सतना के वार्ड क्रमांक 16 कृपालपुर में प्रस्तावित सीएनजी गैस प्लांट को शहर से बाहर स्थापित करने की तैयारी है। जांच में नियमों के उल्लंघन, रिहायशी बस्ती, आंगनवाड़ी और नदी के नजदीक होने के कारण प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड ने स्थापना निरस्त करने की अनुशंसा की है।

हाइलाइट्स:
सतना, स्टार समाचार वेब
शहर के वार्ड क्र. 16 कृपालपुर में स्थापित होने जा रहा सीएनजी गैस प्लांट को शहर से बाहर किया जाएगा। इस संबंध में क्षेत्रीय प्रदूषण अधिकारी ने म.प्र. प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के अधीक्षण यंत्री को एक पत्र लिखा है। जिसमें उन्होंने विभागीय स्तर पर की गई जांच का हवाला देते हुए कहा है कि बीपीसीएल द्वारा निर्माणाधीन सीएनजी गैस प्लांट नियमों के विपरीत है और इसके निर्माण में निर्धारित मापदंडों का पालन नहीं किया गया है।
स्थानीय लोगों ने की थी शिकायत
स्थानीय लोगों के साथ ब्रिगेडियर डा. देवेन्द्र सिंह, वार्ड के पूर्व पार्षद शैलेन्द्र दाहिया ने नियम विरुद्ध तरीके से बस्ती के करीब निर्माण किए जा रहे सीएनजी गैस प्लांट का विरोध किया था और इसकी शिकायत सांसद गणेश सिंह से की थी। जिस पर सांसद गणेश सिंह ने पूरे मामले से केन्द्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड, दिल्ली भारत सरकार पर्यावरण, वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्रालय से की गई थी। इन तमाम शिकायतों को देखते हुए मप्र प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के अधीक्षण यंत्री ने तमाम शिकायतों की जांच बिंदुवार कराने के निर्देश क्षेत्रीय प्रदूषण अधिकारी को दिए थे जिस पर क्षेत्रीय प्रदूषण अधिकारी ने उपयंत्री से पूरे मामले की जांच करवाई थी।
नियमों के दायरे में नहीं सीएनजी प्लांट
उपयंत्री द्वारा दी गई अपनी जांच रिपोर्ट के आधार पर क्षेत्रीय प्रदूषण अधिकारी सुधांशु तिवारी ने सीएनजी गैस प्लांट को पर्यावरण की दृष्टि से उपयुक्त नहीं माना है और बोर्ड द्वारा उद्योगों को पूर्व में प्रदत्त स्थापना सम्मति पत्र को निरस्त करने एवं उद्योग को अन्यत्र रिहायशी बस्ती, प्राकृतिक जल स्त्रोत एवं शासकीय -अशासकीय भवनों से दूर पर्यावरणीय दृष्टि से उपयुक्त स्थान पर स्थापित किए जाने की अनुशंसा मप्र प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के अधीक्षण यंत्री एमके मंडराई को पत्र लिखकर की है।
200 मीटर के दायरे में आंगनवाड़ी, 300 मीटर की दूरी पर नदी
प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड की उपयंत्री प्राची पांडेय द्वारा मौके पर किए गए निरीक्षण के बाद दी गई रिपोर्ट में कहा गया है कि निरीक्षण के समय तो संस्थान बंद पाया गया लेकिन सीएनजी प्लांट रहवासी बस्ती व आंगनवाड़ी केन्द्र के नजदीक लगभग 200 मीटर के दायरे में है तथा लगभग 300 मीटर की दूरी पर नदी है। इतना ही नहीं निर्माणाधीन सीएनजी प्लांट का संस्थान सतना- रीवा मार्ग से लगा हुआ है। संस्थान रहवासी बस्ती, सड़क व नदी से नियमानुसार कम से कम 500 मीटर की दूरी पर निर्मित होना चाहिए लेकिन संस्थान नियम के परिधि में नहीं आता। लिहाजा संस्थान की स्थापना निरस्त कर संस्थान को पर्यावरण की दृष्टि से उचित स्थान पर स्थापित किया जाना चाहिए।
हनुमान जयंती 2026 के अवसर पर आज मध्य प्रदेश के भोपाल में यातायात प्रभावित रहेगा. शाम 4 बजे से ट्रैफिक पूरी तरह से प्रभावित रहेगा. मध्य प्रदेश ट्रैफिक पुलिस ने भोपाल के लिए रूट डायवर्जन प्लान जारी किया है. घर से निकलने से पहले डायवर्टेड रूट के बारे में जरूर जान लें.
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने वाराणसी में काशी विश्वनाथ कॉरिडोर का भ्रमण किया। सिंहस्थ-2028 के लिए क्राउड मैनेजमेंट और सुशासन को लेकर MP-UP के बीच नई रणनीति तैयार।
रीवा-छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस एक्सप्रेस को नियमित करने की मंजूरी मिल गई है। चार साल से एक्सटेंशन पर चल रही ट्रेन जल्द नियमित होगी, जिससे यात्रियों को बड़ी राहत मिलने की उम्मीद है।
रीवा के लोही गांव में वृद्ध महिला की बेरहमी से हत्या कर सिर काटकर ले जाया गया। पुलिस ने सर्च में सिर बरामद किया, मामले की जांच जारी है और आरोपियों की तलाश की जा रही है।
रीवा में अमहिया रोड चौड़ीकरण से पहले प्रशासन सख्त हुआ। करीब 200 दुकानें प्रभावित हैं। दुकानदारों को स्वयं अतिक्रमण हटाने के निर्देश दिए गए, अन्यथा बुलडोजर कार्रवाई की चेतावनी दी गई है।
सिंगरौली के मुहेर गांव में नल-जल योजना विफल होने से ग्रामीण दूषित पानी पीने को मजबूर हैं। जल संकट गहराने से बीमारियों का खतरा बढ़ा, प्रशासन की अनदेखी पर लोगों में भारी आक्रोश है।
सिंगरौली के मुहेर गांव में नल-जल योजना विफल होने से ग्रामीण दूषित पानी पीने को मजबूर हैं। जल संकट गहराने से बीमारियों का खतरा बढ़ा, प्रशासन की अनदेखी पर लोगों में भारी आक्रोश है।
रामनगर सीएचसी में ब्लड स्टोरेज सेंटर का लाइसेंस खत्म होने से मरीजों को सतना तक 70 किमी जाना पड़ रहा है। संसाधनों की कमी से सुविधा शुरू नहीं हो सकी, जिससे गंभीर मरीजों को परेशानी हो रही है।
सतना के उचेहरा में मजदूरी मांगने पर अधेड़ की बेरहमी से हत्या कर दी गई। आरोप है कि पहले शराब पिलाई गई और फिर पीट-पीटकर घायल किया गया, जिसकी अस्पताल में मौत हो गई।
रीवा संभाग में गेहूं उत्पादन 4.19 लाख एमटी अनुमानित है। सतना और रीवा आगे हैं, जबकि मऊगंज और सिंगरौली पीछे। पंजीकृत किसानों में से केवल आधे ही समर्थन मूल्य पर उपज बेच पाएंगे।

जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

आहत जनता को राहत...निचले स्तर पर आई थोक महंगाई

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह