सतना में कॉलेज छात्रा को कथित रूप से धमकाने, पीछा करने और संबंध बनाने का दबाव डालने के मामले में कोलगवां पुलिस ने आरोपी छात्र को गिरफ्तार किया। मोबाइल जांच से डिजिटल साक्ष्य जुटाए जाएंगे।

हाइलाइट्स:
सतना, स्टार समाचार वेब
कॉलेज छात्रा के बार-बार इंकार के बावजूद करीब 10 माह तक कथित रूप से फिजिकल रिलेशन के लिए दबाव बनाने, पीछा करने और धमकाने के मामले में आखिरकार कोलगवां थाना पुलिस ने आरोपी छात्र श्रवण सेन के खिलाफ बीएनएस की धारा 74 के तहत छेड़खानी का अपराध दर्ज कर लिया। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया। कार्रवाई से पहले पीड़िता के परिजनों के आग्रह पर पुलिस ने उसके दोबारा बयान दर्ज किए।
इंकार के बाद बाइक से पीछा करने का आरोप
पीड़िता के परिजनों के मुताबिक छात्रा द्वारा संबंध बनाने से इंकार करने के बाद आरोपी लगातार उसके पीछे पड़ा रहा। आरोप है कि फोन पर धमकियां देने के साथ अपनी गर्लफ्रेंड और अन्य साथियों से भी छात्रा को धमकवाता था। कॉलेज आते-जाते समय बाइक से पीछा करना और रास्ता रोककर गाली-गलौज करने के आरोप भी लगाए गए हैं।
नगर वन में बुलाकर चार लड़कियों ने पीटा
आरोप है कि दबाव के बावजूद छात्रा नहीं मानी तो उसे बहाने से नगर वन बुलाया गया, जहां चार लड़कियों ने उसके साथ मारपीट की। इस दौरान छात्रा से आरोपी श्रवण को वीडियो कॉल करवाकर माफी मांगने के लिए मजबूर किया गया। मारपीट का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद मामला सामने आया। चारों लड़कियों के खिलाफ पुलिस पहले ही प्रकरण दर्ज कर चुकी है।
मोबाइलों में तलाशे जाएंगे डिजिटल साक्ष्य
पुलिस ने पांच आरोपियों के मोबाइल जब्त किए हैं। डिलीट डेटा, चैट और सोशल मीडिया गतिविधियों से जुड़े साक्ष्य जुटाने के लिए मोबाइल फॉरेंसिक लैब भेजे जाएंगे। पुलिस का कहना है कि डिजिटल साक्ष्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
अब भी नए नंबरों से धमकाने का आरोप
परिजनों का कहना है कि घटना के बाद छात्रा भयभीत है और उसका कॉलेज जाना बंद हो गया है। आरोप है कि अलग-अलग नए नंबरों से अब भी उसे धमकियां मिल रही हैं। परिजनों ने इन नंबरों की जांच की मांग की है।
इंस्टाग्राम ग्रुप से शुरू हुआ था संपर्क
पीड़िता के अनुसार आरोपी की गर्लफ्रेंड ने पिछले साल दिसंबर में उसे इंस्टाग्राम के एक ग्रुप से जोड़ा था। आरोप है कि इसके बाद अश्लील संदेश भेजने और दबाव बनाने का सिलसिला शुरू हुआ।


जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

MP College Admission 2026: ई-प्रवेश दूसरे चरण की अलॉटमेंट लिस्ट जारी, 13 जून तक जमा करें फीस

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह
भोपाल के निशातपुरा थाना क्षेत्र में चलती बाइक पर दोस्त ने दूसरे दोस्त की गोली मारकर हत्या कर दी। जानिए क्या है 15 दिन पुराने विवाद और इस सनसनीखेज वारदात की पूरी कहानी।
रीवा में प्रभारी मंत्री प्रहलाद पटेल ने सेवा संकल्प अभियान की समीक्षा की। 7 अक्टूबर को सेवा कलश यात्रा और 10 अक्टूबर को सेवा सेतु कार्यक्रम होंगे। बाढ़ नियंत्रण के लिए अवैध निर्माण हटाने के निर्देश दिए।
मऊगंज के मलकपुर में करंट की चपेट में आने से नर हाथी की मौत हो गई। वन विभाग ने पोस्टमार्टम की तैयारी की, जबकि साथी हाथी भरत के रेस्क्यू के लिए बांधवगढ़ की टीम पहुंची।
उप मुख्यमंत्री राजेन्द्र शुक्ल ने भोपाल संभाग से रीवा पहुंचे युवाओं के दल को रवाना किया। युवाओं ने महामृत्युंजय मंदिर, व्हाइट टाइगर सफारी, पुरवा प्रपात और बसामन मामा गौ अभ्यारण्य का भ्रमण किया।
अमानगंज से बीएमओ कार्यालय गुनौर स्थानांतरित किए जाने की चर्चा से स्थानीय लोगों में नाराजगी है। कार्यालय के नए भवन का उद्घाटन प्रस्तावित था, लेकिन स्थानांतरण की प्रशासनिक पुष्टि अभी नहीं हुई है।
सतना में कॉलेज छात्रा को कथित रूप से धमकाने, पीछा करने और संबंध बनाने का दबाव डालने के मामले में कोलगवां पुलिस ने आरोपी छात्र को गिरफ्तार किया। मोबाइल जांच से डिजिटल साक्ष्य जुटाए जाएंगे।
सतना जिला अस्पताल में मैहर से रेफर प्रसूता ने मृत बच्चे को जन्म दिया, इसके बाद उसकी मौत हो गई। परिजनों ने इलाज में लापरवाही का आरोप लगाया, जबकि अस्पताल ने जांच और पोस्टमार्टम कराया।
सतना के बीटीआई मैदान में दिव्यांग सेवा एवं श्रमिक सम्मेलन में 354 दिव्यांगजनों को मोटराइज्ड ट्राईसाइकिल वितरित की गईं। सेवा संकल्प अभियान के तहत 590 उपकरण उपलब्ध कराए जा रहे हैं।
सतना में सिविल लाइन से धवारी मोड़ तक 210 दुकानों और संरचनाओं को हटाने की कवायद फिर शुरू हुई। पट्टों की वैधता, विस्थापन, मुआवजा और पुनर्वास को लेकर संभागायुक्त के समक्ष सुनवाई जारी है।
सतना टाउन हॉल में राहुल गांधी के इंदौर स्थित छात्रों की गूंज कार्यक्रम का लाइव प्रसारण हुआ। छात्रों ने शिक्षा की बढ़ती लागत, भर्ती परीक्षाओं, पेपर लीक और रोजगार से जुड़े मुद्दों पर चर्चा की।