सतना में मित्र की सीमेंट ईंट से हत्या करने वाले जितेन्द्र उर्फ जित्तू समुन्द्रे को न्यायालय ने दोषी ठहराया। आरोपी को आजीवन कारावास, पांच हजार रुपये अर्थदंड और अतिरिक्त सश्रम कारावास की सजा सुनाई।

हाइलाइट्स
सतना, स्टार समाचार वेब
न्यायालय सत्र न्यायाधीश सतना द्वारा शुक्रवार को जीआरपी थाना रीवा चौकी सतना के अपराध क्र. 18/2025 से उद्भूत सत्र प्रकरण क्र. 119/25 में निर्णय सुनाते हुए आरोपी जितेन्द्र उर्फ जित्तू समुन्द्रे उम्र 30 वर्ष निवासी रेलवे कालोनी सतना को हत्या के अपराध में भारतीय न्याय संहिता 2023 की धारा 103(1) के तहत आजीवन कारावास एवं 5 हजार रुपये के अर्थदंड की सजा सुनाई गई है। मामला राज्य की ओर से सनसनी खेज चिहित अपराध था। प्रकरण में शासन की ओर से लोक अभियोजक रमेश मिश्रा तथा आरोपी की ओर उनके अधिवक्ता ने अपने-अपने तर्क प्रस्तुत किए। अभियोजन ने साबित किया कि आरोपी ने अपने ही मित्र के सिर पर सीमेंट की ईंट से जानलेवा हमला कर उसकी नृशंस हत्या की थी। न्यायालय ने विचारण के पश्चात आरोपी को धारा 103(1) बीएनएस हत्या का दोषी ठहराते हुए आजीवन कारावास एवं 5 हजार रुपए का अर्थदण्ड तथा अर्थदंड न देने पर 1 वर्ष का अतिरिक्त सश्रम कारावास से दंडित किया गया।
डेढ़ साल पहले हुई थी हत्या & लोक अभियोजक रमेश मिश्रा जीपी ने बताया कि 15 जनवरी 2025 को आरोपी जितेन्द्र उर्फ जित्तू समुन्द्रे को हिरासत में लेकर पूछताछ की गई। अभियुक्त के मेमोरेंडम कथन व पहने कपड़ों पर खून के धब्बे पाए जाने पर उसे गिरफ्तार किया गया, निष्पक्ष साक्ष्य के लिए जिला चिकित्सालय सतना की डॉ. हर्षा रमानी द्वारा आरोपी का रक्त सेम्पल लिया गया। जब्तशुदा साक्ष्य आरोपी का रक्त नमूना एवं मृतक की मुट्ठी से मिले बालों को विधि विज्ञान प्रयोगशाला जबलपुर भेजा गया, रिपोर्ट ने आरोपी की घटना स्थल पर उपस्थिति व हत्या में संलिप्तता की पुष्टि की।
खून से लथपथ सामान जब्त किए गए
मामले मे राज्य की ओर से मुख्य शासकीय अभिभाषक,लोक अभियोजक रमेश मिश्रा (जीपी) ने पैरवी की है। जानकारी के अनुसार 13 जनवरी 2025 को सूचनाकर्ता विक्रांत पंडित ने जीआरपी सतना को लिखित सूचना दी कि शंकर मंदिर, रेलवे चौपाटी के पीछे मुरसू पल्लेदार मृत पड़ा है। मर्ग कायम करने के लिए थाना रीवा जीआरपी को ईमेल भेजा गया, जहां मर्ग क्र. 03/2025 दर्ज हुआ जीआरपी सतना प्रभारी एवं वैज्ञानिक अधिकारी ने मौके पर पहुंचकर जांच की। शव की पहचान रोहित उर्फ मुरसू चौधरी के रूप में हुई। अज्ञात आरोपी के विरुद्ध धारा 103 बीएनएस के तहत अपराध क्र. 18/2025 दर्ज किया गया,पुलिस एवं एफएसएल टीम ने घटना स्थल से खून लगी सादी सीमेंट की ईंट एवं बिना आकार का नुकीला पत्थर,पीली-सफेद चौकड़ी वाला खून लगा तौलिया एवं खून लगी नीली हाफ जैकेट, सादी व खून लगी रुई, मृतक के हाथ की मुट्ठी में फंसे अभियुक्त/संदेही के बाल जप्त किए थे।

