सतना के डीईओ कार्यालय में वर्षों से अटैच आधा दर्जन शिक्षकों की तैनाती सवालों में है। स्कूलों में पढ़ाने के बजाय ये विभिन्न प्रकोष्ठ संभाल रहे हैं, जबकि वेतन और मूल पदस्थापना अब भी विद्यालयों में दर्ज है।

हाइलाइट्स:
सतना, स्टार समाचार वेब
वल्लभ भवन से लेकर कलेक्ट्रेट तक संलग्नीकरण की चिठ्ठी ने भूचाल मचा दिया लेकिन नाक के नीचे एक-दो नहीं आधा दर्जन से भी ज्यादा शिक्षक तमाम कामों के बहाने जिला स्तर के दफ्तर की कुर्सियां तोड़ रहे हैं। यह इनके राजनीतिक आकाओं की भी देन है। यही कारण है लंबा समय गुजर गया लेकिन इन हुनरमंदों का ‘मोह’ खत्म नहीं किया जा सका।
जानकारी के मुताबिक जिला शिक्षा अधिकारी कार्यालय में जिले के 6 हुनरमंद शिक्षक अटैच हैं। इनकी जानकारी भोपाल छोड़िए कलेक्टर को देने में भी कार्यालय पसीना छोड़ दे रहा है। यही कारण है कि इनका यह अटैचमेंट अंगद के पांव की तरह अडिग है। जिला शिक्षा अधिकारी कार्यालय के सबसे हुनरमंद शिक्षकों की सूची में पहला नाम लक्ष्मीकांत पटेल है। श्री पटेल मूलतया भौतिकी के शिक्षक है लेकिन यहां जिला शिक्षा अधिकारी कार्यालय में आईटी सेल के प्रभारी बने हैं। इनसे पहले यहां प्राचार्य जय नारायण पांडेय को इंचार्ज बनाया गया था उनके तबादले के बाद श्री पटेल खाली कुर्सी भर रहे हैं। बड़ी बात यह है कि इनके लिए कार्यालय का तर्क है कि यह कम्प्यूटर ज्ञान की परीक्षा उत्तीर्ण कर चुके हैं। इसलिए कामकाज कर रहे हैं। जबकि इनकी तनख्वाह अभी भी भटनवारा के हायरसेकेंडरी से ही निकल रही है। इनकी सेवा पुस्तिका भी वहीं है। दूसरा नाम शाहिद रजा का है। इन्हे डीईओ आफिस में उर्दू प्रकोष्ठ का प्रभारी बनाया गया है। मूलतया इनकी पदस्थापना माधवगढ़ में है। इससे पहले आमातारा में रहते हुए भी जनाब रजा कार्यालय के उर्दू प्रकोष्ठ में जमे रहे।
पढ़ाने से दूरी अफसरी जरूरी
हुनरमंद शिक्षकों की फेहरिश्त में अगला नाम आनंद मिश्रा है। मूल पदस्थापना व्यंकट वन में है लेकिन राष्टÑीय माध्यमिक शिक्षा अभियान में एडीपीसी का कामकाज देख रहे हैं। यह सुविधा इनके कक्षा से दूरी और अफसरी प्रेम के कारण दी गई है। इनके अलावा मैहर के ताला विद्यालय के उमेश शुक्ला को डीईओ कार्यालय का ‘अटार्नी जनरल’ बनाया गया है। वह यहां विधि प्रकोष्ठ संभाल रहे हैं। इनसे पहले भी एक अटार्नी जनरल रहे लेकिन फिलहाल गोलोकवासी है। इन्हीं की खाली कुर्सी पर श्री शुक्ला विराजमान किए गए हैं। राष्टÑीय माध्यमिक शिक्षा अभियान में ही सुशील श्रीवास्तव भी हैं।
कुछ तो मल्टीपरपज वर्कर भी
जिला शिक्षा अधिकारी कार्यालय के कृपापात्रों में एक नाम सबसे चर्चित हैं। इन्हे कार्यालय का एमपीडब्ल्यू यानि मल्टीपरपज वर्कर कहा जाता है। बताया गया है कि राकेश श्रीवास नामक शिक्षक कार्यालय में अटैच तो है लेकिन किस व्यवस्था के तहत इसका जिक्र सामने नहीं आ सका है। इनकी पदस्थापना भैंसवार विद्यालय में है लेकिन यहां के एक लिपिक के खास है उनके दस्तखत तक ये अपने पेन से करते हैं। हुनरमंदों की सूची में अंतिम नाम रियाज खान का है। यह बाबूपुर उचेहरा में शिक्षक हैं।


जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

MP College Admission 2026: ई-प्रवेश दूसरे चरण की अलॉटमेंट लिस्ट जारी, 13 जून तक जमा करें फीस

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह
मध्य प्रदेश पुलिस विभाग में डीएसपी पदोन्नति की दोबारा समीक्षा की तैयारी शुरू हो गई है। विभागीय पदोन्नति समिति के जरिए निरीक्षक से डीएसपी बने करीब 250 अधिकारियों के रिकॉर्ड पुलिस मुख्यालय दोबारा खंगालेगा।
मध्यप्रदेश के मंदसौर में महू-नीमच राजमार्ग पर ग्राम लखमाखेड़ी के पास तेज गति से चला रहे मिनी ट्रक चालक ने मजदूरों से भरी ट्रैक्टर ट्रॉली को टक्कर मार दी। ट्रॉली पलटने से एक मासूम सहित दो की मौत हो गई। वही 17 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।
राजधानी भोपाल के लाल परेड ग्राउंड में संघ के शताब्दी वर्ष के मौके पर आज स्वयंसेवक एकत्रीकरण होगा। कार्यक्रम में संघ के भोपाल विभाग के अंतर्गत आने वाले पांच जिलों से 30 हजार स्वयंसेवक शामिल होंगे। कार्यक्रम में संघ के सरकार्यवाह दत्तात्रेय होसबाले मुख्य रूप से उपस्थित रहेंगे।
राहुल गांधी ने इंदौर में 'छात्रों की गूंज' कार्यक्रम के दौरान 'सिस्टम बनाम स्टूडेंट्स' विषय पर बात की। जानिए शिक्षा के बजट, अंधभक्तों पर टिप्पणी और छात्रों से जुड़ी बड़ी बातें।
सतना-मैहर में दिव्यांगों के 800 से अधिक पद रिक्त होने का दावा है। रोजगार और आरक्षण के लंबित पद भरने, आयोग गठन, प्रमाण-पत्र सत्यापन और योजनाओं का लाभ सुनिश्चित करने की मांग उठी है।
चित्रकूट के थरपहाड़ गांव में बीमार युवक को अस्पताल पहुंचाने ग्रामीणों को कंधे का सहारा लेना पड़ा। सड़क सुविधा के अभाव ने स्वास्थ्य सेवाओं और विकास के दावों पर सवाल खड़े कर दिए हैं।
सतना में 27 सितंबर को हृदय स्वास्थ्य जागरूकता कार्यक्रम होगा। वरिष्ठ हृदय शल्य चिकित्सक डॉ. युगल किशोर मिश्रा युवाओं में बढ़ते जोखिम, शुरुआती लक्षण, आपातकालीन सहायता और सीपीआर की जानकारी देंगे।
दुर्गा पूजा, दिवाली और छठ पर बढ़ती यात्री भीड़ के बीच रेलवे सतना होकर दो फेस्टिवल स्पेशल ट्रेनें चलाएगा। वहीं रीवा-जबलपुर शटल में एलएचबी कोच लगाए जाएंगे, जिससे यात्रियों को बेहतर सुविधा मिलेगी।
मध्य प्रदेश के मेधावी विद्यार्थियों के लिए बड़ी खुशखबरी। सीएम डॉ. मोहन यादव ने भोपाल में आयोजित राज्य स्तरीय कार्यक्रम में 7,400 से अधिक छात्रों को ई-स्कूटी और मोटराइज्ड वाहन की राशि ट्रांसफर की। जानें योजना के नए नियम, बजट और पूरी जानकारी।
मैहर के बिगौड़ी गांव में शराब पीने के दौरान विवाद के बाद युवक को मारपीट कर कुएं में फेंकने से मौत हो गई। पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया, तनाव के चलते अतिरिक्त बल तैनात रहा।