सतना में सीएम हेल्पलाइन की लंबित शिकायतों पर कलेक्टर सख्त। अधिक शिकायतें होने पर सात दिन का वेतन कटेगा। आरआरसी के 5097 प्रकरण लंबित, 26 जनवरी को उत्कृष्ट विभाग होंगे सम्मानित।

हाइलाइट्स:
सतना, स्टार समाचार वेब
सोमवार को समय-सीमा पत्रकों की बैठक में कलेक्टर डॉ. सतीश कुमार एस ने सभी संबंधित अधिकारियों को सीएम हेल्पलाइन के प्रकरणों को संतुष्टिपूर्ण निराकरण में गति लाने के निर्देश दिये हैं। उन्होंने कहा कि सीएम हेल्पलाइन में संतुष्टिकरण निराकरण पर फोकस कर प्रयास करें और जिले की स्थिति को बेहतर स्थान पर बनाये रखें।
इस अवसर पर आयुक्त नगर निगम शेर सिंह मीना, सीईओ जिला पंचायत शैलेन्द्र सिंह, अपर कलेक्टर विकास सिंह सहित जनपद सीईओ तथा विभाग प्रमुख अधिकारी उपस्थित रहे। सीएम हेल्पलाइन की समीक्षा में कलेक्टर ने कहा कि सीएम हेल्पलाइन में सतना जिले का 19वां स्थान है। 50 दिवस से अधिक की लंबित शिकायतों की विभागवार एवं विकासखंडवार समीक्षा करते हुए कलेक्टर ने जिन विभागों अथवा विकासखंड अधिकारियों की अधिक शिकायतें लंबित है। उनका 7 दिवस का वेतन काटने तथा शोकाज नोटिस जारी करने के निर्देश दिये। विभागीय अधिकारियों को निर्देशित किया गया कि सीएम हेल्पलाइन की लंबित शिकायतों का निराकरण कराना सुनिश्चित करें जिससे जिले की स्थिति टॉप 10 में आये।
बेहतर कार्य करने वाले 26 जनवरी को होंगे पुरस्कृत
स्वरोजगार मेला और स्वरोजगार योजनाओं की प्रगति की समीक्षा करते हुए कलेक्टर ने कहा कि सभी संबंधित विभाग और बैंकर्स अपनी योजनाओं में अपेक्षित प्रगति लायें। कलेक्टर ने कहा कि जिन विभागों द्वारा दिसम्बर 2025 तक शत-प्रतिशत लक्ष्य पूर्ण कर लिया जायेगा। उन्हें 26 जनवरी को पुरस्कृत किया जायेगा। पीएम स्वनिधि योजना में प्रगति लाने के निर्देश दिये।
आरआरसी के 5097 प्रकरण लंबित
आरआरसी की समीक्षा के दौरान कलेक्टर ने बताया कि कुल 5097 आरआरसी प्रकरण लंबित है जिन्हें तहसीलवार प्रकरण भेजकर डिमांड नोटिस जारी करने के निर्देश दिये। उन्होंने नगरीय निकाय संस्थाओं से कहा कि प्रधानमंत्री स्वनिधि योजना में तीनों फेस की योजनाओं में सुधार दिखना चाहिए। कलेक्टर ने कहा कि इसी हफ्ते सड़क सुरक्षा समिति की समीक्षा बैठक आयोजित की जायेगी। समय-सीमा पत्रकों के प्रकरणों की समीक्षा कलेक्टर ने की। अन्य विभागों से समन्वय और अंर्तविभागीय विषयों पर सतना-रीवा रेल लाइन दोहरीकरण सहित रेल्वे के मुद्दे, जल संसाधन, नर्मदा घाटी विकास (बरगी नहर), राष्ट्रीय राजमार्ग, लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी, जल निगम, प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना, एमपीआरडीसी से संबंधित अंर्तविभगीय समन्वय के मुद्दों पर चर्चा की गई।


जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

MP College Admission 2026: ई-प्रवेश दूसरे चरण की अलॉटमेंट लिस्ट जारी, 13 जून तक जमा करें फीस

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह 2-3 अक्टूबर को भोपाल दौरे पर रहेंगे। वे भेल मैदान में गोपालक सम्मेलन, नए आपराधिक कानूनों की प्रदर्शनी और IISER परिसर का शिलान्यास करेंगे।
मध्य प्रदेश भाजपा के नए प्रभारी बिप्लब कुमार देब ने भोपाल में कोर कमेटी और पदाधिकारियों की बैठक ली। उन्होंने नेताओं के स्वागत में जेसीबी से फूल बरसाने पर रोक लगाने और 3 महीने के भीतर गुटबाजी खत्म करने के निर्देश दिए हैं।
मध्यप्रदेश में शिक्षकों का आंदोलन हुआ उग्र। टीईटी अनिवार्यता, ई-अटेंडेंस और वरिष्ठता जैसी 3 सूत्रीय मांगों को लेकर भोपाल के नीलम पार्क में प्रदर्शन। 2 अक्टूबर को प्रदेशभर में होगा उपवास और सत्याग्रह।
उज्जैन शाही मस्जिद विवाद पर जमीयत उलमा मप्र के अध्यक्ष हाजी मोहम्मद हारून ने कोर्ट में तथ्य छिपाने, सड़क चौड़ीकरण के लिए तीन फीट जमीन के वैकल्पिक उपायों और गिरफ्तारियों पर तीखे सवाल उठाए हैं।
मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने नई दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने राज्य के विकास कार्यों, ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट 2027 और 'सेवा संकल्प अभियान' की जानकारी दी।
इंदौर के भागीरथपुरा दूषित पेयजल मामले में आयोग की रिपोर्ट सामने आ गई है। लापरवाही और देरी के कारण 36 से अधिक लोगों की मौत के लिए 8 अधिकारियों को दोषी ठहराया गया है, जबकि जनप्रतिनिधियों को क्लीन चिट मिल गई है।
मध्य प्रदेश में नशे के अवैध कारोबार पर लगाम कसने के लिए मुख्यमंत्री मोहन यादव ने सख्त निर्देश दिए हैं। स्कूल-कॉलेजों के आसपास निगरानी, हॉट स्पॉट की पहचान और हेल्पलाइन नंबर जैसी अहम जानकारियों के साथ पूरी रिपोर्ट पढ़ें।
कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने गुरुवार को मध्य प्रदेश के बालाघाट जिले के जगला गांव का दौरा किया। उन्होंने कुपोषण और मलेरिया से जान गंवाने वाले आदिवासी बच्चों के परिवारों से मुलाकात कर उनका हाल जाना।
मध्य प्रदेश में विधानसभा चुनाव 2028 में होने हैं। चुनाव में अभी दो वर्ष से अधिक का समय बाकी है, लेकिन कांग्रेस अभी से तैयारी में जुट गई है। लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी एक पखवाड़े के भीतर दूसरी बार मध्य प्रदेश आ रहे हैं। वह आज बालाघाट के बैहर विकासखंड के जागला गांव में कुपोषण, मलेरिया और खसरा से प्रभावित बैगा आदिवासी बच्चों के परिजनों से मुलाकात करेंगे।
विश्व प्रसिद्ध बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व में नए पर्यटन सत्र का गुरुवार को उत्साहपूर्ण आगाज हुआ। पर्यटन सत्र के पहले दिन ताला, मगधी और खितौली गेट को आकर्षक ढंग से सजाया गया। पार्क प्रबंधन और वन विभाग के अधिकारियों ने पर्यटकों का पारंपरिक अंदाज में स्वागत किया।