प्रशासनिक कार्यप्रणाली और वित्तीय अनुशासन पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। एक शिकायत पत्र में आरोप लगाया गया है कि स्थानांतरण नीति 2026 के तहत जारी एक आदेश में एक बहुउद्देशीय स्वास्थ्य कार्यकर्ता (एमपीडब्ल्यू) की पदस्थापना ऐसे उप स्वास्थ्य केंद्र पर कर दी गई, जिसका जिले में वास्तविक अस्तित्व ही नहीं है। शिकायत में पूरे मामले की स्वतंत्र अंतरविभागीय जांच कराने और दोषियों पर कठोर कार्रवाई की मांग की गई है। युवक कांग्रेस शैलेश तिवारी द्वारा की गई शिकायत के अनुसार, सीएमएचओ कार्यालय द्वारा हिमांशु धवाई (एमपीडब्ल्यू) का स्थानांतरण उप स्वास्थ्य केंद्र सराय, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र रामपुर बाघेलान से उप स्वास्थ्य केंद्र माधवगढ़, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कोठी किया गया। यह आदेश मध्य प्रदेश शासन की स्थानांतरण नीति 2026 के तहत माननीय प्रभारी मंत्री कैलाश विजयवर्गीय के अनुमोदन के बाद जारी किया गया था।
शिकायत में दावा- जिले में ऐसा कोई उप स्वास्थ्य केंद्र ही नहीं
शिकायतकर्ता का दावा है कि जिस उप स्वास्थ्य केंद्र माधवगढ़ में कर्मचारी की नई पदस्थापना दर्शाई गई है, वह जिला सतना में शासन द्वारा स्वीकृत या संचालित उप स्वास्थ्य केंद्र के रूप में अस्तित्व में नहीं है। आरोप है कि न तो वहां कोई स्वास्थ्य केंद्र भवन है, न नियमित स्वास्थ्य सेवाएं संचालित होती हैं और न ही शासन के अभिलेखों में ऐसे केंद्र का संचालन दर्ज है। शिकायत में एक और गंभीर आरोप लगाया गया है कि संबंधित कर्मचारी ने कथित रूप से नई पदस्थापना पर कार्यभार ग्रहण भी कर लिया, जबकि यह स्पष्ट नहीं है कि वह वास्तव में किस स्थान पर कार्य कर रहा है। हां इतना जरूर है कि स्थानांतरण के एक माह बाद की पूरी सैलरी भी कर्मी को दी जा चुकी है, जहां न भवन का पता न कर्मी का।
सीएमएचओ कार्यालय में है हिमांशु अटैच
सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार एमपीडब्ल्यू कार्यकर्त्ता हिमांशु धवाई का तबादला स्वयं के व्यय पर तबादला नीति के तहत किया गया है, जबकि कर्मी वर्तमान में सीएमएचओ कार्यालय में ही अटैच है, और उससे शासकीय कार्य लिए जा रहे हैं। जानकारी तो यह है कि सीएमएचओ कार्यालय में कई एमपीडब्ल्यू कार्यकर्त्ता अटैच हैं जिन्हें सप्ताह में कुछ दिन यहाँ और बाकी दिन उनके स्थापना वाली जगह में कार्य के लिए भेजा जाता है। बताया जाता है कि शहर से बाहर न जाने के चलते यह फर्जी कार्य कराया गया है।


जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

MP College Admission 2026: ई-प्रवेश दूसरे चरण की अलॉटमेंट लिस्ट जारी, 13 जून तक जमा करें फीस

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह 2-3 अक्टूबर को भोपाल दौरे पर रहेंगे। वे भेल मैदान में गोपालक सम्मेलन, नए आपराधिक कानूनों की प्रदर्शनी और IISER परिसर का शिलान्यास करेंगे।
मध्य प्रदेश भाजपा के नए प्रभारी बिप्लब कुमार देब ने भोपाल में कोर कमेटी और पदाधिकारियों की बैठक ली। उन्होंने नेताओं के स्वागत में जेसीबी से फूल बरसाने पर रोक लगाने और 3 महीने के भीतर गुटबाजी खत्म करने के निर्देश दिए हैं।
मध्यप्रदेश में शिक्षकों का आंदोलन हुआ उग्र। टीईटी अनिवार्यता, ई-अटेंडेंस और वरिष्ठता जैसी 3 सूत्रीय मांगों को लेकर भोपाल के नीलम पार्क में प्रदर्शन। 2 अक्टूबर को प्रदेशभर में होगा उपवास और सत्याग्रह।
उज्जैन शाही मस्जिद विवाद पर जमीयत उलमा मप्र के अध्यक्ष हाजी मोहम्मद हारून ने कोर्ट में तथ्य छिपाने, सड़क चौड़ीकरण के लिए तीन फीट जमीन के वैकल्पिक उपायों और गिरफ्तारियों पर तीखे सवाल उठाए हैं।
मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने नई दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने राज्य के विकास कार्यों, ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट 2027 और 'सेवा संकल्प अभियान' की जानकारी दी।
इंदौर के भागीरथपुरा दूषित पेयजल मामले में आयोग की रिपोर्ट सामने आ गई है। लापरवाही और देरी के कारण 36 से अधिक लोगों की मौत के लिए 8 अधिकारियों को दोषी ठहराया गया है, जबकि जनप्रतिनिधियों को क्लीन चिट मिल गई है।
मध्य प्रदेश में नशे के अवैध कारोबार पर लगाम कसने के लिए मुख्यमंत्री मोहन यादव ने सख्त निर्देश दिए हैं। स्कूल-कॉलेजों के आसपास निगरानी, हॉट स्पॉट की पहचान और हेल्पलाइन नंबर जैसी अहम जानकारियों के साथ पूरी रिपोर्ट पढ़ें।
कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने गुरुवार को मध्य प्रदेश के बालाघाट जिले के जगला गांव का दौरा किया। उन्होंने कुपोषण और मलेरिया से जान गंवाने वाले आदिवासी बच्चों के परिवारों से मुलाकात कर उनका हाल जाना।
मध्य प्रदेश में विधानसभा चुनाव 2028 में होने हैं। चुनाव में अभी दो वर्ष से अधिक का समय बाकी है, लेकिन कांग्रेस अभी से तैयारी में जुट गई है। लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी एक पखवाड़े के भीतर दूसरी बार मध्य प्रदेश आ रहे हैं। वह आज बालाघाट के बैहर विकासखंड के जागला गांव में कुपोषण, मलेरिया और खसरा से प्रभावित बैगा आदिवासी बच्चों के परिजनों से मुलाकात करेंगे।
विश्व प्रसिद्ध बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व में नए पर्यटन सत्र का गुरुवार को उत्साहपूर्ण आगाज हुआ। पर्यटन सत्र के पहले दिन ताला, मगधी और खितौली गेट को आकर्षक ढंग से सजाया गया। पार्क प्रबंधन और वन विभाग के अधिकारियों ने पर्यटकों का पारंपरिक अंदाज में स्वागत किया।