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह 2-3 अक्टूबर को भोपाल दौरे पर रहेंगे। वे भेल मैदान में गोपालक सम्मेलन, नए आपराधिक कानूनों की प्रदर्शनी और IISER परिसर का शिलान्यास करेंगे।
मध्य प्रदेश भाजपा के नए प्रभारी बिप्लब कुमार देब ने भोपाल में कोर कमेटी और पदाधिकारियों की बैठक ली। उन्होंने नेताओं के स्वागत में जेसीबी से फूल बरसाने पर रोक लगाने और 3 महीने के भीतर गुटबाजी खत्म करने के निर्देश दिए हैं।
मध्यप्रदेश में शिक्षकों का आंदोलन हुआ उग्र। टीईटी अनिवार्यता, ई-अटेंडेंस और वरिष्ठता जैसी 3 सूत्रीय मांगों को लेकर भोपाल के नीलम पार्क में प्रदर्शन। 2 अक्टूबर को प्रदेशभर में होगा उपवास और सत्याग्रह।
उज्जैन शाही मस्जिद विवाद पर जमीयत उलमा मप्र के अध्यक्ष हाजी मोहम्मद हारून ने कोर्ट में तथ्य छिपाने, सड़क चौड़ीकरण के लिए तीन फीट जमीन के वैकल्पिक उपायों और गिरफ्तारियों पर तीखे सवाल उठाए हैं।
मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने नई दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने राज्य के विकास कार्यों, ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट 2027 और 'सेवा संकल्प अभियान' की जानकारी दी।
इंदौर के भागीरथपुरा दूषित पेयजल मामले में आयोग की रिपोर्ट सामने आ गई है। लापरवाही और देरी के कारण 36 से अधिक लोगों की मौत के लिए 8 अधिकारियों को दोषी ठहराया गया है, जबकि जनप्रतिनिधियों को क्लीन चिट मिल गई है।
मध्य प्रदेश में नशे के अवैध कारोबार पर लगाम कसने के लिए मुख्यमंत्री मोहन यादव ने सख्त निर्देश दिए हैं। स्कूल-कॉलेजों के आसपास निगरानी, हॉट स्पॉट की पहचान और हेल्पलाइन नंबर जैसी अहम जानकारियों के साथ पूरी रिपोर्ट पढ़ें।
कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने गुरुवार को मध्य प्रदेश के बालाघाट जिले के जगला गांव का दौरा किया। उन्होंने कुपोषण और मलेरिया से जान गंवाने वाले आदिवासी बच्चों के परिवारों से मुलाकात कर उनका हाल जाना।
मध्य प्रदेश में विधानसभा चुनाव 2028 में होने हैं। चुनाव में अभी दो वर्ष से अधिक का समय बाकी है, लेकिन कांग्रेस अभी से तैयारी में जुट गई है। लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी एक पखवाड़े के भीतर दूसरी बार मध्य प्रदेश आ रहे हैं। वह आज बालाघाट के बैहर विकासखंड के जागला गांव में कुपोषण, मलेरिया और खसरा से प्रभावित बैगा आदिवासी बच्चों के परिजनों से मुलाकात करेंगे।
विश्व प्रसिद्ध बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व में नए पर्यटन सत्र का गुरुवार को उत्साहपूर्ण आगाज हुआ। पर्यटन सत्र के पहले दिन ताला, मगधी और खितौली गेट को आकर्षक ढंग से सजाया गया। पार्क प्रबंधन और वन विभाग के अधिकारियों ने पर्यटकों का पारंपरिक अंदाज में स्वागत किया।

जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

MP College Admission 2026: ई-प्रवेश दूसरे चरण की अलॉटमेंट लिस्ट जारी, 13 जून तक जमा करें फीस

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह